• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

US में इमिग्रेशन कार्रवाई पर बवाल, 2 साल की बच्ची को ICE ने किया डिटेन

Writer D by Writer D
25/01/2026
in अंतर्राष्ट्रीय
0
ICE detains 2-year-old girl in US

ICE detains 2-year-old girl in US

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अमेरिका में इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एनफोर्समेंट (ICE) लगातार एक्शन ले रहा है। हाल ही में सामने आया था कि एक 5 साल के बच्चे को डिटेन किया गया था। इसी के बाद अब सामने आया है कि मिनियापोलिस में गुरुवार को एक 2 साल की बच्ची को अमेरिका की ICE की हिरासत में ले लिया गया। एनबीसी न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी (DHS) ने बताया कि बच्ची अपने पिता के साथ थी, जब दोनों को हिरासत में लिया गया।

सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, अदालत के उस आदेश के बावजूद जिसमें बच्ची को तुरंत रिहा करने को कहा गया था, दोनों को टेक्सास भेज दिया गया। परिवार की वकील कीरा केली ने शुक्रवार को प्रकाशन को बताया, आज दोपहर तक बच्ची को हिरासत से बाहर निकाल लिया गया है और वो इस भयावह अनुभव से उबर रही है।

2 साल की बच्ची को हिरासत में लिया

जानकारी के मुताबिक, एल्विस जोएल टिपान-एचेवेरिया और उनकी 2 साल की बेटी क्लोए रेनाटा टिपान विलासिस को उस समय हिरासत में लिया गया, जब वो किराने का सामान खरीदकर घर लौट रहे थे। इसी समय उन्हें दक्षिण मिनियापोलिस ले जाया गया।

मिनियापोलिस सिटी काउंसिल के सदस्य जेसन चावेज ने इस हिरासत की जानकारी देते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा, एक संदिग्ध वाहन ने बच्ची के पिता की गाड़ी का पीछा किया, उनकी कार की खिड़की तोड़ी और उन्हें अगवा कर लिया। कोई न्यायिक वारंट नहीं दिखाया गया।

DHS ने क्या कहा

डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी (DHS) ने कहा कि टिपान-एचेवेरिया एक बच्चे के साथ लापरवाही से गाड़ी चला रहे थे और वो इक्वाडोर के अवैध प्रवासी हैं, जिन्होंने फेलोनी री-एंट्री की और इस देश के कानूनों का उल्लंघन किया। प्रवक्ता ने यह भी कहा कि DHS ने उस बच्चे की देखभाल की जिसे मां अपने साथ नहीं लेना चाहती थी।

DHS के अनुसार, टिपान-एचेवेरिया ने वैध आदेशों के बावजूद न तो कार का दरवाजा खोला और न ही शीशा नीचे किया। प्रवक्ता ने कहा, एजेंटों ने टिपान-एचेवेरिया को हिरासत में लिया और बच्चे को मां को सौंपने की कोशिश की, जो उसी इलाके में मौजूद थीं, लेकिन उन्होंने मना कर दिया। क्लोए हाल के हफ्तों में इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एनफोर्समेंट (ICE) की ओर से हिरासत में लिया गया 5वां बच्चा है। इससे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की आव्रजन सख्ती को लेकर विवाद और तेज हो गया है।

इससे पहले 2 साल के बच्चे को हिरासत में लिया

इससे पहले मिनेसोटा में प्री-स्कूल से घर लौट रहे 5 वर्षीय बच्चे को उसके पिता के साथ संघीय एजेंटों ने डिटेन किया था। बच्चे को टेक्सास के एक हिरासत केंद्र में ले जाया गया।

कोलंबिया हाइट्स पब्लिक स्कूल्स की सुपरिंटेंडेंट जीना स्टेनविक ने बुधवार को पत्रकारों को बताया कि मंगलवार दोपहर संघीय एजेंटों ने परिवार के ड्राइववे में खड़ी, चलती कार से लियाम कोनेजो रामोस को उठा लिया। उन्होंने कहा कि अधिकारियों ने बच्चे से उसके घर का दरवाजा खटखटाने को कहा ताकि अंदर कोई और मौजूद है या नहीं देखा जा सके — असल में एक 5 साल के बच्चे को चारे की तरह इस्तेमाल किया गया।

Tags: americaimmigration & custom enforcementinternational News
Previous Post

बांग्लादेश में एक और हिंदू युवक की हत्या, गैराज में पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया

Next Post

JEE Main परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड

Writer D

Writer D

Related Posts

Twin blasts trigger panic in Pakistan's Bannu
अंतर्राष्ट्रीय

पाकिस्तान के बन्नू में दोहरे धमाकों से दहशत, सात लोगों की मौत, कई घायल

20/06/2026
Nino Guerrero, leader of the notorious gang Tren de Aragua
Main Slider

अमेरिका की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक! वेनेजुएला में खूंखार गैंग का सरगना ढेर

13/06/2026
US confirms attack on MT Marywex
अंतर्राष्ट्रीय

MT मैरीवेक्स पर अमेरिकी हमले की पुष्टि, सभी 24 भारतीय नाविक सुरक्षित

09/06/2026
Private plane crashes during take-off
अंतर्राष्ट्रीय

डोमिनिकन रिपब्लिक में टेक-ऑफ के दौरान प्राइवेट जेट क्रैश, दो अमेरिकी पायलटों की मौत

08/06/2026
Netanyahu-Trump
अंतर्राष्ट्रीय

पागल हो… बेंजामिन नेतन्याहू पर भड़के अमेरिका के राष्ट्रपति

02/06/2026
Next Post
JEE Main

JEE Main परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड

यह भी पढ़ें

Burnt

विवाहिता और उसके दो बच्चों की जल कर मौत

21/10/2023

‘भारत के जेलों की स्थिति खराब, डिप्रेशन में आकर सुसाइड कर सकता हूं’, नीरव का नया बहाना  

22/07/2021
yogi-anandi

योगी मंत्रीमण्डल विस्तार की अटकलें तेज, राज्यपाल से मुलाकात करेंगे सीएम योगी

27/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version