• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

WhatsApp पर आया ये मैसेज खाली कर सकता है आपका बैंक अकाउंट

Desk by Desk
30/12/2025
in Tech/Gadgets
0
WhatsApp Scam: Happy New Year का एक मैसेज खाली कर सकता है आपका बैंक अकाउंट
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

न्यू ईयर का समय जश्न और खुशियों का होता है, ऐसे में लोग अपने दोस्तों-रिश्तेदारों को सोशल मीडिया के जरिए शुभकामनाएं देते हैं. लेकिन साइबर अपराधी इसी मौके का फायदा उठा रहे हैं. WhatsApp पर भेजे जा रहे फर्जी Happy New Year मैसेज अब बड़ा खतरा बनते जा रहे हैं. एक मामूली सा ग्रीटिंग मैसेज आपके फोन में मालवेयर इंस्टॉल कर सकता है और बैंक अकाउंट तक पहुंच बना सकता है. साइबर एक्सपर्ट्स और पुलिस ने ऐसे स्कैम को लेकर अलर्ट जारी किया है.

Happy New Year WhatsApp स्कैम

स्कैमर Happy New Year मैसेज भेजकर आपके साथ धोखाधड़ी कर सकते हैं. यह स्कैम आमतौर पर एक साधारण से WhatsApp मैसेज से शुरू होता है, जिसमें आपको Happy New Year विश किया जाता है. मैसेज के साथ एक फाइल या लिंक भेजा जाता है, जिसमें खास ग्रीटिंग कार्ड या फोटो देखने के लिए डाउनलोड करने को कहा जाता है. फाइल अक्सर APK फॉर्मेट में होती है. लोग बिना शक किए इसे खोल लेते हैं और यहीं से खतरा शुरू हो जाता है.

APK फाइल इंस्टॉल और फोन की जासूसी शुरू

जैसे ही यह फर्जी APK फाइल फोन में इंस्टॉल होती है, कुछ ही घंटों में अजीब गतिविधियां दिखने लगती हैं. ऐप्स अपने आप खुलने लगते हैं, कॉन्टैक्ट्स तक बिना अनुमति पहुंच बन जाती है और कई मामलों में UPI या बैंक अकाउंट से अनधिकृत ट्रांजैक्शन भी हो जाते हैं. साइबर एक्सपर्ट्स के मुताबिक यह मालवेयर बैकग्राउंड में चुपचाप काम करता है.

APK फाइल क्या होती है और क्यों है खतरनाक?

APK यानी Android Package Kit, एंड्रॉयड फोन में ऐप इंस्टॉल करने की फाइल होती है, जैसे Windows में .exe फाइल. आमतौर पर ऐप्स Google Play Store से सुरक्षित तरीके से डाउनलोड होते हैं. लेकिन WhatsApp, SMS या ईमेल से आई APK फाइल sideloading के जरिए इंस्टॉल होती है, जो काफी जोखिम भरा है. अनजान सोर्स की APK में जासूसी करने वाला मालवेयर हो सकता है.

पुलिस और साइबर एक्सपर्ट्स की चेतावनी

हैदराबाद पुलिस की साइबर विंग ने इस तरह के WhatsApp स्कैम को लेकर चेतावनी जारी की है. पुलिस के अनुसार ठग WhatsApp, SMS और ईमेल के जरिए फर्जी APK और खतरनाक लिंक भेज रहे हैं. त्योहारों के दौरान ऐसे स्कैम ज्यादा बढ़ जाते हैं क्योंकि लोग कम सतर्क रहते हैं. एक्सपर्ट्स का कहना है कि किसी भी अनजान फाइल को खोलना भारी नुकसान पहुंचा सकता है.

स्कैम को कैसे पहचाने और कैसे रहें सुरक्षित?

इस तरह के स्कैम मैसेज अक्सर जल्दी करने का दबाव बनाते हैं या किसी इनाम का लालच देते हैं. अनजान नंबर से आया मैसेज, गलत स्पेलिंग, अजीब लिंक और OTP या PIN मांगना साफ खतरे का संकेत है. कोई भी असली कंपनी मैसेज के जरिए बैंक डिटेल नहीं मांगती. सतर्क रहना, जानकारी रखना और अनजान APK से दूर रहना ही आपकी सबसे बड़ी सुरक्षा है. यानी आपको अनजान नंबर से आए APK फाइल या PDF को नहीं खोलना है और न ही किसी अनजान लिंक पर क्लिक करना है.

Tags: WhatsApp Scam
Previous Post

AI बनेगा स्मार्टफोन का असली हीरो, महंगे हार्डवेयर पर खूब खर्च कर रहीं कंपनियां

Next Post

उत्तराखंड खनन सुधार में दूसरे नंबर पर पहुंचा, केंद्र से मिली ₹200 करोड़ की प्रोत्साहन राशि

Desk

Desk

Related Posts

WhatsApp
Tech/Gadgets

WhatsApp पर आ रहा है प्राइवेसी का ‘स्पॉइलर मैसेज’ फीचर, जानें कैसे करेगा काम?

26/05/2026
Tips and Tricks: आपके Mobile का चार्जर असली है या नकली? ऐसे करें पहचान
Tech/Gadgets

गलत चार्जर से बचें! असली-नकली पहचानने के स्मार्ट टिप्स

10/05/2026
Know about some special techniques of calculator, will work
Main Slider

जानिए कैलकुलेटर की कुछ खास तकनीक के बारे में, आएगा काम

07/05/2026
If you are a YouTuber then definitely know about copyright, read news
Main Slider

अगर आप यूट्यूबर हैं तो जरूर जाने कॉपीराइट के बारे में

07/05/2026
Emergency Severe Alert
Main Slider

फोन पर बजा इमरजेंसी अलर्ट? घबराएं नहीं, सरकार का है टेस्ट मैसेज

02/05/2026
Next Post
Mining Reforms

उत्तराखंड खनन सुधार में दूसरे नंबर पर पहुंचा, केंद्र से मिली ₹200 करोड़ की प्रोत्साहन राशि

यह भी पढ़ें

चुनाव ड्यूटी में सुरक्षाकर्मियों से भरी बस का हुआ स्टेरिंग फेल, जवानों ने कूदकर बचाई जान

18/02/2022
Eyes

कम हो रही आँखों की रौशनी होगी तेज, करें ये उपाय

09/06/2023
cm dhami

महिला आरक्षण बिल स्वीकृत करने पर सीएम धामी ने राज्यपाल का जताया आभार

10/01/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version