• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कब से शुरू हो रहा है रमजान का पाक महीना, इस दिन रखा जाएगा पहला रोजा

Writer D by Writer D
31/01/2026
in धर्म, फैशन/शैली
0
Ramadan

Ramadan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रमजान (Ramadan) इस्लाम धर्म का सबसे पवित्र महीना माना जाता है। यह इस्लामिक कैलेंडर का नौवां महीना होता है, जो शाबान के बाद आता है। रमजान का नाम सुनते ही मुस्लिम समुदाय के दिलों में इबादत, सब्र, तौबा और नेकियों का जज़्बा जाग उठता है। इस पूरे महीने रोजा रखकर अल्लाह की इबादत की जाती है और गुनाहों से तौबा की जाती है। हर साल की तरह इस बार भी मुसलमानों को पाक रमजान का बेसब्री से इंतजार है। आइए जानते हैं कि रमजान (Ramadan) 2026 कब से शुरू हो सकता है, इसका महत्व क्या है और इससे जुड़ी खास बातें।

भारत में कब से शुरू हो रहे हैं रोजे?

इस्लामिक कैलेंडर (हिजरी सन) पूरी तरह से चंद्रमा की स्थिति पर निर्भर करता है। खगोलीय गणनाओं के अनुसार, इस साल रमजान की तारीखों को लेकर ये अनुमान हैं।

भारत में रमजान (Ramadan) की शुरुआत 19 फरवरी 2026 (गुरुवार) से होने की उम्मीद है।

सऊदी अरब और खाड़ी देश: यहां भारत से एक दिन पहले यानी 18 फरवरी 2026 को पहला रोजा रखा जा सकता है।

वैसे आमतौर पर रमजान की सही तारीख चांद दिखने के बाद ही तय होती है। अगर 18 फरवरी की शाम को चांद नजर आता है, तो 19 फरवरी को पहला रोजा होगा।

क्यों खास है रमजान (Ramadan) का महीना?

रमजान को नेकियों का मौसम कहा जाता है। मान्यता है कि सन् 610 ईस्वी में इसी महीने की एक मुकद्दस रात (लैलातुल-कद्र) को अल्लाह ने फरिश्ते जिब्रील के जरिए पैगंबर मोहम्मद साहब पर कुरान शरीफ की पहली आयतें नाजिल की थीं। कहा जाता है कि इस महीने में एक फर्ज इबादत का पुण्य 70 गुना तक बढ़ जाता है। इस्लामिक मान्यताओं के अनुसार, रमजान शुरू होते ही जन्नत के दरवाजे खोल दिए जाते हैं और जहन्नुम के दरवाजे बंद कर दिए जाते हैं।

इस्लाम में रोजा रखने का मतलब केवल सुबह से शाम तक खाने-पीने का त्याग करना नहीं है। इसे रूहानी पाकगी यानी आत्मिक शुद्धता का जरिया माना गया है। रोजा रखने वाले व्यक्ति के लिए जरूरी है कि वह अपनी जुबान से झूठ न बोले और न ही किसी की बुराई करे। अपनी आंखों से कुछ भी गलत न देखे। अपने कानों से गलत बातें न सुने और अपने दिमाग में बुरे विचार न लाए।

दान और जकात का महत्व

रमजान के महीने में जकात (दान) देने का विशेष महत्व है। हर समर्थमुसलमान अपनी सालाना कमाई का एक हिस्सा गरीबों और जरूरतमंदों को देता है। इसके अलावा, ईद की नमाज से पहले फितरा देना भी अनिवार्य है, ताकि गरीब लोग भी खुशी-खुशी ईद मना सकें।

ईद-उल-फितर 2026 कब है?

रमजान का महीना 29 या 30 दिनों का होता है। इसके खत्म होने पर शव्वाल महीने की पहली तारीख को ईद-उल-फितर मनाई जाती है। अनुमान के मुताबिक, इस साल ईद 21 मार्च 2026 को मनाई जा सकती है। ईद के दिन लोग मस्जिदों और ईदगाहों में विशेष नमाज अदा करते हैं, एक-दूसरे को गले लगकर मुबारकबाद देते हैं और घरों में मीठी सेवइयां व पकवान बनाए जाते हैं।

Tags: Ramadan
Previous Post

आज है शनि त्रयोदशी, ये राशि वाले रहे अलर्ट

Next Post

बर्थडे के महीने के हिसाब से दें ये गिफ्ट, मजबूत होगा रिश्ता

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

दिवाली 2026: 8 या 9 नवंबर को मनेगी दीपावली? जानें लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त

14/10/2026
Main Slider

दुर्गाष्टमी या महानवमी, कब करें कन्या पूजन? जानें सही दिन और मुहूर्त

14/10/2026
Shardiya Navratri
धर्म

नवरात्रि में कलश स्थापना से पहले जुटा लें ये सामग्री, जानें पूरी लिस्ट

11/10/2026
Main Slider

नवरात्रि में अखंड ज्योति जलाने जा रहे हैं? जान लें सही दिशा और जरूरी सावधानियां

11/10/2026
Sharadiya Navratri
Main Slider

शारदीय नवरात्रि आज से, हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा

11/10/2026
Next Post
Flowers

बर्थडे के महीने के हिसाब से दें ये गिफ्ट, मजबूत होगा रिश्ता

यह भी पढ़ें

CM Dhami

फल-सब्जियों में जहर पर सख्ती, कीटनाशक अवशेषों की होगी जांच

29/04/2026
Love Jihad

मुरादाबाद में लव जिहाद का पहला मामला दर्ज, दो आरोपी गिरफ्तार

06/12/2020
love jihad25

शादी के लिए धर्म बदला तो शादी अमान्य, समझें योगी सरकार के अध्यादेश के महत्वपूर्ण बिंदु

25/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version