• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ : मुख्यमंत्री धामी पहुंचे खैरी मानसिंह के बहुउद्देशीय शिविर में

Writer D by Writer D
02/01/2026
in Categorized
0
cm dhami

cm dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। जनसेवा को समर्पित संकल्प “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को रायपुर ब्लॉक की न्याय पंचायत खैरी मानसिंह में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने शिविर में लगाए गए विभिन्न विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक सुनिश्चित किया जाए।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) द्वारा इस अवसर पर 10 बालिकाओं को किशोरी किट, 04 महिलाओं को महालक्ष्मी किट तथा वयोश्री योजना के अंतर्गत 52 वृद्धजनों को कुल 210 सहायक उपकरण वितरित किए गए। कार्यक्रम में रायपुर विधायक उमेश शर्मा (काऊ), क्षेत्र पंचायत प्रमुख सरोजनी जवाड़ी सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह की अध्यक्षता में आयोजित इस शिविर में ग्रामीणों द्वारा कुल 106 शिकायतें एवं समस्याएं प्रस्तुत की गईं, जिनमें से 25 का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को अग्रसारित करते हुए त्वरित समाधान के निर्देश दिए गए। शिविर के माध्यम से विभिन्न विभागों द्वारा कुल 930 लाभार्थियों को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया।

ग्रामीणों ने निर्माणाधीन सोंग बांध परियोजना से न्याय पंचायत खैरी मानसिंह के गांवों को पेयजल आपूर्ति से जोड़ने की मांग रखी, जिस पर परियोजना के अधिशासी अभियंता ने बताया कि इन गांवों को डीपीआर में सम्मिलित कर लिया गया है। मालदेवता क्षेत्र में नेटवर्क समस्या के समाधान हेतु सीडीओ ने बीएसएनएल टावर स्थापित करने के निर्देश दिए। वहीं पीएचसी मालदेवता में बढ़ती मरीज संख्या को देखते हुए पीएचसी को 10 बेड का करने के लिए सीएमओ को प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए गए।

खैरी मानसिंह में खेल मैदान निर्माण के संबंध में युवा कल्याण अधिकारी ने अवगत कराया कि प्रस्ताव शासन को प्रेषित किया जा चुका है। प्राथमिक विद्यालय हिलांसवाली के जर्जर भवन के ध्वस्तीकरण के संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि निष्प्रयोज्य भवनों के ध्वस्तीकरण का प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। प्राथमिक विद्यालय अखंडवाली में चारदीवारी निर्माण को जिला योजना में शामिल किया गया है। आंगनबाड़ी भवन हेतु धनराशि से संबंधित शिकायत पर बीडीओ को रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।
ग्रामीणों द्वारा जंगली जानवरों से फसलों की सुरक्षा हेतु घेरबाड़, फेंसिंग एवं सोलर लाइट की मांग भी रखी गई। इसके अतिरिक्त आपदा से क्षतिग्रस्त कॉजवे, सिंचाई गूल, पैदल मार्ग, सड़क सुधारीकरण एवं बाढ़ सुरक्षा दीवार निर्माण की मांगों पर संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा एलोपैथिक में 117, होम्योपैथिक में 83 तथा आयुर्वेदिक में 130 लोगों की स्वास्थ्य जांच कर निःशुल्क दवाएं वितरित की गईं। 42 लोगों का आधार अपडेट, 04 दिव्यांग प्रमाण पत्र एवं 20 आयुष्मान कार्ड मौके पर जारी किए गए। पशुपालन विभाग द्वारा 26 पशुपालकों को पशु औषधियां दी गईं।

राजस्व विभाग ने 35 आय प्रमाण पत्र, 15 खतौनी, 06 किसान सम्मान निधि एवं 03 विरासत प्रमाण पत्र जारी किए। कृषि विभाग ने 33 तथा उद्यान विभाग ने 44 किसानों को कृषि यंत्र, बीज एवं पीएम किसान निधि का लाभ दिया। समाज कल्याण विभाग द्वारा वयोश्री योजना के अंतर्गत 52 वृद्धजनों को 210 सहायक उपकरण वितरित किए गए तथा 02 वृद्धावस्था पेंशन मौके पर स्वीकृत की गईं।
इसके अतिरिक्त जिला पूर्ति विभाग ने 35 राशन कार्ड धारकों की केवाईसी कराई। पंचायती राज विभाग द्वारा किसान, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन तथा परिवार रजिस्टर से संबंधित 40 मामलों का निस्तारण किया गया। डेयरी विभाग ने 34, बाल विकास विभाग ने 10 किशोरी किट व 04 महालक्ष्मी किट, एनआरएलएम ने 25, श्रम विभाग ने 05, पर्यटन ने 06, शिक्षा ने 02, उद्योग ने 12, वन विभाग ने 13, लीड बैंक ने 13, रीप ने 32, सेवायोजन ने 08, उरेड ने 07, सैनिक कल्याण ने 03 तथा सहकारिता विभाग ने 08 लाभार्थियों को लाभान्वित किया।

शिविर में रायपुर विधायक उमेश शर्मा (काऊ), ब्लॉक प्रमुख सरोजनी जवाड़ी, जिला पंचायत सदस्य वीर सिंह चौहान, ग्राम प्रधान खेरी लीलावती नेगी, मंडल अध्यक्ष उज्ज्वल नेगी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, एसडीएम हरि गिरि, परियोजना निदेशक विक्रम सिंह, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, सीएमओ डॉ. एम.के. शर्मा, मुख्य शिक्षा अधिकारी वी.के. ढौडियाल, जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घड़ियाल, बाल विकास अधिकारी जितेंद्र कुमार, विभिन्न विभागों के अधिकारी, ग्राम प्रधान एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Tags: Uttarakhand News
Previous Post

मुख्यमंत्री ने सपरिवार ट्यूलिप के बल्ब रोपे

Next Post

बजट खर्च में ढिलाई पर सख्त हुए सीएम योगी, अधिकारियों को दिए त्वरित निर्णय के निर्देश

Writer D

Writer D

Related Posts

Categorized

दीपावली तक अमेठी को मिलेगी साइबर सुरक्षा की नई सौगात, 3.69 करोड़ से बन रहा अत्याधुनिक भवन अंतिम चरण में

05/10/2026
Suresh Khanna
Categorized

योगी के मुख्यमंत्री बनते ही लागू हुआ ‘रूल ऑफ लॉ’, यूपी का पूरा परिदृश्य 360 डिग्री बदला : सुरेश खन्ना

28/09/2026
CM Dhami
Categorized

60 साल शासन करने वाली कांग्रेस देश विदेश मे फैला रही अफवाह : धामी

10/09/2026
forehead
Categorized

माथे के कालेपन को ये नुस्खे कर देंगे गायब

28/06/2026
Vishnu Paudel
Categorized

नेपाल के पूर्व वित्त मंत्री विष्णु पौडेल अदालत में पेश, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बढ़ सकती है रिमांड

23/06/2026
Next Post
cm yogi

बजट खर्च में ढिलाई पर सख्त हुए सीएम योगी, अधिकारियों को दिए त्वरित निर्णय के निर्देश

यह भी पढ़ें

shanivaar upaay

शनिवार के दिन ऐसा करने से आर्थिक स्थिति होती है मजबूत, हर रोग से मिलेगा छुटकारा

15/05/2021
Ram

राम मंदिर निर्माण के लिए इतने देशों से पहुंचा जल, राजनाथ बोले- जलाभिषेक में पूरा विश्व दे योगदान

18/09/2021
Ram Mandir

राम मंदिर बना पर्यटकों की पहली पसंद, छह महीने में आए 33 करोड़ से अधिक टुरिस्ट

15/09/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version