• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ओडीओपी में शामिल होने के बाद बांदा के शजर पत्थर को मिली नई पहचान

Writer D by Writer D
28/01/2026
in उत्तर प्रदेश, बांदा, राजनीति
0
Shajar stone
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बांदा। विश्व प्रसिद्ध शजर पत्थर (Shajar Stone) को योगी सरकार द्वारा एक जनपद, एक उत्पाद (ODOP) में शामिल करने के बाद इसे नयी पहचान मिली है। शजर पत्थर (Shajar Stone) के व्यवसाय से लगातार शिल्पकार जुड़ रहे हैं। वही सरकार द्वारा शिल्पकारों को लगातार दिए जा रहे प्रोत्साहन से उनकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार हो रहा है। जिला उद्योग विभाग के द्वारा इस कला से जुड़ने वालों को जागरूक किया जा रहा है। इन्हें प्रशिक्षित करने का भी काम किया जा रहा है। जहां पिछले साल 200 शिल्पकार इस कला से जुड़े, वहीं इस साल 250 शिल्पकार शजर पत्थर के व्यवसाय से जुड़ने जा रहे हैं। आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज में 10 दिनों तक इन्हें प्रशिक्षण दिया गया, इसका बुधवार को इसका समापन हुआ। अब विभाग के द्वारा इन्हें शजर पत्थर के व्यवसाय में उपयोगी टूल्स भी दिए जाएंगे। अलग-अलग योजनाओं के अंतर्गत पांच लाख से 25 लाख रुपये तक लोन भी दिए जायेंगे।

विलुप्त होने की कगार पर था शजर पत्थर (Shajar Stone) का उद्योग व व्यवसाय

ओडीओपी में शामिल होने से पहले शजर पत्थर (Shajar Stone) से संबंधित उद्योग व व्यवसाय बांदा में विलुप्त होने की कगार पर पहुँच गया था। इस हस्तकला के इक्के-दुक्के ही शिल्पकार बांदा में बचे थे। वहीं सरकार द्वारा जब शजर पत्थर को ओडीओपी में शामिल किया गया तो फिर विलुप्त हो रही यह हस्तकला पुनः जीवित हुई।

बांदा में शजर पत्थर (Shajar Stone) के कई कारखाने शुरू हुए। जहां पिछले साल 200 शिल्पकार इससे जुड़े और उन्होंने मुख्यमंत्री युवा स्वावलंबन योजना (MYSY)  से 25 लाख रुपये तक का लोन लिया। वहीं CM युवा उद्यमी योजना से जुड़कर 5 लाख रुपये का लोन लेकर अपने उद्योग शुरू किये। वहीं इस साल 250 लोग इससे जुड़ने जा रहे हैं। जिनको जिला उद्योग विभाग द्वारा इस कला में प्रशिक्षित किया गया है और अब ये लोग भी शजर पत्थर के व्यवसाय के विस्तार का काम करेंगे।

10 दिनों तक दिया गया लोगों को प्रशिक्षण

जिला उद्योग विभाग के जिला प्रबंधक राजेश गुप्ता ने बताया कि शजर पत्थर (Shajar Stone) के व्यवसाय से लगातार लोग जुड़ रहे हैं। विभाग के द्वारा जहां इन्हें सम्बंधित उपकरण दिए जाएंगे। CM युवा उद्यमी योजना के अंतर्गत 5 लाख रुपये तक का लोन दिलाया जाता है। जिसमें लाभार्थी को 10% की सरकार से सब्सिडी मिलती है। वहीं MYSY के जरिए लाभार्थियों को 10 लाख से 25 लाख रुपये तक का लोन दिलाया जाता है। लाभार्थी शजर पत्थर का उद्योग शुरू कर सकते हैं और अपने व्यवसाय को बढ़ा सकते हैं।

Tags: odop
Previous Post

शिक्षा जगत की शिकायतों पर डिप्टी सीएम की पैनी नजर, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

Next Post

उद्योग-व्यापार के लिए यूपी बना ड्रीम डेस्टिनेशन

Writer D

Writer D

Related Posts

Seema Haider
उत्तर प्रदेश

मां बनने के बाद सीमा हैदर ने जारी किया पहला Video, बच्चे के जन्म के बाद दिखा जश्न

18/02/2026
Muslim Reservation
Main Slider

मुस्लिम आरक्षण अब समाप्त, इस राज्य सरकार ने लिया बड़ा फैसला

18/02/2026
UP Board Exam
Main Slider

यूपी बोर्ड की परीक्षाएं आज से शुरू, पुष्पवर्षा व टीका लगाकर परीक्षार्थियों किया गया स्वागत

18/02/2026
Tehri Dam displaced people got possession of their land after 15 years
राजनीति

जिला प्रशासन की सख्त कार्रवाई से 15 वर्षों बाद टिहरी बांध विस्थापित परिवार को मिला न्याय

17/02/2026
medical colleges
उत्तर प्रदेश

इंफ्रास्ट्रक्चर, मेडिकल शिक्षा और सेवाओं के विस्तार से तंदरुस्त हुआ प्रदेश

17/02/2026
Next Post
UP has become a dream destination for industry-business.

उद्योग-व्यापार के लिए यूपी बना ड्रीम डेस्टिनेशन

यह भी पढ़ें

Shantanu Maheshwari

‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ में आलिया भट्ट संग इश्क फरमाते दिखे शांतनु माहेश्वरी

20/02/2022
Scorpio collided with an electric pole

बारातियों से भरी स्कॉर्पियो बिजली के खंभे से टकराई, एक की मौत

21/06/2021

अवैध शराब की फैक्ट्री चलाने वाले सहित चार गिरफ्तार

16/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version