• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नई Kia Seltos लॉन्च, Maruti Victoris और Hyundai Creta को देगी टक्कर

Desk by Desk
02/01/2026
in Tech/Gadgets
0
खत्म हुआ इंतजार, ₹10.99 लाख में नई Kia Seltos लॉन्च, Maruti Victoris और Hyundai Creta को देगी टक्कर
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

साउथ कोरियाई कार निर्माता किआ मोटर्स (Kia Motors) ने आखिरकार अपनी पॉपुलर SUV Kia Seltos को बिल्कुल नए अवतार में लॉन्च कर दिया है. नई सेल्टोस को ₹10.99 लाख (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर उतारा गया है. सबसे पहले TV9 भारतवर्ष सेल्टोस की कीमत बता रहा है. वैरिएंट वाइज प्राइस लिस्ट भी जल्द ही उपलब्ध कराई जाएगी. किआ ने नई सेल्टोस के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन से पहले ही पर्दा उठा दिया था. कंपनी नई सेल्टोस की बुकिंग पहले ही शुरू कर चुकी है. इच्छुक खरीदार इसे 25,000 रुपए के टोकन अमाउंट के साथ बुक कर सकते हैं.

डिजाइन और एक्सटीरियर

नई Seltos का डिजाइन पुराने मॉडल के मुकाबले ज्यादा शार्प और अप-राइट है. इसमें नया फ्रंट लुक दिया गया है, जिसमें चौड़ी ग्रिल, ऊपर-नीचे लगे वर्टिकल LED हेडलैंप और बदले हुए DRL सिग्नेचर मिलते हैं. पीछे की तरफ भी नए LED टेललैंप दिए गए हैं, जो लाइट बार से जुड़े हैं. कुल मिलाकर, गाड़ी के साइज और शेप में हल्का बदलाव किया गया है, जिससे SUV सड़क पर ज्यादा मजबूत और चौकोर लुक देती है.

नया इंटीरियर लेआउट

अंदर की तरफ, नई सेल्टोस में नया डैशबोर्ड डिजाइन दिया गया है, जिसमें डिजिटल फीचर्स पर ज्यादा ध्यान दिया गया है. इसमें बड़ा इंटीग्रेटेड स्क्रीन सेटअप है, जिसमें इंफोटेनमेंट सिस्टम और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर शामिल हैं. पुराने मॉडल के मुकाबले अब मटेरियल क्वालिटी और फिट-फिनिश बेहतर है. नए प्लेटफॉर्म की वजह से केबिन स्पेस भी थोड़ा बढ़ा है, खासकर पीछे बैठने वालों के लिए. नया डैशबोर्ड डिजाइन दिया गया है.

फीचर्स और सेफ्टी

Kia Seltos में कम्फर्ट, कनेक्टिविटी और सेफ्टी से जुड़े कई फीचर्स मिलते हैं. इसमें ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल (अलग-अलग टेम्परेचर जोन के साथ), Bose साउंड सिस्टम, लेवल-2 एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS), पैनोरमिक ग्लास रूफ और हेड-अप डिस्प्ले दिया गया है. इसके अलावा कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, बदलने वाली एम्बिएंट लाइटिंग, रीक्लाइन फंक्शन वाली रियर सीट और ऑल-LED लाइटिंग भी मिलती है. सेफ्टी के लिए सभी वेरिएंट में 6 एयरबैग, ABS के साथ EBD, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और हिल-स्टार्ट असिस्ट स्टैंडर्ड दिए गए हैं.

इंजन और ट्रांसमिशन

नई Seltos में पहले की तरह तीन इंजन ऑप्शन मिलेंगे. पहला 1.5 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन है, जो 113bhp पावर और 144Nm टॉर्क देता है. इसके ऊपर 1.5 लीटर टर्बो-पेट्रोल GDi इंजन है, जो 158bhp पावर और 253Nm टॉर्क देता है. इसमें 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड है. NA पेट्रोल इंजन के साथ CVT गियरबॉक्स मिलता है, जबकि टर्बो-पेट्रोल में 6-स्पीड iMT या 7-स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमैटिक का ऑप्शन है. डीजल इंजन 1.5 लीटर का है, जो 118bhp और 260Nm देता है और इसमें 6-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है.

Tags: kia seltos
Previous Post

इलेक्ट्रिक बाइक खरीदने से पहले इन बातों का ज़रूर रखें ध्यान, कभी नहीं होगी परेशानी

Next Post

राजा जगतदेव का जीवन त्याग, वीरता, धर्मनिष्ठा और संस्कृति संरक्षण का अमूल्य उदाहरण: मुख्यमंत्री

Desk

Desk

Related Posts

नए लुक में लॉन्च हुई Mahindra की धांसू इलेक्ट्रिक कार, 656 किमी है रेंज
Tech/Gadgets

नए अवतार में आई Mahindra की EV, एक चार्ज में चलेगी 656 किमी

03/07/2026
कार खरीदते समय न हों कंफ्यूज, आसान भाषा में समझिए FWD, RWD, AWD और 4×4 का फर्क
Tech/Gadgets

नई कार लेने जा रहे हैं? पहले समझिए FWD, RWD, AWD और 4×4

03/07/2026
क्या बड़े चार्जर से फोन चार्ज करने पर जल्दी होगा काम, यहां है आपके सवाल का जवाब
Tech/Gadgets

बड़े चार्जर से फोन होगा फास्ट चार्ज या नहीं? यहां दूर करें कन्फ्यूजन

03/07/2026
WhatsApp के बाद अब Telegram और Signal को नोटिस, यूजरनेम फीचर पर सरकार की ‘पैनी नजर’
Tech/Gadgets

WhatsApp के बाद Telegram-Signal की बढ़ीं मुश्किलें, यूजरनेम फीचर पर सरकार का शिकंजा

03/07/2026
WhatsApp Username हुआ होल्ड, तो Arattai ने भी वापस खींचे कदम- यूजरनेम अकाउंट्स पर ब्रेक
Tech/Gadgets

WhatsApp ने Username फीचर पर लगाया ब्रेक, Arattai ने भी खींचे कदम

03/07/2026
Next Post
CM Dhami

राजा जगतदेव का जीवन त्याग, वीरता, धर्मनिष्ठा और संस्कृति संरक्षण का अमूल्य उदाहरण: मुख्यमंत्री

यह भी पढ़ें

जूम ऐप

जूम बेंगलुरु में स्थापित करेगा प्रौद्योगिकी केंद्र, 6700 फीसद बढ़े यूजर

21/07/2020
CM Yogi

आचार्य धर्मेंद्र का निधन सनातन धर्म की अपूरणीय क्षति: सीएम योगी

19/09/2022
The army razed the houses of terrorists to the ground

सुरक्षा बलों का आतंक पर बड़ा एक्शन, लश्कर आतंकियों के घर मिट्टी में मिलाया

26/04/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version