• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सनी देओल की दहाड़ से फिर थरर्या पाकिस्तान, ‘बॉर्डर 2’ का धमाकेदार ट्रेलर जारी

Writer D by Writer D
15/01/2026
in मनोरंजन, Main Slider
0
Border 2

Border 2

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

29 साल का लंबा इंतजार खत्म होने जा रहा है। 23 जनवरी को ‘बॉर्डर 2’ (Border 2) थिएटर्स में दस्तक देने जा रही है। हालांकि, फिल्म से पहले फैंस को ट्रेलर का इंतजार था। मेकर्स ने वो इंतजार भी खत्म कर दिया है। 15 जनवरी को मेकर्स ने सनी देओल की मच अवेटेड फिल्म का ट्रेलर जारी कर दिया। सनी देओल के साथ इस बार फिल्म में वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी भी अहम रोल में नजर आने वाले हैं। ये सभी स्टार्स ट्रेलर में नजर आए हैं।

सामने आए इस ट्रेलर में एक्शन है, इमोशन है और डायलॉग्स की भरमार है। कुछ समय पहले इस फिल्म का गाना ‘घर कब आओगे’ रिलीज किया गया था, उसके बाद से ही फैंस फिल्म के लिए एक्साइटेड हो गए थे और फिल्म को लेकर बज बन गया था। अब इस ट्रेलर ने फैंस की उत्सुकता को और भी ज्यादा बढ़ाने का काम किया है। सनी देओल मेजर कुलदीप सिंह के किरदार में एक बार फिर से दहाड़ते नजर आ रहे हैं। वहीं वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ की एंट्री ने जोश को दोगुना करने का काम किया है।

सनी देओल का पुराना अंदाज

सनी देओल अपने उसी पुराने अंदाज में नजर आए हैं, जिस तरह वो 1997 में आई बॉर्डर में (Border) दिखे थे, लेकिन नए तेवर के साथ। अपनी टीम का हौसला बढ़ाते हुए वो कहते हैं, “जंग हथियारों से नहीं, जुर्रत से जीती जाती है।” इतना ही नहीं, पाकिस्तानियों को चेतावनी देते हुए उनका एक डायलॉग है, जिसमें वो कहते हैं, “तुम हमें क्या हराओगे, तुम्हारे पाकिस्तान में इतने लोग नहीं जितने हमारे यहां ईद पर बकरे काटे जाते हैं।”

वरुण धवन का डायलॉग

ये पहली बार है जब वरुण धवन फौजी के किरदार में नजर आने वाले हैं। उनका भी इस ट्रेलर में एक जोरदार डायलॉग है। वो बोलते हैं, “हम पूजा राम की करते हैं, तेवर परशुराम की रखते हैं।” ट्रेलर में उनका एक इमोशनल कर देने वाला सीन है। जब वो अपनी पत्नी से विदा लेते हैं तो कहते हैं, “फौजी हूं, वापस तो आना है। या तो जीत कर या तो याद बनकर, लेकिन आना तो है।”

दिलजीत दोसांझ का भी एक जबरदस्त सीन है, जहां पर वो अपनी मां से विदा लेते हुए कहते हैं, “चलता हूं मेरी सौतेली माई, असली मां (धरती मां) का बुलावा आया है।” उनका ये सीन रोंगटे खड़े कर देने वाला है। अहान शेट्टी भी ट्रेलर में जबरदस्त लगे हैं। ट्रेलर तो जबरदस्त लग रहा है। अब देखना होगा कि रिलीज के बाद ये फिल्म ऑडियंस के ऊपर कैसा असर छोड़ती है।

Tags: Border 2 dialoigeBorder 2 movieBorder 2 trailor
Previous Post

फार्मर रजिस्ट्री में बस्ती, गाजियाबाद और रामपुर पहले तीन स्थानों पर

Next Post

खिचड़ी महापर्व : गोरखनाथ मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

Writer D

Writer D

Related Posts

Rajinikanth and Kamal Haasan
मनोरंजन

40 साल बाद एक साथ नजर आएंगे रजनीकांत-कमल हासन, फिल्म के रोल पर आया बड़ा अपडेट

08/02/2026
Mohan Bhagwat
Main Slider

कोई भी बन सकता है संघ का प्रमुख, जाति मायने नहीं रखती: मोहन भागवत

08/02/2026
Dalai Lama
Main Slider

कभी भी जेफरी से नहीं मिला… Epstein विवाद पर दलाई लामा ने तोड़ी चुप्पी

08/02/2026
Babri Masjid Poster
Main Slider

बाबरी फिर से गिराएंगे… मुर्शिदाबाद में बनने वाली मस्जिद के खिलाफ लखनऊ में लगे पोस्टर

08/02/2026
money
Main Slider

रविवार के दिन इन उपायों को कर धन-धान्य से भरें अपना घर

08/02/2026
Next Post
Khichdi Mahaparva: A wave of faith surges at Gorakhnath Temple

खिचड़ी महापर्व : गोरखनाथ मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

यह भी पढ़ें

arrested

सेक्स रैकेट चलाने और छात्राओं के उत्पीड़न के आरोपी प्रोफेसर गिरफ्तार

28/11/2021
CM Yogi

सीएम योगी और राम मंदिर उड़ाने की धमकी देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

04/01/2024
wheat

यूपी सरकार ने 45 लाख किसानों से की 22 लाख 83 हजार मीट्रिक टन गेहूं खरीद

12/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version