• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सेना में अग्निवीरों की 1 जुलाई से भर्ती शुरू, गाइडलाइन जारी

Writer D by Writer D
20/06/2022
in Main Slider, शिक्षा
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। अग्निपथ योजना (Agnipath Yojna) के तहत भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के लिए सोमवार को थलसेना (Army) ने भी अपनी वेबसाइट पर गाइडलाइंस जारी कर दी। थलसेना में अग्निवीरों (Agniveer) की भर्ती ‘ऑल इंडिया ऑल क्लास’ के आधार पर होगी। यानी कोई भी अग्निवीर किसी भी रेजिमेंट और यूनिट में तैनात किया जा सकता है। 01 जुलाई को अधिसूचना जारी होगी। इसके बाद युवा पंजीकरण शुरू कर सकते हैं।

अभी तक सेना की इंफेंट्री रेजिमेंट में सैनिकों की भर्ती जाति, धर्म और क्षेत्र के आधार पर होती रही है। अग्निवीरों की भर्ती के लिए नियमों में बदलाव किया गया है। सेना के अग्निवीरों के लिए जारी नियमों के मुताबिक सभी अग्निवीर ऑफिसियल सीक्रेट एक्ट 1923 से बंधे होंगे। इसके तहत कोई भी अग्निवीर किसी भी तरह की गोपनीय जानकारी का खुलासा किसी अवांछित शख्स को नहीं कर सकेगा। इसके अलावा बाकी सभी सुविधाएं और नियम ठीक वैसे ही हैं जैसे वायुसेना सबसे पहले जारी कर चुकी है।

सेना की गाइडलाइंस के मुताबिक अग्निवीरों को रेगुलर सैनिक की तरह वेतन के साथ हार्डशिप अलाउंस, यूनीफॉर्म अलाउंस, सीएसडी कैंटीन और मेडिकल सुविधा मिलेगी। ट्रैवल अलाउंस भी मिलेगा। अग्निवीरों को साल में 30 दिन की छुट्टी मिलेगी। इसमें चिकित्सा अवकाश अलग है। सभी अग्निवीरों को 48 लाख रुपये का इंश्योरेंस कवर मिलेगा। चार साल की सेवा के दौरान शहीद होने वाले अग्निवीर के परिवार को इंश्योरेंस कवर के 48 लाख रुपये के साथ सरकार की तरफ से एक्स-ग्रेशिया 44 लाख रुपये की सहायता राशि भी मिलेगी।

अग्निपथ बवाल के बीच आनंद महिंद्रा का बड़ा ऐलान, अग्निवीरों को देंगे नौकरी

सेना के नियमों में स्पष्ट किया गया है कि इसके अलावा सेवा निधि पैकेज के तौर पर करीब 11 लाख रुपये और बची हुई नौकरी का पूरा वेतन भी परिवार को मिलेगा। कुल मिलाकर करीब एक करोड़ रुपये परिवार को मिलेंगे। दुश्मन के खिलाफ शौर्य और पराक्रम के लिए वैसे ही वीरता मेडल मिलेंगे जैसे अभी सैनिकों को मिलते हैं। ड्यूटी के दौरान 100 प्रतिशत विकलांग होने पर एक्स-ग्रेशिया 44 लाख रुपया मिलेगा। साथ ही बची हुई नौकरी का पूरा वेतन और सेवा निधि पैकेज भी दिया जाएगा।

सेना के नियमों में यह साफ किया गया है कि चार साल की सेवा के दौरान अग्निवीर अपनी मर्जी से सेना नहीं छोड़ सकेंगे। चार साल की सेवा अवधि पूरी करने के बाद ही नौकरी छोड़ पाएंगे। सिर्फ असाधारण परिस्थितियों में ही अपनी सेवा छोड़ सकेंगे। चार साल के रिटायरमेंट के बाद सेवा निधि पैकेज के तौर पर करीब 10.04 लाख मिलेंगे। दरअसल, सेवा निधि पैकेज में प्रत्येक अग्निवीर को अपनी मासिक 30 हजार रुपये वेतन का 30 प्रतिशत जमा करना है और इतनी ही राशि हर महीने सरकार जमा करेगी। रिटायरमेंट पर पेंशन और ग्रेच्युटी नहीं मिलेगी।

यह भी नियम बनाया गया है कि किसी असाधारण परिस्थिति में चार साल से पहले सेना से बाहर होने वाले अग्निवीरों को सेवा निधि पैकेज का वही हिस्सा मिलेगा जो उसने योगदान किया है, यानी सरकारी योगदान नहीं मिलेगा। अग्निवीरों की यूनिफॉर्म पर एक अलग बिल्ला होगा जो उन्हें दूसरे रेगुलर सैनिकों से अलग करेगा। 18 वर्ष से कम आयु वाले अभ्यर्थी माता-पिता की अनुमति से ही अग्निपथ स्कीम के लिए आवेदन कर सकेंगे।

‘रन फॉर योग’ में दौड़े सीएम धामी, स्वस्थ रहने का दिया संदेश

सेना में अग्निवीरों की भर्ती के लिए 01 जुलाई को अधिसूचना जारी होगी। इसके बाद युवा पंजीकरण शुरू कर सकते हैं। भर्ती के लिए पहली रैली अगस्त के दूसरे सप्ताह से शुरू होगी। इसमें फिजिकल टेस्ट और मेडिकल होगा। उसके बाद एंट्रेंस एग्जाम होगा। फिर उन्हें कॉलम में मेरिट के हिसाब से भेजा जाए। अगस्त से नवंबर तक दो बैच में रैली होंगी। पहले लॉट में 25 हजार अग्निवीर दिसंबर के पहले सप्ताह में आएंगे। अग्निवीरों का दूसरा जत्था फरवरी में आएगा। देश के हर राज्य में हर आखिरी गांव तक कुल 83 भर्ती रैली होंगी।

Tags: agnipath yojnaagniveerindian armyjobs in armyNational newsrecruitment in Army
Previous Post

अग्निपथ बवाल के बीच आनंद महिंद्रा का बड़ा ऐलान, अग्निवीरों को देंगे नौकरी

Next Post

International Yoga Day: आजकल ट्रेंड में है ‘बियर योग’, जानें कैसे हुई इसकी शुरुआत

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

सरकारी स्कूल के गार्ड रूम के पीछे मिली छात्रा, जली हालत में मिला शव

24/10/2026
Main Slider

UP Special TET की तारीख घोषित, जानें कब और कहां होगी परीक्षा

24/10/2026
Main Slider

‘उत्तराखंडियों का अपमान’, अखिलेश पर बरसे धामी

24/10/2026
Main Slider

अपराधी कितना भी डीपफेक का आवरण ओढ़े, उसे खोज निकालेंगे: CM योगी

24/10/2026
Deepotsav
Main Slider

दीपोत्सव में रंगों और रील के जरिए दुनिया देखेगी ‘नव्य अयोध्या’

24/10/2026
Next Post
Beer Yoga

International Yoga Day: आजकल ट्रेंड में है 'बियर योग', जानें कैसे हुई इसकी शुरुआत

यह भी पढ़ें

यूपी में योगी की पौ—बारह

07/07/2021
Ajay Kapoor

यूपी में कांग्रेस को बड़ा झटका, पार्टी के राष्ट्रीय सचिव बीजेपी में शामिल

13/03/2024
PM Modi

खून खौल रहा, न्याय मिलकर रहेगा…, PM मोदी ने आतंक के खिलाफ कार्रवाई का दिया भरोसा

27/04/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version