• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रुद्रपुर और पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेजों के संचालन को मिली नई व्यवस्था

Writer D by Writer D
30/01/2026
in उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रुद्रपुर : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) के निर्देशानुसार शासन द्वारा राजकीय मेडिकल कॉलेज (Medical Colleges) रुद्रपुर और पिथौरागढ़ के सुचारू संचालन के लिए जिला चिकित्सालय रुद्रपुर तथा पिथौरागढ़ के जिला चिकित्सालय एवं महिला चिकित्सालय को चिकित्सा शिक्षा विभाग को सौंपने के आदेश जारी कर दिए गए हैं।

सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा सचिन कुर्वे द्वारा इस संबंध में कार्यालय ज्ञाप जारी करते हुए पं. रामसुमेर शुक्ल राजकीय मेडिकल कॉलेज, रुद्रपुर के संचालन हेतु जवाहरलाल नेहरू जिला चिकित्सालय रुद्रपुर तथा राजकीय मेडिकल कॉलेज (Medical Colleges) , पिथौरागढ़ के संचालन हेतु बी.डी. पाण्डेय जिला चिकित्सालय पिथौरागढ़ एवं महिला चिकित्सालय पिथौरागढ़ को चिकित्सा शिक्षा विभाग, उत्तराखण्ड को हस्तांतरित किए जाने के आदेश जारी किए गए हैं। यह सभी चिकित्सालय अभी तक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, उत्तराखण्ड के नियंत्रणाधीन थे।

शासन द्वारा जारी आदेशानुसार हस्तांतरण के बाद इन चिकित्सालयों (Medical Colleges) का प्रशासनिक एवं वित्तीय नियंत्रण संबंधित मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य/निदेशक के अधीन होगा। उक्त चिकित्सालयों में एम.सी.आई. के मानकानुसार अवशेष वांछित उपकरणों एवं औषधियों की व्यवस्था चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा की जाएगी।

इन चिकित्सालयों में कार्यरत स्टाफ के वेतन का भुगतान एक वर्ष की अवधि के लिए वर्तमान व्यवस्था के अंतर्गत चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग द्वारा किया जाएगा तथा एक वर्ष के उपरांत इन चिकित्सा इकाइयों का विधिवत संचालन पूर्ण रूप से चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा किया जाएगा।

Tags: Uttarakhand News
Previous Post

ग्रामीण भारत को संपत्ति अधिकारों का उपहार, एक करोड़ से अधिक घरौनियों का वितरण

Next Post

पद्म भूषण चयन पर सीएम धामी ने भगत सिंह कोश्यारी को दी बधाई

Writer D

Writer D

Related Posts

Sachin Pilot-Bhupesh Baghel
Main Slider

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, बघेल की छुट्टी; पायलट को पंजाब की कमान

05/09/2026
Census
Main Slider

UP समेत चार राज्यों में पहले जनगणना का फैसला, 1 दिसंबर से शुरू होगी आबादी की गिनती

05/09/2026
Students from Ladakh met Governor Gurmit Singh.
Main Slider

राष्ट्रीय एकता यात्रा पर आए लद्दाख के विद्यार्थियों ने राज्यपाल गुरमीत सिंह से की मुलाकात

05/09/2026
18% hike in DA announced in Punjab.
पंजाब

पंजाब के कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! DA में बंपर बढ़ोतरी का ऐलान

05/09/2026
Ashish Chauhan
Main Slider

कूड़ा निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

05/09/2026
Next Post
CM Dhami congratulated Bhagat Singh Koshyari on Padma Bhushan selection.

पद्म भूषण चयन पर सीएम धामी ने भगत सिंह कोश्यारी को दी बधाई

यह भी पढ़ें

Siddharth Nath

अखिलेश को ‘अब्बा जान’ शब्द से नहीं होनी चाहिए चिढ़ : सिद्धार्थ नाथ

16/09/2021
Road Accident

पूर्णागिरि धाम में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार बस ने लोगों को रौंदा; 5 की मौत

23/03/2023
UP CM Yogi roared in Siwan, Bihar

बिहार के माफिया को सीएम योगी ने बताया मारीच और सुबाहू, कहा- इन्हें फिर से पनपने नहीं देना है

31/10/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version