• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ब्लैक बॉक्स खराब नहीं हो सकता… अब अजित पवार के बेटे ने भी उठाए सवाल

Writer D by Writer D
19/02/2026
in Main Slider, महाराष्ट्र, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Ajit Pawar

Ajit Pawar

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ( Ajit Pawar) की विमान हादसे में मौत के बाद हादसे को लेकर लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से पवार के भतीजे रोहित पवार हादसे की जांच कराए जाने को लेकर लगातार मुखर हैं और उन्होंने यहां तक कह दिया कि हादसे की जांच पूरी होने तक केंद्रीय नागर विमानन मंत्री राममोहन नायडू को पद से हटा दिया जाए। अब अजित पवार के बेटे ने भी हादसे को लेकर अपनी आशंका जताई और ब्लैक बॉक्स के जलने पर सवाल उठाए हैं।

अजित पवार ( Ajit Pawar) के छोटे बेटे जय पवार ने कल बुधवार को इस हादसे की वजह बनी “संभव गंभीर चूक” की पूरी जांच की मांग की, और दावा करते हुए कहा कि विमान का ब्लैक बॉक्स आसानी से खराब नहीं हो सकता। साथ ही उन्होंने VSR वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड पर भी बैन लगाने की मांग की। यह वही एविएशन कंपनी है जिसने 28 जनवरी को बारामती एयरस्ट्रिप के पास हादसे का शिकार हुए लियरजेट 45XR प्लेन को ऑपरेट किया था। इस विमान में अजित पवार समेत 5 लोगों की मौत हो गई थी।

‘ब्लैक बॉक्स खराब नहीं हो सकता’

जय पवार ने सोशल मीडिया पर अपने एक पोस्ट में कहा, “ब्लैक बॉक्स आसानी से खराब नहीं हो सकता। महाराष्ट्र के लोगों को हादसे की निष्पक्ष और पूरा सच जानने का हक है।” VSR एविएशन कंपनी पर बैन लगाने की मांग करते हुए उन्होंने कहा, “एयरक्राफ्ट फर्म की संभावित गंभीर चूक और गड़बड़ियों को लेकर और निष्पक्ष तरीके से जांच होनी चाहिए।”

उनका यह बयान महाराष्ट्र की नई उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेताओं के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मिलने और विमान हादसे की CBI जांच की मांग करने के एक दिन बाद आया है।

अजित पवार ( Ajit Pawar) के भतीजे लगातार उठा रहे सवाल

दूसरी ओर, एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट जांच ब्यूरो (AAIB) ने हादसे को लेकर कहा कि इस जानलेवा हादसे में शामिल लियरजेट 45 प्लेन के कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर (CVR) से डेटा निकालने के लिए खास मदद मांगी गई है।

इससे पहले, NCP (शरद पवार) के विधायक और अजित पवार ( Ajit Pawar) के भतीजे रोहित पवार ने आरोप लगाया था कि उनके चाचा के साथ हुए विमान हादसे में तोड़फोड़ की आशंका है, और उन्होंने भी कई विशेषज्ञ एजेंसियों से पूरी जांच की भी मांग की है। कल बुधवार को भी रोहित ने कहा कि इस मामले में VSR कंपनी को बचाया जा रहा है। उनका कहना है कि हादसे की जांच पूरी होने तक मंत्री राममोहन नायडू को हटाया जाना चाहिए।

रोहित पवार ने पिछले हफ्ते भी विमान के पायलट कैप्टन सुमित कपूर के ट्रैक रिकॉर्ड पर भी सवाल उठाया था। कैप्टन सुमित 28 जनवरी को घटना वाले दिन इस विमान को उड़ा रहे थे। वह शराब पीने के आदी थी और इसी वजह से उन्हें तीन साल के लिए सस्पेंड भी किया गया था।

Tags: ajit pawar
Previous Post

मुहांसे छोड़ गए है फेस पर निशान, तो ऐसे करें दूर

Next Post

यमुना एक्सप्रेस-वे : जापान सिटी और सिंगापुर सिटी के लिए 500-500 एकड़ भूमि प्रस्तावित

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

सीएम योगी का उपहार: लखनऊ में दस लाख लोगों को मिलेगा अपना घर

24/09/2026
Main Slider

उत्तराखण्ड की जनता स्थायित्व और विकास चाहती है : मुख्यमंत्री

24/09/2026
उत्तराखंड

खटीमा में मुख्यमंत्री धामी ने 7.23 करोड़ की गौशाला का किया लोकार्पण, 108\.84 करोड़ की 15 योजनाओं का शिलान्यास

24/09/2026
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने 306 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं को दी मंजूरी

23/09/2026
उत्तराखंड

बद्रीनाथ में बना आस्था का नया कीर्तिमान

23/09/2026
Next Post
YIDA

यमुना एक्सप्रेस-वे : जापान सिटी और सिंगापुर सिटी के लिए 500-500 एकड़ भूमि प्रस्तावित

यह भी पढ़ें

Animals

दूल्हे ने दहेज में मांगा 21 नाखूनों वाला कछुआ, दुल्हन के घरवालों ने….

25/07/2021
Fry Hari Matar

शाम के स्नेक्स में बनाएं फ्राई हरी मटर, स्वाद भी सेहत

03/03/2026
जय भानुशाली

‘खतरों के खिलाड़ी’ सेट पर घायल हुए एक्टर जय भानुशाली

07/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version