• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर: एके शर्मा

Writer D by Writer D
26/01/2026
in उत्तर प्रदेश, मऊ, राजनीति
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ: 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री  ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने पुलिस लाइन मऊ में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इस अवसर पर उन्होंने जनपद मऊ सहित प्रदेश एवं देशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

अपने संबोधन में मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) ने देश के महान महापुरुषों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन करते हुए उनके आदर्शों एवं बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पिछले 76 वर्षों में भारत ने विकास की लंबी यात्रा तय की है और आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर नई ऊँचाइयों की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में वे कार्य भी पूरे किए जा रहे हैं, जो पूर्व में अधूरे रह गए थे, तथा राष्ट्रगान और राष्ट्रीय प्रतीकों के सम्मान को नई गरिमा मिली है।

मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि आजादी के बाद भी वर्षों तक करोड़ों लोगों के पास आवास, भोजन और बुनियादी सुविधाओं का अभाव था, लेकिन वर्तमान सरकार ने करोड़ों लोगों को पक्का आवास, निःशुल्क खाद्यान्न और उज्ज्वला योजना के अंतर्गत रसोई गैस उपलब्ध कराई है। उन्होंने कहा कि आज विद्युत क्षेत्र में ऐतिहासिक सुधार हुआ है और प्रदेश में 22 से 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।

उन्होंने (AK Sharma) यह भी कहा कि सरकार का संकल्प है कि आने वाले दस वर्षों में भारत विश्व की पहली या दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बने। उत्तर प्रदेश आज ‘बीमारू राज्य’ की छवि से बाहर निकलकर विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल हो रहा है। नया भारत – नया उत्तर प्रदेश के निर्माण के लिए हम सभी संकल्पबद्ध हैं। उन्होंने देश की विभाजनकारी शक्तियों से सतर्क रहने और एक भारत, श्रेष्ठ भारत की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया।

जनपद मऊ के विकास पर बोलते हुए मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि एक समय मऊ की पहचान माफिया के कारण धूमिल हो रही थी, लेकिन आज स्थिति पूरी तरह बदल चुकी है। वर्तमान में मऊ में लगभग 10 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाएं लाई गई हैं, जिनमें से कई पूर्ण हो चुकी हैं और कई प्रगति पर हैं। सड़क, नाली, अंडरपास, आवास एवं ऊर्जा क्षेत्र में व्यापक कार्य हुए हैं। उन्होंने विश्वास दिलाया कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नेतृत्व में मऊ की एक-एक इंच भूमि को विकसित कर “सुनहरा मऊ” बनाया जाएगा और जनपद को प्रदेश ही नहीं, देश में भी एक नई पहचान दिलाई जाएगी।

कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति दी। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर जिला जज, पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी,जनप्रतिनिधिगण सहित स्थानीय नागरिक एवं छात्र/छात्राएं उपस्थित रहे।

Tags: ak sharma
Previous Post

गणतंत्र दिवस पर पहली बार नौ राज्यों के कलाकारों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

Next Post

संविधान हमारी लोकतांत्रिक आस्था, समानता और सामाजिक न्याय का मजबूत आधार: मुख्यमंत्री

Writer D

Writer D

Related Posts

AK Sharma
उत्तर प्रदेश

आमजन की समस्याओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें सुनिश्चित: एके शर्मा

16/07/2026
Loot
उत्तर प्रदेश

बिजली विभाग के जेई से लूट, कैश और दो मोबाइल लेकर चलते ऑटो से फेंका

16/07/2026
Ram Mandir
Main Slider

राम मंदिर चढ़ावा मामले में चौंकाने वाला मोड़, SIT रिपोर्ट ने उठाए बड़े सवाल

16/07/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में काशी बनेगी विश्वस्तरीय धार्मिक, सांस्कृतिक एवं आर्थिक नगरी: केशव मौर्य

16/07/2026
Jarjish Ansari
Main Slider

श्रीकृष्ण को ‘नमाजी’ बताने वाले मौलाना के बयान पर बवाल, संतों ने पाकिस्तान भेजने की उठाई मांग

16/07/2026
Next Post
CM Vishnu Dev Sai

संविधान हमारी लोकतांत्रिक आस्था, समानता और सामाजिक न्याय का मजबूत आधार: मुख्यमंत्री

यह भी पढ़ें

Beautiful Face

ऐसे करें चेहरे की देखभाल, बरकरार रहेगा निखार

20/02/2026
ajay kumar lallu

भाजपा भ्रम फैलाकर, झूठे सपने दिखाकर लोगों को गुमराह कर रही है : लल्लू

01/12/2020
KRK once again gave open challenge to Punjabi singer Mika Singh

केआरके ने पंजाबी सिंगर मीका सिंह को एक बार फिर दी खुली चुनौति

11/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version