• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

क्या होता है सूतक काल? जानें चंद्र ग्रहण से कितनी देर पहले होता है शुरू

Writer D by Writer D
01/03/2026
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
Chandra Grahan

Chandra Grahan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan) को धार्मिक दृष्टि से अशुभ माना गया है। ग्रहण काल के दौरान बहुत नियम और परंपराएं मानी जाती हैं। चंद्र ग्रहण के दौरान इसके सूतक काल का महत्व काफी ज्यादा माना जाता है। इस साल का पहला चंद्र ग्रहण फाल्गुन माह की पूर्णिमा के दिन 03 मार्च को लगेगा। ये इस साल सबसे लंबा चंद्र ग्रहण होगा। चांद को ग्रहण 03 घंटे 27 मिनट तक लगेगा।

ये चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan) सिंह राशि और पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में लगेगा। ये चंद्र ग्रहण भारत में नजर आएगा। ऐसे में इसका सूतक काल भी देश में मान्य होगा। बहुत से लोगों के मन में ये सवाल होता है कि सूतक काल किसे कहते हैं और ये चंद्र ग्रहण से कितनी देर पहले शुरू हो जाता है? आइए इन सभी बातों के बारे में विस्तार से जानते हैं। साथ ही जानते हैं सूतक काल के दौरान कौन से काम नहीं करने चाहिए?

क्या होता है सूतक काल?

ज्योतिष और धार्मिक दृष्टिकोण से सूतक की अवधि अशुभ और अशुद्ध अवधि मानी जाती है। समान्य शब्दों में कहा जाए तो सूतक काल वो अवधि मानी जाती है जो सूर्य और चंद्र ग्रहण से पहले शुरू हो जाती है। इस दौरान सावधानी और सतर्कता बरतने की सलाह दी जाती है।

चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan) का सूतक काल कब होता है शुरू?

सूतक काल कब लगेगा इसकी गणना का आधार ग्रहण की तिथि और ग्रहण का समय होता है। सूतक काल की गणना के लिए सबसे पहले सूर्य और चंद्र ग्रहण की तिथि और समय का पता किया जाता है। सूर्य ग्रहण के 12 घंटे पहले सूतक लग जाता है और ग्रहण की समाप्ति तक रहता है। इसी तरह चंद्र ग्रहण का सूतक 3 प्रहर पहले यानी 09 घंटे पहले शुरू हो जाता है। ग्रहण के साथ ही सूतक स्वत: समाप्त हो जाता है।

सूतक काल में नहीं किए जाते ये काम

सूतक काल के समय पूजा-पाठ, हवन, यज्ञ और मांगलिक कार्य नहीं किए जाते। इस दौरान नया या शुभ कार्य आरंभ नहीं किया जाता। इस दौरान भोजन बनाना और खाना वर्जित होता है। शादी, मुंडन, गृह प्रवेश जैसे शुभ आयोजन सूतक काल और ग्रहण काल में नहीं किए जाते। सूतक शुरू होने के बाद गर्भवती महिलाओं को घर से बाहर नहीं जाने दिया जाता है। इस समय देवी-देवताओं की मूर्तियों और तुलसी के पौधे को स्पर्श नहीं किया जाता।

चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan) 2026 सूतक काल

03 मार्च, मंगलवार को चंद्र ग्रहण दोपहर 03 बजकर 20 से शाम 06 बजकर 47 तक रहेगा। इसके सूतक की शुरुआत सुबह 09 बजकर 06 से होगी और शाम 06 बजकर 47 मिनट तक चलेगा।

Tags: chandra grahan
Previous Post

होलिका दहन की रात करें ये उपाय, मनोकामनाओं की होगी पूर्ति

Next Post

SBL एनर्जी लिमिटेड में भीषण विस्फोट, 17 लोगों की मौत; 18 गंभीर रूप से घायल

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami questions the full verses of Vande Mataram.
Main Slider

वंदे मातरम के पूरे पदों पर धामी का सवाल—“क्यों नहीं गाना चाहती कांग्रेस”

01/09/2026
Janmashtami
Main Slider

जन्माष्टमी पर मथुरा में पहली बार होगा भव्य ड्रोन शो, भक्ति के साथ तकनीक का होगा संगम

01/09/2026
Banshidhar Tiwari
Main Slider

सोशल मीडिया के दौर में भी विश्वसनीय समाचारों की अहमियत बरकरार: बंशीधर तिवारी

01/09/2026
CM Yogi
Main Slider

‘सेवा संकल्प अभियान’ को जनभागीदारी का व्यापक अभियान बनाएं : मुख्यमंत्री

01/09/2026
Swami Narendranand
Main Slider

अखिलेश के AI वीडियो पर भड़के स्वामी नरेंद्रानन्द, बोले- ‘चोर-उचक्के रच रहे योगी के खिलाफ कुचक्र’

01/09/2026
Next Post
Explosion at CNG pump in Tikri Kalan

SBL एनर्जी लिमिटेड में भीषण विस्फोट, 17 लोगों की मौत; 18 गंभीर रूप से घायल

यह भी पढ़ें

nikki tamboli jaan kumar

‘बिग बॉस 14’ के घर में जान कुमार सानू ने फिर से किया निक्की तंबोली से अपने प्यार का इजहार

31/10/2020
कमलनाथ

कुछ नेता बिक सकते हैं, लेकिन प्रदेश का ईमानदार मतदाता बिकाऊ नहीं है : कमलनाथ

14/10/2020

दुनिया की कोई भी ताकत 370 की वापसी नहीं करा सकती: पीएम मोदी

08/11/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version