• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मैं मजदूरों-किसानों के साथ मजबूती से खड़ा हूं… भारत बंद का राहुल गांधी ने किया समर्थन

Writer D by Writer D
12/02/2026
in नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Rahul Gandhi

Rahul Gandhi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देशभर के किसान और ट्रेड यूनियंस ने आज भारत बंद (Bharat Bandh) का ऐलान किया है। ये विरोध भारत-US अंतरिम ट्रेड डील, केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों, G RAM G बिल और नए श्रम कानूनों को लेकर है। इस हड़ताल में देश के बड़े किसान और कई केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने शामिल हैं। वहीं, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi ) ने 12 फरवरी के भारत बंद का खुलकर समर्थन किया है।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi ) ने गुरुवार को कहा कि वह मजदूरों और किसानों के मुद्दों और उनके संघर्ष के साथ मजबूती से खड़े हैं। उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा, ” आज देशभर में लाखों मजदूर और किसान अपने हक़ की आवाज़ बुलंद करने सड़कों पर हैं। मजदूरों को डर है कि चार श्रम संहिताएँ उनके अधिकारों को कमजोर कर देंगी। किसानों को आशंका है कि व्यापार समझौता उनकी आजीविका पर चोट करेगा। और मनरेगा को कमजोर या खत्म करने से गांवों का आख़िरी सहारा भी छिन सकता है। जब उनके भविष्य से जुड़े फैसले लिए गए, उनकी आवाज़ को नज़रअंदाज़ किया गया। क्या मोदीजी अब सुनेंगे? या उन पर किसी “grip” की पकड़ बहुत मज़बूत है? मैं मजदूरों और किसानों के मुद्दों और उनके संघर्ष के साथ मजबूती से खड़ा हूँ।”

भारत बंद में कौन-कौन शामिल

जानकारी के अनुसार, भारत बंद 10 सेंट्रल ट्रेड यूनियनों के जॉइंट प्लेटफॉर्म ने बुलाई है, जिसमें एआईटीयूसी (AITUC), आईएनटीयूसी (INTUC), सीआईटीयू (CITU), एचएमएस (HMS), टीयूसीसी (TUCC), एसईडबल्यूए (SEWA), एआईयूटीयूसी (AIUTUC), एआईसीसीटीयू (AICCTU), एलपीएफ़ (LPF), और यूटीयूसी (UTUC) शामिल हैं। इसके अलावा, संयुक्त किसान मोर्चा (SKM), कृषि मजदूर संगठन, छात्र और युवा संगठन भी इस बंद का समर्थन कर रहे हैं।

किसान और ट्रेड यूनियंस की मांग

– न्यू लेबर कोड (लेबर कोड्स) को सरकार वापस ले।

– बिजली विधेयक-2025 और बीज विधेयक-2025 को सरकार वापस ले। स्मार्ट मीटर बंद किए जाएं और सभी को 300 यूनिट मुफ्त बिजली दी जाए।

– विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) यानी VB-G RAM G एक्ट-2025 को रद्द करें।

– सरकार पुरानी पेंशन योजना बहाल करे।

– मजदूरों सहित योजना कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम मजदूरी लागू करें।

Tags: rahul gandhi
Previous Post

बांग्लादेश में मतदान के दौरान हिंसा की शुरुआत, तारिक रहमान की पार्टी के नेता की हत्या

Next Post

WhatsApp पर इस देश में शिकंजा, ब्लॉकिंग की कोशिश से मचा हड़कंप

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने राज्य स्तरीय मानसून पूर्व मॉक ड्रिल में अधिकारियों को दिए प्रभावी आपदा प्रबंधन के निर्देश

02/07/2026
Transfer
Main Slider

यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल, 125 DSP के तबादले; देखें पूरी लिस्ट

02/07/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

उप्र में लगातार तीसरी बार बनेगी भाजपा सरकार : केशव प्रसाद मौर्य

02/07/2026
CM Yogi will inaugurate the Mango Festival
Main Slider

सीएम योगी शुक्रवार को उत्तर प्रदेश आम महोत्सव का करेंगे शुभारंभ

02/07/2026
Champat Rai
Main Slider

भरोसेमंद लोगों ने दिया धोखा… चंपत राय ने सेवा समाप्ति की घोषणा की

02/07/2026
Next Post
whatsapp

WhatsApp पर इस देश में शिकंजा, ब्लॉकिंग की कोशिश से मचा हड़कंप

यह भी पढ़ें

Soyabean Chilli

चटपटा खाने को है दिल, तो ये डिश है बेस्ट ऑप्शन

29/08/2025
sana khan husband anas sayied

सना खान ने शेयर की पति के साथ दुआ करते हुए फोटो

04/12/2020
Nitish Kumar, Lalu Yadav

महिला संवाद यात्रा पर आंख सेंकने जा रहे हैं नीतीश कुमार: लालू प्रसाद

10/12/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version