• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सरयू नदी में मिली बस्ती से लापता दारोगा की लाश, जांच में जुटी पुलिस

Writer D by Writer D
09/02/2026
in अयोध्या, उत्तर प्रदेश, क्राइम, बस्ती
0
Ajay Gaur

Ajay Gaur

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बस्ती/अयोध्या। जिले से चार दिन पहले रहस्यमयी ढंग से लापता हुए दरोगा अजय गौड़ (Ajay Gaur) का अंततः दुखद अंत हो गया। सोमवार को उनका शव अयोध्या जिले के कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत तिहुरा माझा में सरयू नदी (घाघरा) के जलस्तर के पास बरामद हुआ। जैसे ही शव की शिनाख्त लापता सब-इंस्पेक्टर के रूप में हुई, पूरी पुलिस महकमे और उनके परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और वे इस मामले में निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।

दरअसल, परशुरामपुर थाने में तैनात एसआई अजय गौड़ (Ajay Gaur) 5 फरवरी को अचानक लापता हो गए थे। उनकी लावारिस कार बस्ती के अमहट घाट चौकी के पास कुआनो नदी के किनारे खड़ी मिली थी। गाड़ी के अंदर से कुछ सामान बरामद हुआ था, जिसके बाद पुलिस ने कुआनो नदी में गोताखोरों की मदद से सर्च ऑपरेशन चलाया था, लेकिन वहां सफलता नहीं मिली।

जांच के दौरान पुलिस को बस्ती मुख्यालय के कुछ सीसीटीवी फुटेज मिले थे, जिसमें दरोगा की मौजूदगी की पुष्टि हुई थी। सवाल ये उठता है कि अगर वह मुख्यालय तक सुरक्षित थे और उनकी गाड़ी कुआनो नदी (बस्ती) के किनारे मिली, तो वो अयोध्या की सरयू नदी तक कैसे पहुंचे? क्या उन्हें वहां ले जाया गया या वह स्वयं वहां तक गए, यह जांच का सबसे बड़ा विषय बना हुआ है। अयोध्या कोतवाल ने जैसे ही शव मिलने की सूचना बस्ती पुलिस को दी, आला अधिकारी मौके पर रवाना हो गए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस अफसरों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि मौत पानी में डूबने से हुई है या इसके पीछे कोई और वजह है। मृतक दरोगा के परिजनों का आरोप है कि अजय गौड़ जैसे कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी के साथ कुछ अनहोनी हुई है। गायब होने से लेकर शव मिलने तक की कड़ियाँ आपस में नहीं मिल रही हैं। पुलिस महकमे के लिए भी यह एक बड़ी चुनौती है कि आखिर उनके एक होनहार साथी की जान किन परिस्थितियों में गई।

एडिशनल एसपी श्यामाकांत ने बताया कि दरोगा अजय गौड़ (Ajay Gaur) के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हम सीसीटीवी और सर्विलांस की मदद से कड़ियों को जोड़ रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

दारोगा के भाई ने खोला मोर्चा

इस घटना क्रम में स्थानीय पुलिस की लापरवाही को लेकर अब मृतक दरोगा के भाई अरुण कुमार गौड़ (Ajay Gaur) एडीएम झांसी ने मोर्चा खोल दिया है। एसपी और डीआईजी पर गंभीर आरोप लगाते हुए एडीएम खुद अब धरने पर बैठ गए हैं। पोस्टमार्टम हाउस के बाहर उन्हें मनाने के लिए पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। जबकि एडीएम का आरोप है कि उनके भाई की खोजबीन में ढिलाई बरती गई और लाश मिलने के बाद एसपी और डीआईजी अपने मृत दरोगा को देखने तक नहीं आए। उन्होंने मांग की है कि उनके भाई ने सुसाइड नहीं किया। बल्कि उनकी हत्या हुई है और इस मामले में एफआईआर दर्ज होनी चाहिए।

Tags: ayodhya newsbasti news
Previous Post

नर्सिंग होम के NICU में लगी आग, जन्म के कुछ घंटों में ही जिंदा जल गई मासूम

Next Post

ठाकुर हूं मैं… HDFC बैंक की महिला कर्मचारी ने कस्टमर से किया अभद्र व्यवहार, दी गालियां

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सपा नेताओं में भिड़ंत, गाली-गलौज और थप्पड़ जड़ने का आरोप

03/10/2026
Main Slider

होमगार्ड्स के 41,424 पदों का अंतिम चयन परिणाम जारी

03/10/2026
उत्तर प्रदेश

प्रत्याशी अपने उतारकर सिंबल हमारा दिया था’, राजभर ने अखिलेश पर लगाया धोखा देने का आरोप

03/10/2026
उत्तर प्रदेश

‘नौकरियों का रेट तय करने वाले आज नकल पर ज्ञान दे रहे हैं’, अखिलेश के आरोपों पर योगी सरकार के मंत्रियों का तीखा पलटवार

03/10/2026
Main Slider

धन के अभाव में किसी छात्र की पढ़ाई नहीं रुकेगी: सीएम योगी

03/10/2026
Next Post
HDFC Bank female employee misbehaved with a customer

ठाकुर हूं मैं… HDFC बैंक की महिला कर्मचारी ने कस्टमर से किया अभद्र व्यवहार, दी गालियां

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

CM Dhami

2047 का भारत आज के बच्चों के संकल्प से बनेगा – मुख्यमंत्री

22/12/2025
Chirag-Satwik

Paris Olympics 2024: चिराग-सात्विक ने क्वार्टरफाइनल में ली एंट्री

29/07/2024
clash

ईद की नमाज के बाद दो गुटों में चली गोलियां, 3 घायल

03/05/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version