• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

OPD में बिल्ली ने 3 बच्चों का दिया जन्म, मेडिकल कॉलेज के डीन ने दी ये सफाई

Writer D by Writer D
20/02/2026
in मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय
0
A cat gave birth to three kittens in the OPD.

A cat gave birth to three kittens in the OPD.

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

इंदौर स्थित एम वाय अस्पताल  के ओपीडी (OPD) में बिल्ली के बच्चों के जन्म लेने की घटना ने मरीजों की सुरक्षा और स्वच्छता व्यवस्था पर  गंभीर चिंताएं पैदा कर दी हैं। छह महीने पहले इसी अस्पताल में चूहों के कुतरने से दो नवजातों की मौत हो गई थी, जिसने प्रदेशभर में अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए थे।

अस्पताल के बाह्य रोगी विभाग (OPD) में एक बिल्ली ने तीन बच्चों को जन्म दिया। बिल्ले के बच्चे ओपीडी परिसर में घूमते दिखे, जिसका वीडियो भी सामने आया है। सबसे चिंताजनक बात यह है कि बिल्लियों की मौजूदगी केवल सामान्य क्षेत्रों तक सीमित नहीं रही, बल्कि एचआईवी संक्रमित मरीजों के संवेदनशील वार्ड और मेडिसिन स्टोर तक उनकी पहुंच बनी रही। इससे संक्रमण फैलने और दवाओं की गुणवत्ता प्रभावित होने का खतरा बढ़ गया है।

चौंकाने वाली बात यह भी सामने आई कि एआरटी के एकीकृत परामर्श केंद्र के कुछ कर्मचारी स्वयं बिल्लियों की देखभाल करते पाए गए। इससे अस्पताल प्रबंधन की निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। इससे पहले भी अस्पताल में स्वच्छता और कीट-नियंत्रण में लापरवाही के आरोप लगते रहे हैं। हाउसकीपिंग व्यवस्था संभाल रही बीवीजी कंपनी पर पूर्व में 25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया जा चुका है, बावजूद इसके स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं दिखा। अस्पताल के अधीक्षक डॉ। अशोक यादव की कार्यप्रणाली पर भी उंगलियां उठ रही हैं।

मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. अरविंद घनघोरिया ने इस पूरे घटनाक्रम को गंभीर लापरवाही माना है। उन्होंने स्वीकार किया कि ओपीडी क्षेत्र में बिल्ली के तीन बच्चे मिले थे, जिनमें से दो को रेस्क्यू कर लिया गया है और तीसरे को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया गया है। डीन ने कहा कि मरीजों के बीच बिल्लियों की मौजूदगी संक्रमण और बीमारियों के फैलाव को बढ़ावा दे सकती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पेस्ट एवं एनिमल कंट्रोल व्यवस्था संभाल रही एजेंसी के कर्मचारियों की जवाबदेही तय की जाएगी और भविष्य में ऐसी घटनाओं की दोबारा रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे।

Tags: Indore news
Previous Post

‘अनुपमा’ को पछाड़ इस बहू की बादशाहत लौटी, ये हैं इस हफ्ते के टॉप-20 शोज

Next Post

राजनीति का शुद्धिकरण कर रहे योगी आदित्यनाथः डॉ. डेविड फ्रॉले

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

सीएम धामी ने उत्तराखण्ड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 और GEP की तकनीकी रिपोर्ट का किया विमोचन

26/09/2026
Chardham Yatra
Main Slider

चारधामों को प्लास्टिक मुक्त बनाने की मुहिम तेज, यात्रा सीजन में 798 टन कचरा एकत्रित

26/09/2026
Main Slider

गंगोत्री धाम पहुंचे मुख्य सचिव, पूजा-अर्चना कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की भेंट

26/09/2026
CM Yogi- PM Modi
Main Slider

दिल्ली में योगी की अहम मुलाकात, PM मोदी से मिले; नितिन नबीन से भी बैठक

26/09/2026
Next Post
Yogi Adityanath-Dr. David Frawley

राजनीति का शुद्धिकरण कर रहे योगी आदित्यनाथः डॉ. डेविड फ्रॉले

यह भी पढ़ें

ज्यादा कामयाब बनने के लिए मनुष्य के साथ जरूर होने चाहिए ये 2 लोग…

04/10/2020
वेबली स्कॉट रिवाल्वर

यूपी : लड्डुओं के शहर संडीला में बनेगी ब्रिटेन की वेबली स्कॉट रिवाल्वर

23/09/2020
PM Kisan Samman Nidhi

इस दिन जारी होगी किसान सम्मान निधि की 19वीं किश्त, इन किसानों का नहीं मिलेगा लाभ

06/01/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version