• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रतापगढ़ जेल में 13 में से 7 किन्नर HIV पॉजिटिव, एक निकला मर्द

Writer D by Writer D
21/01/2026
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, प्रतापगढ़
0
AIDS

HIV

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिला कारागार में उस वक्त हड़कंप मच गया जब जेल प्रशासन को पता चला कि हाल ही में बंद किए गए 13 किन्नरों में से 7 शुरुआती जांच में HIV पॉजिटिव (AIDS के लक्षण) पाए गए हैं। इस खुलासे के बाद न केवल जेल प्रशासन सतर्क है, बल्कि शहर के उन लोगों में भी चिंता है जो इन किन्नरों के संपर्क में रहे थे। पूरे विवाद की जड़ शहर की ‘गद्दी’ (वर्चस्व) को लेकर है। बीते रविवार को स्वयंभू महामंडलेश्वर अंजलि किन्नर और मिस्बा किन्नर के गुटों के बीच जेल के पीछे स्थित मिस्बा के घर के पास हिंसक झड़प हुई थी। अंजलि गुट ने अपने सहयोगियों के साथ मिस्बा और उसके चेलों पर हमला बोल दिया था, जिसमें कई लोग घायल हुए और चार को अगवा करने का प्रयास भी किया गया।

नगर कोतवाली में घंटों चले हंगामे के बाद पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेकर एफआईआर दर्ज की और मेडिकल जांच के बाद 13 किन्नरों को जेल भेज दिया। उधर, जेल में डॉक्टरों द्वारा किए गए अनिवार्य मेडिकल परीक्षण के दौरान दो हैरान करने वाले तथ्य सामने आए। 13 में से 7 किन्नरों में एड्स (AIDS) के लक्षण मिले। जेल अधीक्षक ऋषभ द्विवेदी के अनुसार, यह प्राथमिक जांच (स्क्रीनिंग) है। पुख्ता पुष्टि के लिए ब्लड सैंपल लैब भेजे गए हैं और रिपोर्ट का इंतजार है।

शारीरिक परीक्षण में पता चला कि 13 में से 12 फीमेल किन्नर हैं, जबकि एक पूरी तरह से ‘मेल’ (पुरुष) है। पूछताछ में उसने कहा- मेरे अंदर कोई फीलिंग ही नहीं है। मैं किन्नरों के साथ लंबे वक्त से रह रहा हूं। इससे उन्हें भी कोई दिक्कत नहीं हैं। बस पैसा ज्यादा मिलता है इसलिए यहां इनके साथ रहता हूं।

संक्रमण फैलने के खतरे को देखते हुए जेल प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। लक्षण मिलने वाले सातों किन्नरों को अन्य कैदियों से अलग विशेष बैरक में रखा गया है। जेल अधीक्षक ने बताया कि जो लोग जेल में इनसे मिलने आए थे या पूर्व में इनके करीबी संपर्क में रहे हैं, उन्हें भी अपनी स्वास्थ्य जांच करा लेनी चाहिए।

इस घटना ने समाज में एक नई बहस छेड़ दी है। अक्सर शुभ कार्यों और दुकानों पर बधाई लेने वाले किन्नरों के वेश में क्या पुरुष भी यह काम कर रहे हैं? स्थानीय लोगों का मानना है कि अधिक कमाई के लालच में कई युवक अपना घर-गांव छोड़कर किन्नरों की जमात में शामिल हो रहे हैं, जो सुरक्षा और स्वास्थ्य दोनों के लिहाज से चिंताजनक है।

Tags: AIDS
Previous Post

कब है बसंत पंचमी? जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Next Post

महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत बिगड़ी, 36 घंटे से नहीं किया भोजन

Writer D

Writer D

Related Posts

Noida International Airport
Main Slider

ऐतिहासिक क्षण: जेवर से पहली उड़ान, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल व सीएम योगी ने किया लखनऊ का सफर

28/03/2026
CM Yogi
Main Slider

योगी जी लायो जेवर में एयरपोर्ट…

28/03/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य का लॉन्चपैड बनेगा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्टः मुख्यमंत्री योगी

28/03/2026
Keshav Prasad Maurya
उत्तर प्रदेश

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में आधारभूत संरचना के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हो रहे हैं: केशव प्रसाद

28/03/2026
Ayodhya
Main Slider

योगी के मंत्री के यज्ञ में भड़की चिंगारी, धू-धू कर जला राजघाट का पंडाल; 3 झुलसे

28/03/2026
Next Post
Mahant Nritya Gopal Das

महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत बिगड़ी, 36 घंटे से नहीं किया भोजन

यह भी पढ़ें

Deepotsav

रामनगरी में एक बार फिर दीपोत्सव में बनेगा नया विश्व रिकार्ड, जलेंगे 14.50 लाख दीप

19/08/2022
Lightning

आकाशीय बिजली गिरने से 13 लोगों की मौत, सीएम योगी ने किया आर्थिक मदद का एलान

25/07/2022

डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने कौशांबी के सिराथू में किया ऑक्सीजन प्लांट उद्घाटन

13/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version