• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रधानमंत्री की ‘चुप्पी’ से भारत की साख गिर रही… खामेनेई की मौत के मामले में बरसे राहुल गांधी

Writer D by Writer D
03/03/2026
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
PM Modi-Rahul Gandhi

PM Modi-Rahul Gandhi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

यूएस-इजराइल के हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत के मामले में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने मंगलवार को भारत सरकार से अपना रुख नैतिक रूप स्पष्ट करने की मांग करते हुए सरकार की चुप्पी पर सवाल उठाए हैं। राहुल गांधी ने कहा है कि क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जवाब देना चाहिए कि क्या वे किसी राष्ट्राध्यक्ष की हत्या का समर्थन करते हैं। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने यह दावा भी किया कि प्रधानमंत्री की ‘चुप्पी’ से दुनिया भर में भारत की साख गिर रही है।

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, ”अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच बढ़ती शत्रुता एक संवेदनशील क्षेत्र को व्यापक संघर्ष की ओर धकेल रही है। लगभग एक करोड़ भारतीय नागरिकों सहित करोड़ों लोगों को अनिश्चितता का सामना करना पड़ रहा है।” उन्होंने कहा, ”सुरक्षा संबंधी चिंताएं वास्तविक हैं और संप्रभुता का उल्लंघन करने वाले हमले संकट को और बढ़ाएंगे। ईरान पर एकतरफा हमलों के साथ-साथ अन्य पश्चिम एशियाई देशों पर ईरान के हमलों की निंदा की जानी चाहिए। हिंसा से हिंसा पैदा होती है, संवाद और संयम ही शांति का एकमात्र रास्ता है।”

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने आगे इस बात पर जोर दिया कि भारत का नैतिक रूप से स्पष्ट रुख होना चाहिए। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा, ”हमें अंतरराष्ट्रीय कानून और मानव जीवन की रक्षा में स्पष्ट रूप से बोलने का साहस होना चाहिए। हमारी विदेश नीति संप्रभुता और विवादों के शांतिपूर्ण समाधान पर आधारित है और इसे सुसंगत रहना चाहिए।” राहुल गांधी ने कहा, ”प्रधानमंत्री मोदी को बोलना चाहिए। क्या वह विश्व व्यवस्था को परिभाषित करने के तरीके के रूप में किसी राष्ट्राध्यक्ष की हत्या का समर्थन करते हैं?”

इससे पहले कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की ‘लक्षित हत्या’ पर मोदी सरकार की ‘चुप्पी’ को लेकर सवाल उठाए। सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए सोनिया गांधी ने कहा कि सरकार का यह रुख भारत की विदेश नीति की दिशा और विश्वसनीयता पर गंभीर संदेह पैदा करता है।

उन्होंने अंग्रेजी दैनिक अखबार ‘द इंडियन एक्सप्रेस’ में प्रकाशित अपने लेख में यह भी कहा कि आगामी नौ मार्च से जब संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण की बैठक शुरू हो तो अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था के भंग होने पर सरकार की परेशान करने वाली चुप्पी पर स्पष्ट चर्चा होनी चाहिए। सोनिया गांधी ने कहा, ”जारी कूटनीतिक वार्ता के बीच किसी पदासीन राष्ट्राध्यक्ष की हत्या समकालीन अंतरराष्ट्रीय संबंधों में एक भयावह विघटन का संकेत है। लेकिन इस स्तब्ध कर देने वाली घटना से परे भारत की चुप्पी भी हैरान करने वाली है।”

Tags: rahul gandhi
Previous Post

मातम में बदली बर्थडे पार्टी, 7वीं के छात्र की गोली लगने से मौत

Next Post

राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उम्मीदवारों का किया ऐलान, नितिन नवीन को भी मैदान में उतारा

Writer D

Writer D

Related Posts

cucumber-curd salad
Main Slider

खीरे और दही से बनाएं गर्मियों को जायकेदार

25/06/2026
Payal
Main Slider

खास मौके के लिए चुनें खूबसूरत पायल, यहां देखें डिजाईन

25/06/2026
CM Dhami
राजनीति

विरासत और विकास को साथ लेकर आगे बढ़ रही सरकार, भविष्य के उत्तराखंड को सुरक्षित बनाना हमारी जिम्मेदारी: धामी

25/06/2026
mashroom ki sabji
Main Slider

ऐसे बनाएं मशरूम की सब्जी, रोज होगी बनाने की डिमांड

24/06/2026
Oil
फैशन/शैली

डल और मुरझाई स्किन बनेंगी सॉफ्ट और ग्लोइंग, इससे करें मसाज

24/06/2026
Next Post
BJP

राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उम्मीदवारों का किया ऐलान, नितिन नवीन को भी मैदान में उतारा

यह भी पढ़ें

Western Toilet

वेस्टर्न टॉयलेट सेहत के लिए है खतरनाक, बनता हैं इन बिमारियों का कारण

10/06/2026
Kapil Sharma

‘द कपिल शर्मा शो’ बंद होने की बात पर कपिल शर्मा ने तोड़ी चुप्पी

18/04/2023
Dr. Sonia Nityanand

डॉ सोनिया नित्यानंद बनी लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान की नयी निदेशक

30/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version