• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दीक्षा मक्कड़ ने किया UGC-NET में ऑल इंडिया टॉप, पांचवें प्रयास में मिली सफलता

Writer D by Writer D
11/02/2026
in Main Slider, शिक्षा
0
Diksha Makkar tops UGC-NET all India

Diksha Makkar tops UGC-NET all India

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ की पीएचडी रिसर्चर दीक्षा मक्कड़ (Diksha Makkar) ने यूजीसी-नेट (UGC-NET) एग्जाम में ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल की है। हरियाणा के अंबाला की रहने वाली दीक्षा ने अपनी कड़ी मेहनत, धैर्य और आत्मविश्वास के दम पर यह मुकाम पाया। यह सफलता उन्हें पांचवें प्रयास के बाद मिली है। लगातार असफलताओं के बाद भी हार न मानने वाली दीक्षा आज युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई हैं। उनकी सफलता यह साबित करती है कि सच्ची लगन और लगातार कोशिशों से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

पांचवें प्रयास में मिली सफलता

दीक्षा मक्कड़ (Diksha Makkar) पंजाब यूनिवर्सिटी के लोक प्रशासन विभाग में पीएचडी कर रही हैं, उन्होंने यूजीसी-नेट जैसी परीक्षा में देशभर में पहला स्थान प्राप्त किया। यह सफलता उन्हें एक-दो नहीं, बल्कि पांचवें प्रयास में मिली। पिछले तीन वर्षों से वह लगातार इस एग्जाम की तैयारी कर रही थीं। पहले चार प्रयासों में उन्हें उम्मीद के मुताबिक रिजल्ट नहीं मिला, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी।

दीक्षा ने कहा कि कई बार असफलता मिलने की वजह से मन निराश हो जाता था, लेकिन उन्होंने अपने टारगेट को हमेशा याद रखा। कड़ी मेहनत, रेगुलर पढ़ाई और पॉजिटिव सोच ने उन्हें आगे बढ़ने की हिम्मत दी। मैं 3 सल से यूजीसी-नेट एग्जाम की तैयारी कर रही थी, यह मेरा 5th अटेंम्ट है, कुछ नंबरों से मेरा नेट रह जाता था, पर इस बार मेरा ऑल इंडिया रैंक वन आया है, इस बार कोचिंग भी ली थी, टिचर्स और सुपरवाइजर्स इन सभी के आशीर्वाद के साथ इस बार मेरा पेपर क्लियर हो गया।

दीक्षा ने अपनी कामयाबी का श्रेय अपने माता-पिता, टिचर्स और मार्गदर्शकों को दिया है, उनका कहना है कि परिवार का साथ और शिक्षकों की गाइडेंस ही उनकी सबसे बड़ी ताकत रही। उनकी इस उपलब्धि से न केवल विश्वविद्यालय, बल्कि पूरे हरियाणा में खुशी की लहर है।

युवाओं के लिए संदेश

दीक्षा मक्कड़ (Diksha Makkar) का कहना है कि किसी भी परीक्षा की तैयारी में धैर्य, अनुशासन और प्रैक्टिस बहुत जरूरी है, उन्होंने युवाओं को संदेश दिया कि लक्ष्य स्पष्ट होना चाहिए और मुश्किल समय में भी कोशिश नहीं छोड़नी चाहिए। आगे चलकर वह शिक्षण और शोध के क्षेत्र में योगदान देना चाहती हैं, ताकि समाज और प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाने में अपनी भूमिका निभा सकें।

Tags: Diksha MakkarUGC NET
Previous Post

स्नैक्स में बनाएं नूडल कटलेट, बढ़ जाएगा शाम की चाय का स्वाद

Next Post

फिर बढ़ गए चांदी के भाव, सोने में भी आई तेजी

Writer D

Writer D

Related Posts

Ajay Rai
Main Slider

कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय की अचानक तबीयत बिगड़ी, लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती

01/05/2026
Ganga Expressway
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी की सौगात, 15 दिन तक टोल-फ्री रहेगा गंगा एक्सप्रेसवे

01/05/2026
Main Slider

शनिवार को मोबाइल पर आएगा अलर्ट मैसेज, घबराएं नहीं

01/05/2026
Furniture
Main Slider

पुराना बेजान फर्नीचर भी चमक उठेगा, ट्राई करें ये आसान तरीके

01/05/2026
Birds
Main Slider

इस दिशा में लगाएं पक्षियों की तस्वीर, घर में होगी सुख-समृद्धि की एंट्री

01/05/2026
Next Post
Gold

फिर बढ़ गए चांदी के भाव, सोने में भी आई तेजी

यह भी पढ़ें

CM Vishnu Dev Sai

CM विष्णु देव साय ने त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के लिए मतदाताओं से की वोट अपील

19/02/2025
share market

घरेलू बाजार में लगातार पांचवें दिन तेजी, 30 साल की ऊंचाई पर जापानी निक्केई इंडेक्स

29/12/2020
Air India plane crash

आपने फ्यूल क्यों बंद कर दिया …, कॉकपिट में चौंकाने वाली बातचीत; AAIB की रिपोर्ट में बड़े खुलासे

12/07/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version