• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Blinkit पर पुलिस का शिकंजा, हत्या से जुड़े मामले में FIR

Writer D by Writer D
18/02/2026
in Main Slider, Business
0
Blinkit

Blinkit

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

Blinkit एक बड़े कानूनी विवाद में फंस गया है। दिल्ली पुलिस ने कंपनी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 50 अवैध बटनदार चाकू बरामद किए हैं और FIR दर्ज की है। यह कदम ख्याला इलाके में हुए दो अलग-अलग मर्डर मामलों की जांच के बाद उठाया गया है। पुलिस के अनुसार हत्या में इस्तेमाल किए गए चाकू ऑनलाइन प्लेटफॉर्म Blinkit ही से खरीदे गए थे। इसके बाद पुलिस ने खुद ग्राहक बनकर प्लेटफॉर्म से चाकू मंगाया, जो कानूनन प्रतिबंधित हैं। दिल्ली पुलिस ने ब्लिंकिट को पूछताछ के लिए नोटिस जारी किया है। ब्लिंकिट के अलावा अन्य ऑनलाइन डिलीवरी प्लेटफॉर्म भी अब दिल्ली पुलिस के रेडार पर आ गए हैं।

स्टिंग में साबित हुई अवैध बिक्री

दिल्ली के ख्याला इलाके में दो अलग-अलग हत्या की घटनाओं के बाद जब पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ की, तो उन्होंने बताया कि वारदात में इस्तेमाल किए गए चाकू ऑनलाइन प्लेटफॉर्म Blinkit से खरीदे गए थे। इस इनपुट के आधार पर पुलिस ने खुद ग्राहक बनकर प्लेटफॉर्म से बटनदार चाकू ऑर्डर किया।

मंगवाए गए चाकू की जांच में पाया गया कि उसकी लंबाई और चौड़ाई सरकार द्वारा निर्धारित मानकों से अधिक थी। कानून के तहत बटन दबाकर खुलने वाले चाकू प्रतिबंधित श्रेणी में आते हैं और उनकी बिक्री अपराध मानी जाती है। इस पुष्टि के बाद पुलिस ने ब्लिंकिट के खिलाफ FIR दर्ज कर ली और मामले की औपचारिक जांच शुरू कर दी।

50 चाकू जब्त

कार्रवाई के तहत दिल्ली पुलिस ने शहर के कई Blinkit स्टोर पर छापेमारी की। रेड के दौरान करीब 50 अवैध चाकू बरामद किए गए। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि ये चाकू किस सप्लायर के जरिए प्लेटफॉर्म पर पहुंचे और बिक्री की निगरानी कैसे की जा रही थी। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, सिर्फ Blinkit ही नहीं बल्कि कुछ अन्य ऑनलाइन एप भी जांच के दायरे में हैं। उन्हें भी नोटिस भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है। यह मामला ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर बिकने वाले सामान की निगरानी और जवाबदेही को लेकर बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है। आने वाले दिनों में इस मामले में और खुलासे हो सकते हैं।

Tags: blinkit
Previous Post

सहमति से बना संबंध रेप नहीं… कलकत्ता हाईकोर्ट का बड़ा बयान

Next Post

मां बनने के बाद सीमा हैदर ने जारी किया पहला Video, बच्चे के जन्म के बाद दिखा जश्न

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

योगी सरकार का बड़ा कदम: राज्यभर में नई न्यूनतम मजदूरी दरों को मिली कानूनी मंजूरी

17/04/2026
Major action on black marketing of petrol, diesel and LPG
Main Slider

पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की कालाबाजारी पर बड़ा एक्शन, राज्यभर में 29 हजार से अधिक छापे

17/04/2026
CM Dhami
Main Slider

जन शिकायत की पड़ताल करने मौके पर पहुंचे सीएम, वीडियो कॉल के जरिए अधिकारियों को दिखाई स्थिति

17/04/2026
CM Yogi
Main Slider

जन समस्याओं का त्वरित समाधान कराएं अधिकारी : मुख्यमंत्री

17/04/2026
Gold-Silver
Business

अक्षय तृतीया से पहले सोने ने पकड़ी रफ्तार, जानें आज के रेट

17/04/2026
Next Post
Seema Haider

मां बनने के बाद सीमा हैदर ने जारी किया पहला Video, बच्चे के जन्म के बाद दिखा जश्न

यह भी पढ़ें

CM Yogi

पहले किसान केवल एक-दो फसल तक सीमित रहता था, आज मक्का उत्पादन करके भी कमा रहा मुनाफाः योगी

08/06/2025
arrested

मादक तस्कर गिरफ्तार, ढाई किलो चरस और नेपाली मुद्रा बरामद

10/12/2022
विराट कोहली ने T20 में रचा इतिहास Virat Kohli created history in T20

विराट कोहली ने T20 में रचा इतिहास, बने दूसरे भारतीय बल्लेबाज

08/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version