• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कोई भी पात्र व्यक्ति आवास से वंचित नहीं रहेगा: एके शर्मा

Writer D by Writer D
26/01/2026
in उत्तर प्रदेश, मऊ, राजनीति
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने नगर पंचायत अमिला में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के अंतर्गत लाभार्थियों को आवास स्वीकृति पत्र वितरित किए। इस अवसर पर उन्होंने योजना के अंतर्गत 1156 लाभार्थियों के बैंक खातों में आवास निर्माण की प्रथम किश्त के रूप में एक लाख रुपये की धनराशि पहुंचने पर सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

अपने संबोधन में मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि जिन पात्र लोगों को अभी आवास का लाभ नहीं मिल पाया है, उन्हें आश्वस्त करना चाहता हूं कि प्रक्रिया निरंतर चल रही है और शीघ्र ही उन्हें भी योजना का लाभ दिया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कोई भी पात्र व्यक्ति आवास योजना से वंचित नहीं रहेगा। यह प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ और ए.के. शर्मा की गारंटी है। उन्होंने कहा कि सरकार गरीब, वंचित और जरूरतमंदों को सम्मानजनक जीवन देने के लिए प्रतिबद्ध है।

मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) ने उपस्थित लोगों को प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना की जानकारी देते हुए कहा कि इसके अंतर्गत पात्र व्यक्ति आसानी से लाभ ले सकते हैं। इसके साथ ही उन्होंने विद्युत बिल राहत योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि जिन उपभोक्ताओं का विद्युत बिल बकाया है, वे इस योजना का अवश्य लाभ उठाएं। उन्होंने सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान रीना देवी, सोनी गुप्ता,लालमुनि,शांति देवी, ज्ञांती,परमी, सोनिया, सुशीला, विमला एवं प्रमिला आदि लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र वितरित किया गया। इसके पश्चात मंत्री श्री शर्मा ने प्रधानमंत्री आवास योजना की लाभार्थी श्रीमती सुखिया सहित अनीता, तेतरी, अनु, चेतन के मकान निर्माण हेतु भूमि पूजन सामूहिक रूप से किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में मंत्री श्री शर्माने अमिला इंटर कॉलेज स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित अलगू राय शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नगर विकास विभाग की आकांक्षी नगर योजना के अंतर्गत नवनिर्मित डिजिटल लाइब्रेरी का लोकार्पण भी किया।

इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित संबंधित विभाग के अधिकारी एवं स्थानीय नागरिक/लाभार्थी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Tags: ak sharma
Previous Post

नहीं प्यासा रहेगा गांव : अटल भूजल योजना से यूपी में जल संरक्षण की नयी क्रांति

Next Post

होमस्टेज़ ऑफ इंडिया, छत्तीसगढ़ शासन और जशपुर जिला प्रशासन के बीच एमओयू

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

पिछली सरकारों ने बहराइच को बना दिया था पिछड़ेपन का पर्यायः मुख्यमंत्री

31/08/2026
CM Yogi
Main Slider

योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति का असर, अंकित बालियान हत्याकांड के दो आरोपी शूटर ढेर

31/08/2026
Sanjay Nishad
उत्तर प्रदेश

आरक्षण पर संजय निषाद की दो टूक, बोले- ऊंचे पद वालों को अब छोड़ना चाहिए लाभ

31/08/2026
Relief operations for flood victims
उत्तर प्रदेश

बाढ़ प्रभावितों के लिए योगी सरकार का राहत अभियान युद्ध स्तर पर जारी, भोजन से लेकर सुरक्षित ठिकाने तक का इंतजाम

31/08/2026
OP Rajbhar-Akhilesh
उत्तर प्रदेश

अंकित बालियान एनकाउंटर के बाद अखिलेश पर बरसे राजभर, बोले- अब खबर मिल गई ना?

31/08/2026
Next Post
CM Vishnudev Sai

होमस्टेज़ ऑफ इंडिया, छत्तीसगढ़ शासन और जशपुर जिला प्रशासन के बीच एमओयू

यह भी पढ़ें

cm yogi

प्रदेश में अब तक 6 लाख भर्तियां, किसी को नहीं पड़ी सिफारिश की जरूरतः सीएम योगी

09/06/2023
Transfer

यूपी में कई जिलों के बदले डीएम, एसपी-एसएसपी के भी तबादले: देखें लिस्ट

25/06/2024
arrested

25 किलो गांजे के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

29/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version