• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Flipkart-Amazon को मिलेगी टक्कर, Google से अब सीधे खरीद सकेंगे सामान

Desk by Desk
13/01/2026
in Tech/Gadgets
0
अब Google से सीधे कर पाएंगे खरीदारी, Flipkart-Amazon की नहीं पड़ेगी जरूरत!
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अब  का तरीका पूरी तरह बदलने वाला है. Google ने ऐसा सिस्टम लॉन्च कर दिया है, जिससे यूजर सीधे Google Search से ही प्रोडक्ट खरीद सकेंगे. इसके लिए कंपनी ने नया Universal Commerce Protocol यानी UCP पेश किया है. इससे प्रोडक्ट ढूंढने से लेकर पेमेंट और डिलीवरी तक सब कुछ एक ही जगह हो जाएगा. Shopify, Walmart, Target और Flipkart जैसी बड़ी कंपनियां भी इसमें गूगल के साथ जुड़ी हैं.

UCP क्या है और क्यों खास है

Google का Universal Commerce Protocol यानी UCP एक नया ओपन सिस्टम है, जो ऑनलाइन खरीदारी को पूरी तरह आसान बना देता है. इसके जरिए प्रोडक्ट सर्च करने, उसकी कीमत देखने, खरीदने और बाद में सपोर्ट लेने तक की पूरी प्रक्रिया एक ही प्लेटफार्म पर होगी. यह डिजिटल एजेंट, दुकानदार और पेमेंट कंपनियों को आपस में जोड़ता है. खास बात यह है कि यह पहले से मौजूद सिस्टम जैसे Agent2Agent और Model Context Protocol के साथ भी काम करता है. इसका मतलब है कि अलग-अलग ऐप या वेबसाइट पर जाने की जरूरत कम हो जाएगी.

Shopify, Walmart और Target के साथ साझेदारी

Google ने इस UCP सिस्टम को अकेले नहीं बनाया है बल्कि Shopify, Etsy, Wayfair, Target और Walmart जैसी बड़ी कंपनियों के साथ मिलकर तैयार किया है. इसके अलावा Visa, Mastercard, Flipkart और Best Buy जैसी 20 से ज्यादा कंपनियों ने भी इसका सपोर्ट किया है. इसका सीधा फायदा यूजर को मिलेगा क्योंकि उन्हें भरोसेमंद ब्रांड्स से सीधे गूगल पर ही शॉपिंग का विकल्प मिलेगा. इससे ऑनलाइन फ्रॉड का डर भी कम होगा और ट्रांजैक्शन ज्यादा सुरक्षित होंगे.

Google Search से सीधे खरीदारी

UCP की मदद से गूगल ने AI Mode in Search और Gemini ऐप में नया चेकआउट फीचर जोड़ा है. अमेरिका में यूजर गूगल पर दिख रहे प्रोडक्ट को क्लिक करके सीधे Google Pay से पेमेंट कर सकेंगे. इसमें वही कार्ड और एड्रेस इस्तेमाल होगा जो Google Wallet में पहले से सेव है. जल्द ही इसमें PayPal का सपोर्ट भी जोड़ दिया जाएगा. यानी सर्च से लेकर डिलीवरी तक का पूरा सफर गूगल के अंदर ही पूरा होगा. हालांकि, भारत में यह सुविधा कब तक आएगी इसकी जानकारी अब तक सामने नहीं आई है.

AI सेल्समैन और स्पेशल ऑफर्स

Google एक नया बिजनेस एजेंट भी ला रहा है, जो वर्चुअल सेल्समैन की तरह काम करेगा. यह लोव्स, रीबॉक, माइकल्स और पॉशमार्क जैसी कंपनियों के साथ शुरू होगा. इसके साथ ही डायरेक्ट ऑफर्स नाम का फीचर भी टेस्ट किया जा रहा है, जिसमें यूजर को खरीदारी के समय खास डील दिखाई जाएंगी. पेटको, सैमसोनाइट और ई.एल.एफ. कॉस्मेटिक जैसे ब्रांड इसमें शामिल हैं. इसका मकसद यह है कि जो यूजर खरीदने के मूड में हैं, उन्हें सही ऑफर सही समय पर मिल जाए.

Tags: Google
Previous Post

कैमरा लवर्स के लिए खुशखबरी, Vivo X200T जल्द ही भारत में देगा दस्तक

Next Post

Amazon Great Republic Day Sale 2026: Tablets पर मिलेगी धमाकेदार डील्स

Desk

Desk

Related Posts

Whatsapp
Main Slider

WhatsApp अकाउंट अचानक 24 घंटे के लिए हुआ लॉक? जानिए क्यों हो रही है कार्रवाई और कैसे बचें

04/08/2026
WhatsApp
Tech/Gadgets

WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम

04/08/2026
Telegram
Tech/Gadgets

केंद्र का Telegram को अल्टीमेटम, पायरेसी पर कार्रवाई कर 15 दिन में दें रिपोर्ट

04/07/2026
नए लुक में लॉन्च हुई Mahindra की धांसू इलेक्ट्रिक कार, 656 किमी है रेंज
Tech/Gadgets

नए अवतार में आई Mahindra की EV, एक चार्ज में चलेगी 656 किमी

03/07/2026
कार खरीदते समय न हों कंफ्यूज, आसान भाषा में समझिए FWD, RWD, AWD और 4×4 का फर्क
Tech/Gadgets

नई कार लेने जा रहे हैं? पहले समझिए FWD, RWD, AWD और 4×4

03/07/2026
Next Post
Amazon Great Republic Day Sale 2026: 75% तक गिरेगी कीमतें, Tablets पर मिलेगी धमाकेदार डील्स

Amazon Great Republic Day Sale 2026: Tablets पर मिलेगी धमाकेदार डील्स

यह भी पढ़ें

Paying Guest Scheme

रामोत्सव 2024: रोजगार के नए अवसर सृजित करने में कारगर बन रही पेइंग गेस्ट योजना

04/01/2024
शिया धर्मगुरू कल्बे जवाद धरने पर बैठे

मोहर्रम में पाबंदियों के खिलाफ शिया धर्मगुरू कल्बे जवाद धरने पर बैठे

22/08/2020
कांग्रेस Congress

मोदी सरकार का मूलमंत्र है किसानों को मात, पूंजीपतियों का साथ : कांग्रेस

23/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version