• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सेंसर+कैमरा पावर! Sony-Honda की नई EV का दमदार अवतार

Desk by Desk
08/01/2026
in Main Slider, Tech/Gadgets
0
40 सेंसर, 18 कैमरों से लैस है ये इलेक्टिक कार, Sony-Honda ने तैयार की ये EV
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

Sony और Honda के जॉइंट वेंचर इलेक्ट्रिक वाहन ब्रांड Afeela ने हर साल होने वाले CES ट्रेड शो में अपनी नई प्रोटोटाइप इलेक्ट्रिक कार से पर्दा उठा दिया है. यह मॉडल Vision-S 02 कॉन्सेप्ट पर बेस्ड है, जिसे CES 2022 में दिखाया गया था. यह एक स्टाइलिश SUV जैसी प्रोटोटाइप है, जो बाजार में मौजूद Afeela 1 इलेक्ट्रिक सेडान से बड़ी है. यह ब्रांड की दूसरी इलेक्ट्रिक कार होगी, जिसे 2028 में लॉन्च किया जाना है.

सोनी होंडा (Sony-Honda) मोबिलिटी (SHM) जॉइंट वेंचर ने 2023 में Afeela 1 के प्रोटोटाइप को दिखाकर पहली बार सार्वजनिक एंट्री की थी. इसका प्रोडक्शन वर्जन CES 2025 में दिखाया गया और तभी SHM ने Afeela को अपनी खास EV ब्रांड के तौर पर लॉन्च किया. इसमें Honda इंजीनियरिंग और डेवलपमेंट संभालती है, जबकि Sony टेक्नोलॉजी और यूजर एक्सपीरियंस पर काम करती है.

क्या यह बड़ी सेडान है?

पहली नजर में यह SUV लगती है, लेकिन ध्यान से देखने पर पता चलता है कि यह असल में Afeela 1 सेडान का बड़ा वर्जन है. इसमें वही सादा और स्मूद डिजाइन है. सामने बंद ग्रिल के ऊपर एक लंबी LED हेडलाइट दी गई है. छत पीछे की ओर झुकी हुई है, जिससे फास्टबैक लुक मिलता है. कार का साइड प्रोफाइल साफ-सुथरा है और इसमें बड़े, एयरो-डिजाइन वाले पहिए हैं.
यह असल में Afeela 1 सेडान का बड़ा वर्जन है.

बेहद शानदार है केबिन

सोनी-होंडा (Sony-Honda) की Afeela कार अपनी सादगी के लिए जानी जाती है. यही थीम इस आने वाली EV में भी रहने की उम्मीद है. अभी इंटीरियर दिखाया नहीं गया है, लेकिन माना जा रहा है कि यह Afeela 1 सेडान के केबिन जैसा होगा. सेडान में बहुत ही सादा इंटीरियर है, जिसमें डैशबोर्ड के ऊपर पूरा चौड़ाई वाला डिस्प्ले दिया गया है. इसमें ड्राइवर डिस्प्ले, लंबी इंफोटेनमेंट स्क्रीन और कैमरा-आधारित ORVMs की स्क्रीन शामिल हैं. साथ ही योक-टाइप स्टीयरिंग व्हील दिया गया है, जिससे इंस्ट्रूमेंट्स साफ दिखते हैं. सेफ्टी की बात करें तो Afeela SUV में सेडान जैसे ही सेफ्टी फीचर्स मिलने की उम्मीद है. इसमें Level-2+ ADAS सिस्टम हो सकता है, जिसमें करीब 40 सेंसर होंगे. इनमें 18 कैमरे, 1 LiDAR, 9 रडार और 12 अल्ट्रासोनिक सेंसर शामिल हो सकते हैं.
बैटरी, रेंज और पावर

SHM ने तकनीकी जानकारी अभी नहीं दी है, लेकिन उम्मीद है कि Afeela SUV में सेडान वाली 91 kWh बैटरी मिलेगी. इसमें ड्यूल-मोटर सेटअप होगा, जो ऑल-व्हील ड्राइव देगा. इस सेटअप के साथ सेडान 475 bhp की पावर और एक बार चार्ज करने पर 482 किमी तक की रेंज देती है. बैटरी 150 kW तक की DC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. Afeela SUV को 2028 में लॉन्च किया जाना है. वहीं Afeela 1 सेडान का प्रोडक्शन शुरू होने वाला है, जिसे अगले साल जापान और अमेरिका में लॉन्च किया जाएगा. फिलहाल SHM की भारत में Afeela ब्रांड लॉन्च करने की कोई योजना नहीं है.

Tags: Sony-Honda
Previous Post

Volkswagen वाहनों पर डिस्काउंट का पिटारा खुला, कारें हुई सस्ती

Next Post

UP में चार आईएएस अफसरों के हुए तबादले, देखिए लिस्ट

Desk

Desk

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

उत्तराखण्ड में लखपति दीदी का आंकड़ा 3 लाख पार

13/08/2026
Halwasiya Market
Main Slider

शत्रु संपत्तियों पर सरकार का शिकंजा, कब्जे हटेंगे, होगी नीलामी

13/08/2026
Mayawati expelled former minister Antu Mishra from the BSP.
Main Slider

मायावती का बड़ा एक्शन, अंटू मिश्रा बसपा से आउट

13/08/2026
Parliament's Monsoon Session concludes.
Main Slider

संसद का मानसून सत्र समाप्त, हंगामे के बीच लोकसभा में पारित हुए 12 विधेयक

13/08/2026
Karoline Leavitt
Main Slider

कैरोलिन लेविट छोड़ेंगी व्हाइट हाउस, पद से देंगी इस्तीफा

13/08/2026
Next Post
Transfer

UP में चार आईएएस अफसरों के हुए तबादले, देखिए लिस्ट

यह भी पढ़ें

शिवहर गोलीकांड

बिहार चुनाव : शिवहर प्रत्याशी श्रीनारायण सिंह हत्याकांड का खुलासा, एक गिरफ्तार

26/10/2020
glowing skin

दिवाली पर इंस्टेंट ग्लो देंगी ये देसी चीजें

24/10/2022
MLA Ganpatrao Deshmukh

लगातार 11 बार विधायक रहे गणपतराव देशमुख का निधन

31/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version