• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अयोध्या में 720 एकड़ में आकार ले रही ग्रीनफील्ड टाउनशिप, विकास कार्य में तेजी

Writer D by Writer D
19/02/2026
in अयोध्या, उत्तर प्रदेश
0
Greenfield Township
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अयोध्या : अयोध्या (Ayodhya) में ग्रीनफील्ड टाउनशिप (Greenfield Township) तेजी से आकार ले रहा है। उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद द्वारा संचालित यह महत्वाकांक्षी परियोजना रामनगरी को आधुनिक, पर्यावरण-अनुकूल और स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्राथमिकता में शामिल इस योजना से अयोध्या न केवल धार्मिक पर्यटन का केंद्र बनेगी, बल्कि निवेश, आवास और आधुनिक सुविधाओं का भी प्रमुख हब बन जाएगी। परियोजना का कुल प्रस्तावित क्षेत्रफल लगभग 1407 एकड़ है, जिसमें से वर्तमान में करीब 720 एकड़ भूमि पर भौतिक कब्जा आवास विकास परिषद को प्राप्त हो चुका है। यह भूमि श्री राम जन्मभूमि मंदिर से मात्र 4.5 किलोमीटर दूर NH-27 बायपास के निकट सरयू नदी के तट पर स्थित है। आवास विकास अधिशासी अभियंता अमन त्यागी ने बताया की योजना के अंतर्गत भूमि विकास, गृहस्थान एवं बाजार योजना, पूरक योजना तथा प्रथम पूरक योजना के तहत अधिग्रहण कार्य तेजी से चल रहा है। विकास कार्यों में ट्रंक रोड, ट्रंक ड्रेन, केवल डक्ट, वाह्य विद्युतीकरण, आंतरिक सड़कें, सब स्टेशन और पंप हाउस का निर्माण प्रमुखता से हो रहा है। इन कार्यों से क्षेत्र का समग्र स्वरूप बदल रहा है और आधुनिक नगरीय ढांचा मजबूत हो रहा है। योजना में राज्य भवनों के निर्माण के लिए गुजरात, उत्तराखंड, महाराष्ट्र और गोवा सरकारों को भूखंड आवंटित किए जा चुके हैं। ये राज्य भवन अयोध्या में अपनी सांस्कृतिक उपस्थिति दर्ज कराएंगे और धार्मिक-सांस्कृतिक पर्यटन को नई गति देंगे। 

इसी तरह, मठ-आश्रमों के लिए कुल 21 भूखंड आवंटित हो चुके हैं, जो धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। होटल निर्माण के लिए 9 प्लॉट आवंटित किए गए हैं, जिससे निवेशकों की दिलचस्पी लगातार बढ़ रही है। पांच सितारा होटलों से लेकर अन्य आतिथ्य सुविधाओं तक यहां विकसित होंगी, जो पर्यटकों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखकर तैयार की जा रही हैं।

300 आवासीय भूखंडों का आवंटन पूरा हो चुका-

आवासीय खंड में विशेष रुचि दिखाई दे रही है। योजना में 100 से 200 वर्ग मीटर आकार के लगभग 300 आवासीय भूखंडों का आवंटन पूरा हो चुका है। यह प्लॉट 100 वर्ग मीटर, 150 वर्ग मीटर और 200 वर्ग मीटर में उपलब्ध हैं। 2025 के अंत में हुई ड्रॉ और नंबरिंग प्रक्रिया के बाद कई आवंटियों को औपचारिक आवंटन पत्र मिल चुके हैं। रेरा पंजीकृत इस परियोजना में अंडरग्राउंड यूटिलिटीज, 36 मीटर चौड़ी सड़कें, ग्रीन-ब्लू कॉरिडोर (तालाबों का विकास करेंगे) जैसी सुविधाएं होंगी। परियोजना में हरित क्षेत्रों, झीलों, वेलनेस हब, हाईटेक पार्क और सुपर-स्पेशियलिटी मेडिकल सेंटर जैसी आधुनिक सुविधाओं पर जोर दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन के अनुरूप अयोध्या को सोलर सिटी और स्मार्ट सिटी बनाने की दिशा में यह टाउनशिप महत्वपूर्ण है। ‘नव्य अयोध्या’ अवधारणा के तहत आध्यात्मिकता और आधुनिकता का संतुलन बनाया जा रहा है। पर्यावरण संरक्षण के लिए सस्टेनेबल डेवलपमेंट पर फोकस है, जिसमें सौर ऊर्जा, हरित क्षेत्र और नवीकरणीय संसाधनों का उपयोग प्रमुख है। 

टाउनशिप (Township) विकास को नई ऊंचाई देगी-

राम मंदिर के उद्घाटन के बाद अयोध्या में पर्यटन और निवेश की लहर आई है, और यह टाउनशिप (Township) उस विकास को नई ऊंचाई देगी। परियोजना की प्रगति से स्थानीय अर्थव्यवस्था को बल मिलेगा। रोजगार सृजन, होटल-आतिथ्य क्षेत्र का विस्तार और रियल एस्टेट में निवेश के अवसर बढ़ेंगे। निवेशकों के लिए यह सुनहरा मौका है, क्योंकि अयोध्या का विकास तेजी से हो रहा है और प्रॉपर्टी मूल्यों में वृद्धि की संभावना मजबूत है। परिषद की वेबसाइट पर अपडेट्स उपलब्ध हैं और आवंटन प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से चल रही है। कुल मिलाकर अयोध्या ग्रीनफील्ड टाउनशिप (Greenfield Township) रामनगरी को विश्व स्तर की आधुनिक नगरी बनाने का माध्यम बनेगी। जहां प्राचीन गौरव और आधुनिक सुविधाएं एक साथ फलें-फूलेंगी। यह योजना न केवल अयोध्या बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश के शहरी विकास का नया मॉडल साबित होगी।

Tags: Greenfield Township
Previous Post

जन जन की सरकार, जन जन के द्वार’ अभियान में चिन्यालीसौंड पहुंचे धामी, सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

Next Post

पीएम मोदी के ‘मानव-केंद्रित एआई’ विजन पर आगे बढ़ रहा उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री आदित्यनाथ

Writer D

Writer D

Related Posts

Three people died in a horrific road accident
उत्तर प्रदेश

कानपुर में रफ्तार का कहर: खड़े ट्रक से टकराई स्कॉर्पियो, 3 ने तोड़ा दम

13/07/2026
Transfer
उत्तर प्रदेश

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, एक साथ 182 पीसीएस अधिकारियों का ट्रांसफर

13/07/2026
Bomb Threat
Main Slider

नोएडा डीएम ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटीं

13/07/2026
CM Yogi did 'Janata Darshan'
Main Slider

अपराधियों के लिए यूपी में जगह नहीं, करें सख्त कार्रवाई: मुख्यमंत्री

13/07/2026
Plantation
उत्तर प्रदेश

गोरखपुर से पौधरोपण महायज्ञ का शुभारंभ करेंगे मुख्यमंत्री योगी

11/07/2026
Next Post
cm yogi

पीएम मोदी के ‘मानव-केंद्रित एआई’ विजन पर आगे बढ़ रहा उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री आदित्यनाथ

यह भी पढ़ें

Prayagraj Junction

प्रयागराज जंक्शन में एकल दिशा प्लान से ही होगा प्रवेश और निकास

09/02/2025
up election

UP Election: EVM में बंद हुआ 624 प्रत्याशियों का भाग्य

23/02/2022
Cyber Fraud

साइबर ठगी के छह लाख रुपये मिले वापस, पीड़ितों के खिले चेहरे

15/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version