• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

वे देख नहीं पा रहे हैं… जेल में बंद इमरान खान की एक आंख की रोशनी खत्म

Writer D by Writer D
12/02/2026
in अंतर्राष्ट्रीय
0
Imran Khan

Imran Khan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आडियाला जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) की आंख को लेकर पाकिस्तान की सुप्रीम कोर्ट में एक रिपोर्ट सौंपी गई है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि इमरान खान की आंखों की दृष्टि सिर्फ 15 प्रतिशत तक बची है, जिसके कारण इमरान देख नहीं पा रहे हैं, उन्हें तुरंत इलाज की जरूरत है। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि अगर जल्द से जल्द उनका इलाज नहीं कराया जाता है, तो वे अपनी दोनों ही आंखें पूरी तरह से खो देंगे।

बीबीसी उर्दू के मुताबिक पाकिस्तान की सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में एक्शन लिया है। कोर्ट ने सरकार से कहा है कि आप 16 फरवरी से पहले देश के शीर्ष डॉक्टरों की एक टीम भेजिए और उनका सही तरीके से इलाज कराइए।

दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने कुछ दिनों पहले वरिष्ठ वकील सलमान सफदर को इमरान खान (Imran Khan) से मिलने के लिए भेजा था। सफदर ने इमरान से मुलाकात के बाद एक रिपोर्ट तैयार की। इसमें कहा गया है कि इमरान अपनी सुरक्षा से संतुष्ट हैं, लेकिन उन्हें परिवार वालों से नहीं मिलने दिया जा रहा है।

सफदर ने अपनी रिपोर्ट में कहा- अक्तूबर 2025 तक इमरान (Imran Khan) ठीक थे, लेकिन इसके बाद उनके दाहिने आंख की रौशनी अचानक चली गई। सफदर ने सुप्रीम कोर्ट से कहा- वे स्वस्थ्य हैं, लेकिन वे देख नहीं पा रहे हैं। उन्हें चिकित्सा की जरूरत है।

सफदर ने सुप्रीम कोर्ट से कहा कि उन्हें अपने बेटों से बात करवाने की व्यवस्था की जाए। इस पर सरकार के वकील ने हामी भरी। सुप्रीम कोर्ट ने इमरान को उनके दोनों बेटों से फोन पर बात कराने का आदेश जारी किया है।

इमरान खान की आंख में क्या दिक्कत है?

पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ के मुताबिक इमरान खान की दाहिने आंख में सेंट्रल रेटिनल वेन ऑक्लूजन हो गया है, जिसके कारण उनकी आंख की नसों में एक “खतरनाक रुकावट” पैदा हो गई है। पाकिस्तान सरकार का कहना है कि उनका इलाज किया जा चुका है।

हालांकि, पार्टी संतुष्ट नहीं है। नेशनल हेल्थ फाउंडेशन का कहना है कि इस बीमारी में आंख की नसों में रक्त का थक्का बन जाता है। इमरान खान मई 2023 से जेल में बंद हैं। उन पर भ्रष्टाचार और सेना के खिलाफ आम लोगों को उकसाने का आरोप है।

Tags: imran khan
Previous Post

क्या आपको इन शब्दों का मतलब नहीं पता था… सुप्रीम कोर्ट ने ‘घूसखोर पंडत’ के मेकर्स को लगाई फटकार

Next Post

विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने पर मुख्यमंत्री का सख्त रुख, वितरण लॉस व विद्युत चोरी पर जीरो टॉलरेंस

Writer D

Writer D

Related Posts

Road named after Trump in Hyderabad
अंतर्राष्ट्रीय

हैदराबाद में ट्रंप के नाम पर सड़क, US राष्ट्रपति ने कहा- Thank You

27/06/2026
Shoaib Akhtar
Main Slider

फिर सामने आया पाक का टेरर लव! शोएब अख्तर के भाई के जनाजे में शामिल हुआ लश्कर आतंकी

27/06/2026
Plane crashes into Beijing's tallest building
अंतर्राष्ट्रीय

बीजिंग की सबसे ऊंची इमारत से टकराया विमान, मची अफरा-तफरी

26/06/2026
Earthquake
Main Slider

कुछ सेकंड में तबाह हुए शहर! वेनेजुएला में भूकंप ने मचाई तबाही

25/06/2026
himba tribes
अंतर्राष्ट्रीय

जीवन में सिर्फ एक बार नहाती है यहां की महिलाएं, जानिए इस अनोखी जनजाति के बारे में

24/06/2026
Next Post
CM Dhami

विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने पर मुख्यमंत्री का सख्त रुख, वितरण लॉस व विद्युत चोरी पर जीरो टॉलरेंस

यह भी पढ़ें

Transfer

यूपी में 6 IAS समेत तीन जिलों के DM का ट्रांसफर

17/04/2022
R. Chidambaram

नहीं रहे कलाम के अहम सहयोगी साइंटिस्ट आर. चिदंबरम, न्यक्लियर प्रोग्राम के थे आर्टिकेक्ट

04/01/2025
Anil Deshmukh

‘सौ करोड़ की वसूली’ मामले में CBI ने देशमुख के दो निजी स्टाफ को भेजा समन

11/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version