• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मां बनने के बाद सीमा हैदर ने जारी किया पहला Video, बच्चे के जन्म के बाद दिखा जश्न

Writer D by Writer D
18/02/2026
in उत्तर प्रदेश, नोएडा
0
Seema Haider

Seema Haider

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नेपाल के रास्ते पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर (Seema Haider) एक बार फिर मां बन गई है। उसने छठे बच्चे को जन्म दिया है। 11 महीने पहले सीमा एक बेटी की मां बनी थी। अब उसे बेटा हुआ है। बच्चे के जन्म के बाद से ही सीमा और सचिन दोनों बेहद खुश हैं। सीमा के पहले पति गुलाम हैदर से चार बच्चे भी हैं। उन्हें भी साल 2023 में सीमा अपने साथ पाकिस्तान से भारत ले आई थी। डिलीवरी के बाद अब सीमा का पहला वीडियो सामने आया है। इसमें सीमा गाड़ी में बैठकर बच्चे और सास संग घर की तरफ जाती दिखी। पीछे बाइक पर सचिन भी नाचते गाते आ रहा था।

सीमा (Seema Haider) ने वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर शेयर किया। कहा- ये देखो पीछे बच्चे का पिता आ रहा है। हम कार में जा रहे हैं। हमने गाड़ी को सजा लिया है। फूल भी ले लिए हैं अपनी जान का स्वागत करने के लिए। दरअसल, सीमा हैदर ने 17 फरवरी को ग्रेटर नोएडा के कृष्णा अस्पताल में बेटे को जन्म दिया। जब सीमा को डिलीवरी के लिए अस्पताल लाया गया तब उसकी और सचिन की बेटी मीरा भी साथ थी। सीमा ने बताया- अब तो आपको प्रोग्राम ही प्रोग्राम देखने को मिलेंगे। सीमा ने कहा कि डिलीवरी का दर्द मौत के मुंह से आना होता है। पहली डिलीवरी के वक्त भी सचिन मेरे साथ था। इस डिलीवरी में भी अंत तक सचिन मेरे साथ था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Seema Sachin Meena (@seemasachin10__)

डिलीवरी के बाद सचिन ने भी वीडियो शेयर किया था। उसने कहा था- चलो अब घर चलते हैं। कल से ही घर जाने की जिद कर रही हो। सीमा ने कहा- हां मुझे भी घर जाना है। चलो चलते हैं। बेटा होने के बाद से ही सचिन और सीमा खुशी से झूम उठे हैं।

बेटे के जन्म के बाद परिवार भी खुश है। पूरे मोहल्ले में मिठाई बांटी गई। सीमा और सचिन की कहानी साल 2023 से चर्चा में है। सीमा जो कि चार बच्चों की मां थी और पाकिस्तान की रहने वाली थी, PUBG खेलते-खेलते उसकी बातचीत नोएडा के सचिन मीणा से दोस्ती हुई। दोनों दो बार नेपाल में भी मिले। उन्होंने नेपाल के मंदिर में शादी भी कर ली थी। उसके बाद 10 मई को नेपाल के रास्ते सीमा हैदर चारों बच्चों को लेकर भारत में आ गई।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Seema Sachin Meena (@seemasachin10__)

सीमा (Seema Haider) पर चल रहा है कोर्ट में केस

फिर सचिन के साथ उसके रबूपुरा स्थित घर में रहने लगी। एक महीने बाद सीमा (Seema Haider) की सच्चाई सामने आई। दोनों को पहले गिरफ्तार किया गया। अवैध तरीके से भारत में आने के चलते दोनों पर कोर्ट में केस चल रहा है। फिलहाल वे जमानत पर रिहा हैं। इस लव स्टोरी में उस वक्त भी काफी बवाल मचा था। सीमा के पहले पति गुलाम हैदर ने सीमा और सचिन पर धोखाधड़ी का केस दर्ज करवाया। गुलाम हैदर कहा कहना है कि उसे सीमा नहीं बस अपने बच्चे वापस चाहिए। ये केस भी अभी चल रहा है। उधर, गुलाम हैदर लगातार पाकिस्तान से वीडियो शेयर कर अपने बच्चों की वापसी की गुहार लगाता रहता है।

इस बीच सीमा प्रेग्नेंट हुई। 18 मार्च 2025 को उसने सचिन की बेटी मीरा को जन्म दिया। फिर दोबारा अब 11 महीने बाद बेटे को जन्म दिया है। सीमा ने पहले ही अपना धर्म बदल लिया है। वो मुस्लिम से हिंदू बन गई है। वहीं, गुलाम और अपने चारों बच्चों के भी उसने नाम बदल दिए हैं। देखना ये होगा कि सीमा पर अवैध तरीके से भारत में आने वाले केस में क्या होता है। सीमा का ये कहना है कि वो पाकिस्तान वापस नहीं लौटना चाहती। गुलाम हैदर पर उसने प्रताड़ित करने के इल्जाम लगाए थे। ये भी कहा था कि अगर वो पाकिस्तान लौटी तो वहां उसे मार डाला जाएगा। वो भारत की नागरिक बनकर रहना चाहती है।

Tags: Noida newssachin meenaSeema Haider
Previous Post

Blinkit पर पुलिस का शिकंजा, हत्या से जुड़े मामले में FIR

Next Post

चर्च में भीषण विस्फोट, पादरी सहित पांच लोग झुलसे

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पौधरोपण व युवा गोमती मित्रों का सम्मान

21/06/2026
उत्तर प्रदेश

पहचान का संकट खड़ा करने वालों को अब दुत्कारती है जनताः योगी

21/06/2026
Main Slider

योग भारत की विरासत, स्वस्थ शरीर ही स्वस्थ राष्ट्र का आधार: सीएम योगी

21/06/2026
Aligarh Metal Sculptures
उत्तर प्रदेश

अलीगढ़ की धातु मूर्तियों को मिला GI टैग, यूपी बना नंबर-1

20/06/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

संपत्ति की पहचान, स्वामित्व और रिकॉर्ड की जानकारी मिलेगी एक क्लिक पर

20/06/2026
Next Post

चर्च में भीषण विस्फोट, पादरी सहित पांच लोग झुलसे

यह भी पढ़ें

england cricket team

मैचों की टेस्ट सीरीज स्टोक्स की जगह रोबिनसन इंग्लैंड टीम में शामिल

13/08/2020
Laddu

अयोध्या पहुंचा 1265 किलो का लड्डू, हैदराबाद में तैयार हुई ये अनोखी मिठाई

20/01/2024
Corona

नहीं थम रही कोरोना की रफ्तार, इतने मरीज हुए कालकवलित

27/07/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version