• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

फोन बेचने से पहले ज़रूर कर लें ये 5 काम, नहीं तो बाद में होगा पछतावा

Desk by Desk
05/01/2026
in Main Slider, Tech/Gadgets
0
फोन बेचने से पहले ये 5 काम नहीं किए तो बढ़ सकती है मुसीबत, बाद में होगा पछतावा
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आज के समय में स्मार्टफोन (Smartphone) सिर्फ कॉलिंग डिवाइस नहीं, बल्कि हमारी निजी और वित्तीय जानकारी का सबसे बड़ा स्टोर बन चुका है. यानी हम फोन से चैटिंग-कॉलिंग से लेकर ऑनलाइन पेमेंट के लिए गूगल पे और फोनपे का भी खूब इस्तेमाल करते हैं. ऐसे में जब भी कोई यूजर पुराना फोन बेचने का फैसला करता है, तो थोड़ी सी लापरवाही बड़ी परेशानी में बदल सकती है. ज्यादातर लोग सिम और मेमोरी कार्ड निकालकर निश्चिंत हो जाते हैं, लेकिन जरूरी डिजिटल स्टेप्स को नजरअंदाज कर देते हैं. यही चूक आगे चलकर डेटा चोरी, अकाउंट हैक और फाइनेंशियल नुकसान की वजह बन सकती है.

फोन का पूरा डेटा बैकअप लेना क्यों जरूरी

आजकल स्मार्टफोन (Smartphone) में फोटो, वीडियो, कॉन्टैक्ट्स के साथ-साथ बैंकिंग ऐप्स, UPI डिटेल्स और जरूरी डॉक्यूमेंट्स भी सेव रहते हैं. फोन बेचने से पहले जरूरी है कि फाइल मैनेजर, गूगल ड्राइव और क्लाउड स्टोरेज में पूरे डेटा का बैकअप ले लिया जाए. अगर बैकअप नहीं लिया गया और फोन फैक्ट्री रिसेट हो गया, तो आपका जरूरी डेटा हमेशा के लिए डिलीट हो सकता है. डेटा बैकअप लेने से नए फोन में सारी जानकारी आसानी से ट्रांसफर की जा सकती है.

सभी अकाउंट्स से लॉगआउट करना है जरूरी

फोन (Smartphone) में सोशल मीडिया, ईमेल, बैंकिंग और शॉपिंग ऐप्स के कई अकाउंट लॉग-इन रहते हैं. अगर फोन बेचने से पहले इन अकाउंट्स से लॉगआउट नहीं किया गया, तो नया यूजर आपकी निजी जानकारी तक पहुंच सकता है. खासकर गूगल अकाउंट और Apple ID से लॉगआउट करना बेहद जरूरी है, वरना बाद में नए फोन में लॉग-इन करते समय परेशानी आ सकती है. अकाउंट्स से लॉगआउट करने से आपकी डिजिटल पहचान सुरक्षित रहती है.

फिंगरप्रिंट, फेस लॉक और पासवर्ड हटाएं

कई यूजर्स फोन (Smartphone) बेचते वक्त स्क्रीन लॉक तो हटा देते हैं, लेकिन फिंगरप्रिंट और फेस अनलॉक डिलीट करना भूल जाते हैं. यह एक बड़ी सुरक्षा चूक हो सकती है. फोन की सेटिंग्स में जाकर सभी बायोमेट्रिक डाटा, पासवर्ड और पैटर्न को पूरी तरह से हटा देना चाहिए. इससे यह सुनिश्चित होता है कि आपकी कोई भी पहचान फोन में स्टोर न रहे और नया यूजर फोन को बिना किसी दिक्कत के इस्तेमाल कर सके.

फैक्ट्री रिसेट और फोन की साफ-सफाई भी जरूरी

जब डेटा बैकअप और अकाउंट लॉगआउट का काम पूरा हो जाए, तब फोन (Smartphone) को फैक्ट्री रिसेट करना सबसे जरूरी कदम होता है. फैक्ट्री रिसेट से फोन पूरी तरह से नया जैसा हो जाता है और उसमें आपका कोई भी पर्सनल डेटा नहीं बचता. इसके साथ ही अगर आप फोन को अच्छी कीमत पर बेचना चाहते हैं, तो उसकी साफ-सफाई भी जरूरी है. स्क्रीन, चार्जिंग पोर्ट और बॉडी को साफ करने से फोन की वैल्यू बढ़ जाती है और डील बेहतर मिल सकती है.

Tags: SmartphoneSmartphone Tips
Previous Post

सीएम योगी ने प्रधानमंत्री को भेंट की गुलाबी मीनाकारी की श्रीराम मंदिर अनुकृति

Next Post

योगी सरकार का बड़ा फैसला, पुलिस भर्ती में आयु सीमा पर तीन साल की राहत

Desk

Desk

Related Posts

Kesahv Prasad Maurya
Main Slider

2047 तक ‘वनवास’ पर रहेगा विपक्ष, कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों का एनकाउंटर जारी रहेगा: डिप्टी सीएम

26/05/2026
WhatsApp
Tech/Gadgets

WhatsApp पर आ रहा है प्राइवेसी का ‘स्पॉइलर मैसेज’ फीचर, जानें कैसे करेगा काम?

26/05/2026
Harmanpreet Kaur
Main Slider

हरमनप्रीत कौर को पद्म श्री सम्मान, इंग्लैंड तक दिखा जश्न

26/05/2026
Divyanka Tripathi gave birth to twins
Main Slider

‘इशिता भल्ला’ के घर आए ‘करण-अर्जुन’, दिव्यांका त्रिपाठी ने दिया जुड़वां बच्चों को जन्म

26/05/2026
DGP
Main Slider

चार साल बाद यूपी पुलिस को मिलेगा परमानेंट DGP… जानें कौन रेस में सबसे आगे?

26/05/2026
Next Post
UP Police recruitment

योगी सरकार का बड़ा फैसला, पुलिस भर्ती में आयु सीमा पर तीन साल की राहत

यह भी पढ़ें

tiger shroff krishna

कृष्णा श्रॉफ ने टाइगर के साथ मैचिंग ड्रेस पहने साझा की तस्वीर

13/12/2020
Baria Stadium

11वें इंडियन ओशन आइसलैंड गेम्स के उद्घाटन में मची भगदड़, 12 की मौत

26/08/2023
bengal election

बंगाल: चौथे चरण का मतदान कल, 373 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला

09/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version