• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लाल आतंक पर वार! सुरक्षाबलों ने कमांडर मंगडु समेत 14 नक्सलियों को मार गिराया

Writer D by Writer D
03/01/2026
in Main Slider, क्राइम, छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय
0
Naxalites Encounter

Naxalites Encounter

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बस्तर रेंज में नक्सल विरोधी अभियानों के दौरान सुरक्षा बलों को एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है। बीजापुर और सुकमा जिलों में चलाए गए सघन तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने कुल 14 नक्सलियों (Naxalites) के शव बरामद किए हैं। इन नक्सलियों के पास से भारी मात्रा में एके-47 (AK-47), आईएनएसएएस और एसएलआर राइफल जैसे अत्याधुनिक हथियार भी जब्त किए गए हैं।

जानकारी के अनुसार, बीजापुर और सुकमा जिलों के दक्षिणी इलाकों में सशस्त्र नक्सलियों (Naxalites) की मौजूदगी की पुख्ता सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। अभियान के तहत दक्षिण बस्तर क्षेत्र में डीआरजी की विशेष टीमों को रवाना किया गया था। ऑपरेशन के दौरान बीजापुर जिले में सुबह लगभग 5 बजे से डीआरजी और नक्सलियों के बीच रुक-रुक कर मुठभेड़ जारी रही। वहीं, सुकमा जिले में भी सुबह लगभग 8 बजे सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच रुक-रुक कर फायरिंग की स्थिति बनी हुई है।

लगातार जारी मुठभेड़ों के बीच, अब तक तलाशी अभियान के दौरान मुठभेड़ स्थलों से कुल 14 नक्सलियों (Naxalites) के शव बरामद किए गए हैं। इनमें बीजापुर जिले से 2 और सुकमा जिले से 12 माओवादी शामिल हैं। सुरक्षा बलों ने इन नक्सलियों के पास से एके-47, आईएनएसएएस और एसएलआर राइफल सहित कई अन्य हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किए हैं।

बता दें कि सुकमा में मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों (Naxalites) की संख्या और भी बढ़ सकती है। रुक-रुककर फायरिंग हो रही है। इस कार्रवाई को नक्सली गतिविधियों के खिलाफ एक महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है। सूत्रों से खबर है कि मारे गए नक्सलियों में कई ऐसे भी शामिल हैं जो अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव की हत्या में संलिप्त थे।

इस पूरे ऑपरेशन की कमान सुकमा के पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण खुद संभाल रहे थे। सूत्रों के अनुसार, इस मुठभेड़ में नक्सली कमांडर मंगडु के भी मारे जाने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी प्रतीक्षारत है। मारे गए नक्सलियों में कोन्टा एरिया कमेटी के एसीएम हितेश भी शामिल हैं।

Tags: Chattisgarh News
Previous Post

कुकर की रबर हो गई है ढीली, तो टाइट करने के लिए अपनाएं ये तरीके

Next Post

छोटे बालों के लिए परफेक्ट हैं ये हेयर स्टाइल

Writer D

Writer D

Related Posts

Hair Wash
Main Slider

इस दिन नहीं धोने चाहिए बाल, घर में आती है दरिद्रता

27/09/2026
Main Slider

UPITS में दूसरे दिन 4,700 बी2बी बैठकें, 412 समझौते

26/09/2026
Main Slider

सीएम धामी ने उत्तराखण्ड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 और GEP की तकनीकी रिपोर्ट का किया विमोचन

26/09/2026
Main Slider

भारी बारिश से प्रभावितों को तत्काल मिले राहत, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश

26/09/2026
Main Slider

आज एक बड़ी बिजनेस अपॉर्चुनिटी बन सकता है वेस्ट मैनेजमेंट: ए.के. शर्मा

26/09/2026
Next Post
Hairstyles

छोटे बालों के लिए परफेक्ट हैं ये हेयर स्टाइल

यह भी पढ़ें

Paddy purchased

पिछले साल का टूटा रिकॉर्ड, 7.28 लाख मीट्रिक टन से अधिक हुई धान खरीद

26/11/2024

सरकार से वेतन मांगने पर मिली लाठियां, जानिए कहां हुआ हंगामा

27/12/2021
oxygen

पुलिस कॉन्स्टेबल की सूझबूझ से ठीक समय पर पहुंची आक्सीजन सिलेंडर की गाड़ी

29/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version