• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Oscar 2026 की प्रेजेंटर लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा का नाम, जानें कब और कहां देख सकते हैं

Writer D by Writer D
06/03/2026
in मनोरंजन
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर तय करने वाली ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) एक बार फिर दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित फिल्म अवॉर्ड ‘ऑस्कर्स’ के मंच पर नजर आएंगी। एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज ने 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स (Oscars 2026) के लिए प्रेजेंटर्स की नई लिस्ट जारी की है, जिसमें प्रियंका का नाम प्रमुखता से शामिल है। वह इस प्रतिष्ठित समारोह में विजेताओं को सुनहरी ट्रॉफी (ऑस्कर स्टैच्यू) प्रदान करती नजर आएंगी।

हाल ही में एक लिस्ट सामने आई है। उस लिस्ट में उन लोगों के नाम हैं, जो सेरेमनी में प्रेजेंटर के तौर पर शामिल होंगे यानी विनर्स को अवॉर्ड देते नजर आएंगे। इसके लिए प्रियंका चोपड़ को भी चुना गया है। वो ऑस्कर 2026 के मंच पर प्रेजेंटर के तौर पर दिखेंगी। जो लिस्ट सामने आई है उसमें प्रियंका के अलावा विल आर्नेट, रॉबर्ट डाउनी जूनियर, ग्विनेथ पाल्ट्रो, ऐन हैथवे और पॉल मेस्कल के नाम भी शामिल हैं।

कब और कहां देख सकतें हैं ऑस्कर इवेंट

इससे पहले इसी साल के इवेंट के लिए जेवियर बार्डेम, एड्रियन ब्रॉडी, क्रिस इवांस, जोई सलदाना और डेमी मूर का नाम भी प्रेजेंटर के तौर पर सामने आया है। वहीं अब ये एक और लिस्ट आई है। इवेंट होस्टिंग की कमान इस बार अमेरिकी टीवी होस्ट और कॉमेडियन कोनन ओ’ब्रायन को मिली है। ये इवेंट 15 मार्च (रविवार) को लॉस एंजेलिस के डॉल्बी थिएटर में शाम 7 बजे होने वाला है। वहीं भारतीय समयानुसार इसे 16 मार्च (सोमवार) की सुबह 04:30 बजे देख पाएंगे। जियो हॉटस्टार पर इसे लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।

इस साल के लिए भारत से नीरज घायवान के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘होमबाउंड’ शॉर्टलिस्ट हुई थी, जो करण जौहर की कंपनी धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी है। हालांकि, ये फिल्म नॉमिनेशन में जगह पक्की नहीं कर पाई और अवॉर्ड जीतने की रेस से बाहर हो गई। ईशान खट्टर, विशाल जेठवा और जान्हवी कपूर इस फिल्म में अहम रोल में हैं।

पहले भी अवॉर्ड प्रेजेंट कर चुकी हैं प्रियंका (Priyanka Chopra)

बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ऑस्कर के मंच पर अवॉर्ड प्रेजेंट करती नजर आएंगी। इससे पहले साल 2016 में भी वो बतौर प्रेजेंटर इवेंट में शामिल हुई थीं। बहरहाल, प्रियंका के फैंस को उनकी अपकमिंग फिल्म ‘वाराणसी’ का इंतजार है। ये इंडियन सिनेमा में उनकी कमबैक फिल्म है। एसएस राजामौली के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में प्रियंका के साथ महेश बाबू भी दिखने वाले हैं। फिल्म की रिलीज डेट 7 अप्रैल 2027 है।

Tags: Priyanka Chopra
Previous Post

खेती और विश्वकर्मा अर्थव्यवस्था की मुख्य नींव: पीएम मोदी

Next Post

धुरंधर 2 के ट्रेलर रिलीज की तारीख कन्फर्म, रणवीर सिंह ने बताया डेट और टाइम

Writer D

Writer D

Related Posts

Actor Bharat Kapoor passes away
Main Slider

नहीं रहे दिग्गज एक्टर भरत कपूर, 86 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

27/04/2026
Asha Bhosle
Main Slider

खामोश हुईं सुरों की रानी: आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

12/04/2026
Asha Bhosle
Main Slider

आशा भोसले को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती

11/04/2026
Salman Khan and Shahrukh Khan attended Rajat Sharma's daughter's wedding
मनोरंजन

रजत शर्मा की बेटी की शादी में पहुंचे ‘करण-अर्जुन, लूट ली महफिल

05/04/2026
Sonam Kapoor
मनोरंजन

बधाई हो! सोनम कपूर बनी मम्मी, दिया दूसरे बेटे को जन्म

30/03/2026
Next Post
Dhurandhar 2

धुरंधर 2 के ट्रेलर रिलीज की तारीख कन्फर्म, रणवीर सिंह ने बताया डेट और टाइम

यह भी पढ़ें

CM Nayab Singh Saini

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात

26/10/2024
LAC पर तैनात किए विध्वंसक टैंक destroyer tank deployed on LAC

भारत माइनस 40 डिग्री में भी देगा चीन को मुंहतोड़ जवाब, LAC पर तैनात किए विध्वंसक टैंक

27/09/2020
rape accused arrested

नाबालिग छात्रा से दुराचार कर ब्लैकमेल करने वाला आरोपी गिरफ्तार

19/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version