• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अब फ्लाइट में यात्रा के दौरान चार्ज नहीं कर पाएंगे फोन, DGCA ने पावर बैंक पर लगाई सख्ती

Desk by Desk
06/01/2026
in Tech/Gadgets
0
अब फ्लाइट में चार्ज नहीं कर पाएंगे फोन, DGCA ने पावर बैंक पर लगाई सख्ती
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हवाई यात्रा करने वालों के लिए बड़ा बदलाव आया है. भारत के एविएशन रेगुलेटर DGCA ने फ्लाइट के नियमों में बड़ा बदलाव किया है. DGCA ने फ्लाइट में यात्रा के दौरान पावर बैंक के इस्तेमाल पर सख्त नियम लागू कर दिए हैं. अब यात्री विमान में बैठकर पावर बैंक से मोबाइल या किसी भी डिवाइस को चार्ज नहीं कर सकेंगे. यह फैसला दुनियाभर में लिथियम बैटरी से जुड़ी आग और ओवरहीटिंग की घटनाओं के बाद लिया गया है. सुरक्षा को देखते हुए DGCA ने एयरलाइंस, यात्रियों और एयरपोर्ट्स तीनों के लिए नई जिम्मेदारियां तय की हैं.

फ्लाइट में पावर बैंक क्यों बने खतरा

DGCA के मुताबिक लिथियम बैटरी बेहद संवेदनशील होती हैं और ज्यादा गर्म होने पर आग पकड़ सकती हैं. पावर बैंक, पोर्टेबल चार्जर और दूसरी बैटरी से चलने वाले डिवाइस फ्लाइट में आग का कारण बन सकते हैं. डीजीसीए ने बताया कि ओवरचार्जिंग, बैटरी का पुराना होना या मैन्युफैक्चरिंग में खामी आग की वजह बन सकती है. खास बात यह है कि लिथियम बैटरी की आग कई बार खुद ही जलती रहती है और उसे काबू में करना मुश्किल हो जाता है.

हैंड बैगेज में ही रखने की अनिवार्यता

नए नियमों के तहत पावर बैंक और स्पेयर बैटरी केवल हैंड बैगेज में ही रखी जा सकेंगी. DGCA ने साफ कहा है कि इन्हें ओवरहेड स्टोरेज (ओवरहेड स्टोरेज यानी हवाई जहाज में यात्रियों की सीटों के ऊपर लगे वो डिब्बे, जिनमें आप अपना हैंडबैग, जैकेट और अन्य छोटा सामान रखते हैं) में रखने की अनुमति नहीं होगी. इसके पीछे वजह यह है कि वहां आग लगने पर उसे जल्दी पहचानना और बुझाना मुश्किल हो जाता है. सीट के पास होने से क्रू और यात्री तुरंत धुआं, गर्मी या जलने की गंध को नोटिस कर सकते हैं.

एयरलाइंस और क्रू के लिए सख्त निर्देश

DGCA ने एयरलाइंस को अपनी सेफ्टी जांच और रिस्क असेसमेंट मजबूत करने को कहा है. केबिन क्रू को लिथियम बैटरी से जुड़ी घटनाओं के शुरुआती संकेत पहचानने की ट्रेनिंग दी जाएगी. इसमें डिवाइस का ज्यादा गर्म होना, धुआं निकलना या आग लगना शामिल है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करने को कहा गया है कि विमान में फायर फाइटिंग उपकरण और सुरक्षा गियर हमेशा तैयार हालत में हों.

यात्रियों और एयरपोर्ट्स की भी भूमिका

नए नियमों के तहत यात्रियों को फ्लाइट के दौरान किसी भी डिवाइस से जुड़ी असामान्य गंध, धुआं या गर्मी तुरंत क्रू को बतानी होगी. एयरपोर्ट्स को भी टर्मिनल, चेक-इन काउंटर और बोर्डिंग गेट पर सेफ्टी चेतावनी दिखाने के निर्देश दिए गए हैं. डीजीसीए का मानना है कि बढ़ती हवाई यात्रा और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के इस्तेमाल के बीच सुरक्षा तभी संभव है, जब यात्री, एयरलाइंस और एयरपोर्ट सभी मिलकर नियमों का पालन करें.

Tags: DGCA
Previous Post

इतना सस्ता हुआ iPhone 16 Pro Max, यहां पर मिल रही तगड़ी डील

Next Post

Samsung ने लॉन्च किया दुनिया का पहला 130 इंच Micro RGB TV, जानें खासियत

Desk

Desk

Related Posts

Whatsapp
Main Slider

WhatsApp अकाउंट अचानक 24 घंटे के लिए हुआ लॉक? जानिए क्यों हो रही है कार्रवाई और कैसे बचें

04/08/2026
WhatsApp
Tech/Gadgets

WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम

04/08/2026
Telegram
Tech/Gadgets

केंद्र का Telegram को अल्टीमेटम, पायरेसी पर कार्रवाई कर 15 दिन में दें रिपोर्ट

04/07/2026
नए लुक में लॉन्च हुई Mahindra की धांसू इलेक्ट्रिक कार, 656 किमी है रेंज
Tech/Gadgets

नए अवतार में आई Mahindra की EV, एक चार्ज में चलेगी 656 किमी

03/07/2026
कार खरीदते समय न हों कंफ्यूज, आसान भाषा में समझिए FWD, RWD, AWD और 4×4 का फर्क
Tech/Gadgets

नई कार लेने जा रहे हैं? पहले समझिए FWD, RWD, AWD और 4×4

03/07/2026
Next Post
Samsung का धमाका, लॉन्च किया दुनिया का पहला 130 इंच Micro RGB TV, जानें खासियत

Samsung ने लॉन्च किया दुनिया का पहला 130 इंच Micro RGB TV, जानें खासियत

यह भी पढ़ें

Zainab

अशरफ के बेगम की मिली लोकेशन, जेल जाते-जाते विजय मिश्रा ने दिया ये संकेत

31/07/2023
Sushant Singh Rajput

सुशांत राजपूत के जीवन पर फिल्म बनाने पर रोक लगाने संबंधी याचिका खारिज

10/06/2021
massive fire in ferry

सिलेंडर से गैस लीक होने से लगी भीषण आग, 13 लोग झुलसे

20/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version