• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नाथ नगरी में उमड़े पर्यटक, आस्था और श्रद्धा से एक करोड़ से ज्यादा का आंकड़ा पार

Writer D by Writer D
05/01/2026
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, बरेली, राजनीति
0
Nath Corridor

Nath Corridor

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बरेली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi के धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने वाले विजन का असर अब साफ दिखने लगा है। नाथ नगरी (Nath Nagari) बरेली में आस्था की ऐसी बयार चली है कि पर्यटकों की कुल संख्या एक करोड़ के पार पहुंच गई है। देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालु और सैलानी अब बरेली को प्रमुख धार्मिक पर्यटन गंतव्य के रूप में देख रहे हैं।

पर्यटन विभाग के आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2023 में 81.56 लाख, 2024 में 99.13 लाख, जबकि 2025 में 1.00 करोड़ से अधिक पर्यटक बरेली पहुंचे। यही नहीं, विदेशी पर्यटकों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। 2023 में जहां केवल 911 विदेशी आए थे, वहीं 2025 में यह संख्या 1056 तक पहुंच गई है।

नाथ कॉरिडोर (Nath Corridor) से बदली बरेली की पहचान

योगी सरकार द्वारा अयोध्या, मथुरा और काशी की तरह धार्मिक स्थलों को पर्यटन से जोड़ने की नीति का लाभ अब बरेली को भी मिल रहा है। स्मार्ट सिटी बरेली में मौजूद सात नाथ मंदिरों को जोड़कर नाथ कॉरिडोर (Nath Corridor) विकसित किया जा रहा है। पहले चरण का कार्य पूरा हो चुका है, जबकि दूसरे चरण के काम तेजी से चल रहे हैं। नाथ कॉरिडोर के पूर्ण होने के बाद पर्यटकों की संख्या में और उछाल आने की संभावना जताई जा रही है।

ठहराव बढ़ाने पर सरकार का फोकस

योगी सरकार सिर्फ भीड़ नहीं, बल्कि पर्यटकों के ठहराव पर भी जोर दे रही है। इसी कड़ी में लाइट एंड साउंड शो की तैयारियां की जा रही हैं और होम स्टे योजना के तहत जगह-जगह आवास विकसित किए जा रहे हैं। अधिकारियों का मानना है कि ठहराव बढ़ेगा तो स्थानीय व्यापार, होटल, परिवहन और रोजगार को सीधा लाभ मिलेगा।

मौसम के हिसाब से बढ़ता-घटता टूरिज्म

पर्यटन विभाग के अनुसार जनवरी से मार्च और सितंबर से दिसंबर के बीच पर्यटकों की आवाजाही सबसे अधिक रहती है।जनवरी 2023 में 6.20 लाख भारतीय, जनवरी 2024 में 7.05 लाख और जनवरी 2025 में 7.76 लाख भारतीय पर्यटक बरेली पहुंचे। नवंबर और दिसंबर पर्यटन के लिहाज से सबसे बेहतर साबित हो रहे हैं, जब 2025 में 10.56 लाख से अधिक भारतीय पर्यटक जिले में आए।

ऐसे होती है पर्यटकों की गणना

उप निदेशक पर्यटन रवींद्र कुमार ने बताया कि जिले में पर्यटकों की गणना के लिए होटल, धर्मस्थल और वीडियोग्राफी सर्वे का सहारा लिया जाता है। इन्हीं आंकड़ों के आधार पर वार्षिक मूल्यांकन किया जाता है। जिले में करीब 20 प्रतिशत की वृद्धि भविष्य के लिए शुभ संकेत है। नाथ कॉरिडोर (Nath Corridor) , होम स्टे और सांस्कृतिक आयोजनों के साथ बरेली को अगला धार्मिक पर्यटन हब बनाने की दिशा में तेज़ी से कदम बढ़ाए जा रहे हैं।

पर्यटक आंकड़े एक नजर में

2023 – 81,56,673 भारतीय | 911 विदेशी
2024 – 99,13,182 भारतीय | 1,120 विदेशी
2025 – 1,00,27,544 भारतीय | 1,056 विदेशी

Tags: Nath Corridor
Previous Post

खराब एवं जर्जर हो चुकी 108 एवं विभागीय एम्बुलेंसों को शीघ्र बदले जाने के निर्देश

Next Post

Samsung यूज़र्स को झटका, कंपनी बढ़ा रही कीमतें

Writer D

Writer D

Related Posts

Rakhi
Main Slider

रक्षाबंधन पर न बांधें ऐसी राखी, भाई-बहन के रिश्तों में पड़ सकती है दरार

12/08/2026
Surya Grahan on Hariyali Amavasya
Main Slider

हरियाली अमावस्या पर ग्रहण का साया, जानें भारत में क्या रहेगा असर

12/08/2026
Surya Grahan
Main Slider

आज लग रहा है साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, जानें सूतक काल के नियम

12/08/2026
Kheer
Main Slider

सावन के व्रत में खाएं इन चीजों से बनी खीर

12/08/2026
Jewelery
Main Slider

मानसून में इन तरीको से रखें आभूषणों का ख्याल

12/08/2026
Next Post
Samsung के फोन खरीदना होगा महंगा, कंपनी इतने हजार बढ़ा रही कीमतें

Samsung यूज़र्स को झटका, कंपनी बढ़ा रही कीमतें

यह भी पढ़ें

दवा गोदाम में विस्फोट

अफगानिस्तान के जाबुल विस्फोट में सात लोग घायल

07/11/2020
winter wear

सर्दियों में भी दिखें स्टाइलिश, इन विंटर वियर्स के साथ

20/11/2021

ब्रह्मपुत्र मेल के कोच में अचानक लगी आग, यात्रियों में मची भगदड़

20/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version