• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुख्यमंत्री ने 37.23 करोड़ की योजनाओं को दी मंजूरी

Writer D by Writer D
11/02/2026
in Main Slider, उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिये 37.23 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। जनपद ऊधमसिंहनगर के विधानसभा क्षेत्र सितारगंज में ग्राम निर्मल नगर एवं राजनगर को ग्राम सिसोना से जोड़ने हेतु बैगुल नदी पर 150 मीटर स्पान आरसीसी सेतु के निर्माण के लिये 11.40 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है।

मुख्यमंत्री ग्राम सम्पर्क योजना के अंतर्गत जनपद पौड़ी के विकासखण्ड बीरोंखाल में सीली मल्ली से ग्राम खैरड़ा तक ग्रामीण मोटर मार्ग का निर्माण, जनपद चम्पावत के मंच–तामली मोटर मार्ग का निर्माण एवं विकासखण्ड पाटी के रेगल बैण्ड–मूलाकोट मोटर मार्ग से अमोली तक ग्रामीण मोटर मार्ग के निर्माण हेतु 8.39 करोड़ रुपये की धनराशि नाबार्ड से वित्तपोषित कराये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

15वें वित्त आयोग की संस्तुतियों के क्रम में प्राथमिक स्वास्थ्य परिचर्या सुविधाओं के लिए नैदानिक बुनियादी ढांचा सहायता उप केन्द्र (ग्रामीण) की योजना हेतु 13.65 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है। समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र धारचूला के ग्राम वैगा में निकास नाली टीएसपी के क्रियान्वयन हेतु चालू वित्तीय वर्ष में अवशेष 52.11 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है।

प्राकृतिक आपदा के अंतर्गत जनपद उत्तरकाशी की तहसील भटवाड़ी के ग्राम धराली में पशु क्षति से प्रभावितों को 10.56 लाख रुपये, विद्यालयी शिक्षा के अंतर्गत जनपद हरिद्वार के विधानसभा क्षेत्र रुड़की में जीवनदीप आश्रम नंद विहार से मुख्य मार्ग तक सड़क निर्माण तथा जीवनदीप एकेडमी गुरुकुलम विद्यालय परिसर में एक हॉल के निर्माण हेतु अवशेष 82.60 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है।

इसके अतिरिक्त, विधानसभा डीडीहाट के अंतर्गत मड़माडले में सम्पर्क मार्ग व टाइल्स निर्माण हेतु 42.65 लाख रुपये, जनपद उत्तरकाशी के विधानसभा क्षेत्र पुरोला में वन विभाग की घोषणा के क्रियान्वयन हेतु 1.05 करोड़ रुपये तथा पुरोला विधानसभा क्षेत्र में पंचायतीराज विभाग के अंतर्गत की गई घोषणा के क्रियान्वयन हेतु 86.55 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है।

Tags: cm dhami
Previous Post

फिर बढ़ गए चांदी के भाव, सोने में भी आई तेजी

Next Post

पं. दीनदयाल ने प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर चलने की प्रेरणा दी: केशव मौर्य

Writer D

Writer D

Related Posts

Security cordon breached outside the Pakistan High Commission.
Main Slider

पाकिस्तान के एक्शन का भारत ने दिया जवाब! उच्चायोग के बाहर सुरक्षा घेरा हटाया गया

20/08/2026
CM Yogi
Main Slider

छात्रों के प्रोटेस्ट से हरकत में योगी सरकार, लापरवाह अफसरों पर कार्रवाई; यूट्यूबर्स की निगरानी तेज

20/08/2026
Indonesia Earthquake
Main Slider

इंडोनेशिया में फिर भूकंप से दहशत, 7.7 के विनाशकारी झटके के बाद 3000 से ज्यादा आफ्टरशॉक

20/08/2026
Raksha Bandhan
Main Slider

रक्षाबंधन पर बहनों को ना दे गिफ्ट में ये चीजें, जीवन में घिर जाएंगी परेशानियों

20/08/2026
Rakhi
Main Slider

रक्षाबंधन पर घर आएंगी मां लक्ष्मी, बस कर लें ये उपाय

20/08/2026
Next Post
Keshav Maurya

पं. दीनदयाल ने प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर चलने की प्रेरणा दी: केशव मौर्य

यह भी पढ़ें

Rose oil

रोज ऑयल के इस्तेमाल से बढ़ जाएगी आपकी खूबसूरती, जानें इसके फायदे

30/07/2021
विराट कोहली Virat Kohli

RCB की हार के बाद बोले कोहली- राहुल का कैच छोड़ना पड़ा भारी

25/09/2020
Diabetes

डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए इन रुटीन को करें फॉलो

18/10/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version