• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

टोक्यो में यूपी निवेश रोड शो: इंडस्ट्री लीडर्स ने कहा, योगी सरकार ने बना दिया यूपी को निवेश का सबसे भरोसेमंद गंतव्य

Writer D by Writer D
25/02/2026
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

टोक्यो/लखनऊ। जापान की राजधानी टोक्यो में आयोजित यूपी निवेश रोड शो में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के संबोधन से पहले देश की अग्रणी ऑटोमोबाइल कंपनियों के वरिष्ठ प्रतिनिधियों ने उत्तर प्रदेश को भारत का उभरता औद्योगिक ग्रोथ इंजन बताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के नेतृत्व में राज्य में पिछले नौ वर्षों में व्यापक परिवर्तन हुआ है, जिसने यूपी को निवेश के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना दिया है।

मेगा ट्रांसफॉर्मेशन से बदली यूपी की पहचान: राहुल भारती

मारुति सुजुकी के सीनियर एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (कॉरपोरेट अफेयर्स) राहुल भारती ने कहा कि लगभग नौ वर्ष पहले तक उत्तर प्रदेश मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम के लिए आकर्षक नहीं माना जाता था, लेकिन नई सरकार के गठन के बाद राज्य में “मेगा ट्रांसफॉर्मेशन” देखने को मिला। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने यूपी को हर क्षेत्र में नंबर-वन बनाने का लक्ष्य रखा और कुछ ही वर्षों में उसके परिणाम स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगे। आज उत्तर प्रदेश राजस्व, वित्तीय अनुशासन, मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग, एक्सप्रेसवे नेटवर्क, कृषि उत्पादन, पौधरोपण, एथेनॉल उत्पादन, हैंडीक्राफ्ट निर्यात और पर्यटन जैसे अनेक क्षेत्रों में अग्रणी है।

उन्होंने विशेष रूप से उल्लेख किया कि इलेक्ट्रिक और स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वाहन नीति के कारण यूपी देश में ईवी तथा हाइब्रिड वाहनों की वृद्धि दर में शीर्ष राज्य बन गया है। महत्वपूर्ण बात यह रही कि यह उपलब्धि सरकारी राजस्व में कमी लाए बिना हासिल हुई, बल्कि राजस्व में वृद्धि दर्ज की गई। राहुल भारती ने यूपी की नीति व्यवस्था को “वाइब्रेंट पॉलिसी इकोसिस्टम” बताते हुए कहा कि मजबूत कानून-व्यवस्था, तेज निर्णय क्षमता और त्वरित क्रियान्वयन उद्योगों के लिए भरोसेमंद वातावरण तैयार करते हैं। सुब्रोस और स्पार्क मिंडा जैसी ऑटो कंपोनेंट कंपनियां यूपी में सक्रिय हैं, जिससे राज्य का ऑटोमोबाइल इकोसिस्टम मजबूत हुआ है।

स्केल, स्पीड और स्टेबिलिटी का प्रतीक बना यूपी: आकाश मिंडा

रोड शो में मिंडा कोऑपरेशन लि. के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर आकाश मिंडा ने कहा कि आज का उत्तर प्रदेश स्केल, स्पीड और स्टेबिलिटी का सशक्त उदाहरण है। आधुनिक एक्सप्रेसवे, फ्रेट कॉरिडोर, औद्योगिक हब और प्रो-एक्टिव नीतियों के माध्यम से राज्य मजबूत मैन्युफैक्चरिंग आधार तैयार कर रहा है। उत्तर प्रदेश भारत के सबसे बड़े कार्यबल और तेजी से बढ़ते उपभोक्ता बाजार तक सीधी पहुंच देता है, इसलिए जापानी कंपनियों के लिए यह केवल एक स्थान नहीं, बल्कि दीर्घकालिक औद्योगिक सफलता का लॉन्च पैड है। आकाश मिंडा ने बताया कि स्पार्क मिंडा की यूपी में 14 से अधिक विनिर्माण इकाइयां संचालित हैं, जहां 6000 से अधिक लोग कार्यरत हैं, जिनमें 500 से अधिक दिव्यांगजन शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि यीडा क्षेत्र में लगभग 2 लाख वर्गमीटर भूमि का आवंटन मात्र 45 दिनों में पूरा होना राज्य में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस की गति और पारदर्शिता को दर्शाता है। उन्होंने घोषणा की कि कंपनी इलेक्ट्रॉनिक्स बैकवर्ड इंटीग्रेशन, एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग और इलेक्ट्रिक व्हीकल मोबिलिटी में निवेश करेगी, जिससे अगले 2-3 वर्षों में 3000–4000 प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार सृजित होंगे।

Tags: cm yogi
Previous Post

टोक्यो रोड शो: मुख्यमंत्री योगी ने जापान के उद्यमियों को दिया यूपी में निवेश का न्योता

Next Post

देश सेवा का सपना देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी, अग्निवीरवायु भर्ती के लिए एज लिमिट बढ़ी

Writer D

Writer D

Related Posts

Balvatika
उत्तर प्रदेश

बालवाटिका से बदल रही बुनियादी शिक्षा की तस्वीर, योगी सरकार प्री-प्राइमरी शिक्षा की मजबूत कर रही नींव

27/05/2026
Kakoli Ghosh
राजनीति

बंगाल की राजनीति में हलचल, हार के बाद TMC सांसद काकोली घोष ने सभी पदों से दिया इस्तीफा

27/05/2026
CM Dhami
राजनीति

सीएम धामी ने राज्य स्तरीय एसडीजी एचीवर्स अवार्ड समारोह में विजेताओं को किया सम्मानित

27/05/2026
CM Dhami
राजनीति

अल्मोड़ा को सीएम की सौगात, विवि भवन समेत 26 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया

27/05/2026
firing on property dealer
Main Slider

लखनऊ में बेखौफ बदमाशों का आतंक, दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर पर ताबड़तोड़ फायरिंग

27/05/2026
Next Post
IAF Agniveer Vayu

देश सेवा का सपना देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी, अग्निवीरवायु भर्ती के लिए एज लिमिट बढ़ी

यह भी पढ़ें

Lumpy Virus

लंपी वायरस: 1.58 करोड़ टीकाकरण करने वाला देश का पहला राज्य बना यूपी

29/11/2022

राज्यपाल कलराज मिश्र ने मां विंध्यवासिनी का किया पूजन, देश की उन्नति व खुशहाली की कामना की

20/11/2021
Hyderabad decided to bat by winning toss in front of Chennai Super Kings

चेन्नई सुपर किंग्स के सामने हैदराबाद ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया

28/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version