• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नए साल के जश्न में Google का खास अंदाज़, 2025 को भी किया याद

Desk by Desk
31/12/2025
in Main Slider, Tech/Gadgets
0
Google Doodle New Year’s Eve: पार्टी स्टाइल में गूगल कर रहा नए साल का स्वागत, 2025 को भी किया याद
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

Google Doodle New Year’s Eve: गूगल ने नए साल की शुरुआत को खास बनाने के लिए New Year 2026 पर एक शानदार Google Doodle जारी किया है. यह डूडल पार्टी थीम पर है, जिसमें चमकते अक्षर, बैलून और कन्फेटी नजर आते हैं. हर साल की तरह इस बार भी गूगल ने अपने डूडल के जरिए दुनियाभर के लोगों के साथ नए साल का जश्न मनाया है. गूगल ने इसके साथ 2025 में आए Google Doodles ने आर्ट, टेक्नोलॉजी और कल्चर का अनोखा मेल दिखाया.

New Year 2026 का Google Doodle

New Year 2026 के मौके पर गूगल ने अपने लोगो को पूरी तरह पार्टी मूड में डिजाइन किया है. सामान्य गूगल लोगो को सुनहरे ग्लिटर वाले अक्षरों में दिखाया गया है, जबकि बीच में सिल्वर बैलून के रूप में 2025 लिखा हुआ नजर आता है. माउस होवर करने पर यह नंबर 2026 में बदल जाता है, जो नए साल की शुरुआत का संकेत देता है. नीचे की तरफ पार्टी पॉपर, सुनहरे और बैंगनी स्ट्रीमर, सितारे और कन्फेटी इसे मिडनाइट सेलिब्रेशन जैसा एहसास देते हैं.

Google Doodle का क्या है मतलब

Google के अनुसार, यह वार्षिक डूडल दुनियाभर में New Years Eve के जश्न को दर्शाता है. अरबों लोग इस मौके पर दोस्तों और परिवार के साथ बीते साल को याद करते हैं और नए साल का स्वागत करते हैं. जैसे ही घड़ी आधी रात का समय (12:00) दिखाती है, 2026 की आधिकारिक शुरुआत हो जाती है. यही भावना इस डूडल के डिजाइन और एनिमेशन में दिखाई देती है.

1998 से अब तक कैसा रहा Google Doodles का सफर

Google का पहला डूडल 1998 में बनाया गया था, जो एक आउट-ऑफ-ऑफिस मैसेज जैसा था. इसके जरिए बताया गया था कि Larry Page और Sergey Brin बर्निंग मैन फेस्टिवल में गए हैं. बीते ढाई दशक में Google 5,000 से ज्यादा डूडल बना चुका है. समय के साथ डूडल में एनिमेशन, वीडियो, VR और AI जैसे एडवांस फीचर्स जुड़े और यह एक ग्लोबल आर्ट फॉर्म बन गया है.

2025 के प्रमुख और यादगार Google Doodles

साल 2025 में Google Doodles ने इंटरएक्टिव गेम्स और बड़े ग्लोबल इवेंट्स को खास अंदाज में पेश किया. Rise of the Half Moon जैसे गेम, Halloween PAC-MAN अपडेट और AI Mode Super G लोगो चर्चा में रहे. Lunar New Year, Earth Day और भारत का Independence Day भी डूडल के जरिए सेलिब्रेट किया गया. साल के अंत में Google ने UK और US में 2025 Year in Search वीडियो के जरिए दुनिया की सबसे चर्चित खोजों को दिखाया, जिसने पूरे साल की डिजिटल कहानी बयां की.

Tags: Google doodle
Previous Post

आज Gig वर्कर्स की हड़ताल, फिर भी ऑर्डर ऑन—Swiggy-Blinkit का क्या है गेम?

Next Post

अयोध्या के शौर्य, वैभव व पराक्रम के आगे नहीं टिक पाया कोई दुश्मनः योगी

Desk

Desk

Related Posts

Hair Wash
Main Slider

इस दिन नहीं धोने चाहिए बाल, घर में आती है दरिद्रता

27/09/2026
Main Slider

UPITS में दूसरे दिन 4,700 बी2बी बैठकें, 412 समझौते

26/09/2026
Main Slider

सीएम धामी ने उत्तराखण्ड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 और GEP की तकनीकी रिपोर्ट का किया विमोचन

26/09/2026
Main Slider

भारी बारिश से प्रभावितों को तत्काल मिले राहत, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश

26/09/2026
Main Slider

आज एक बड़ी बिजनेस अपॉर्चुनिटी बन सकता है वेस्ट मैनेजमेंट: ए.के. शर्मा

26/09/2026
Next Post
CM Yogi

अयोध्या के शौर्य, वैभव व पराक्रम के आगे नहीं टिक पाया कोई दुश्मनः योगी

यह भी पढ़ें

किसान आन्दोलन से कई ट्रेन निरस्त Many trains canceled due to farmer movement

किसान आन्दोलन से रेल सेवा हुई बेपटरी, कई ट्रेन निरस्त

30/12/2020

Budget 2022: ‘WFH’ वालों को मिल सकती है राहत, अतिरिक्त स्टैंडर्ड डिडक्शन का मिल सकता है लाभ

22/01/2022
Shot

दोस्तों के सामने पिता ने पढ़ाई के लिए टोका तो बेटे ने मार दी गोली, हालत गंभीर

19/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version