• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर योगी सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को दी 38.49 करोड़ रुपये की सौगात

Writer D by Writer D
08/03/2026
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Anganwadi workers get a gift of Rs 38.49 crore

Anganwadi workers get a gift of Rs 38.49 crore

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों vको अनेक सौगातें दीं। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को सशक्त और सुरक्षित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए डीबीटी के माध्यम से कुल 38.49 करोड़ रुपये की धनराशि सीधे स्थानांतरित की गई। सीएम योगी ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय बढ़ाने का भी वादा किया। प्रदेश सरकार अपनी योजनाओं और नीतियों के माध्यम से महिलाओं के सशक्तीकरण, सम्मान और स्वावलंबन के लिए लगातार काम कर रही है। 

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों (Anganwadi Workers) को साड़ी/यूनिफॉर्म की सौगात-

प्रदेश सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों (Anganwadi Workers) और सहायिकाओं को साड़ी/यूनिफॉर्म के लिए डीबीटी के माध्यम से 29.59 करोड़ रुपये की धनराशि स्थानांतरित की। सीएम योगी ने मंच पर नेहा दुबे, मानसी साहू, पूनम तिवारी, मनोरमा मिश्रा को साड़ी प्रदान की। सेवा मित्र आकांक्षा (ब्यूटीशियन) और रत्ना भारती को यूनिफॉर्म प्रदान किया। महिला सशक्तीकरण के तहत यह बड़ी पहल है, जिसका उद्देश्य आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें कार्यस्थल पर एक विशिष्ट पहचान प्रदान करना है।

लखनऊ के रानीगंज की निवासी आंगनबाड़ी कार्यकत्री मानसी साहू ने कहा- ‘’मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिला दिवस पर हम लोगों के लिए साड़ी/यूनिफॉर्म की व्यवस्था की है। हम उनके इस फैसले से बहुत प्रसन्न हैं। योगी सरकार हम लोगों की हर समस्या को गंभीरता से सुनती और उसके समाधान के लिए काम करती है। यूनिफॉर्म के लिए योगी सरकार हमें धनराशि उपलब्ध करा रही है जो इसे अन्य सरकारों से अलग करती है।‘’ आंगनबाड़ी कार्यकत्री और सहायिका इस बात से उत्साहित हैं कि योगी सरकार उनका मानदेय बढ़ाने की दिशा में काम कर रही है। 

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों (Anganwadi Workers) के प्रति संवेदनशील है सरकार-

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के प्रति सम्मान और उनके योगदान की सराहना के रूप में योगी सरकार ने उन्हें साड़ी/यूनिफॉर्म का उपहार प्रदान किया। यह पहल न केवल उनके कार्य के प्रति सरकार की संवेदनशीलता को दर्शाती है, बल्कि आंगनबाड़ी केंद्रों की गरिमा और एकरूपता को भी मजबूत करती है। साड़ी/यूनिफॉर्म मिलने से कार्यकत्रियों में आत्मविश्वास और उत्साह का संचार हुआ है। आंगनबाड़ी सहायिका पूनम तिवारी सरकार की इस सौगात से काफी खुश नजर आईं। उन्होंने सरकार की सराहना करते हुए कहा कि पहले की सरकारें हम लोगों के बारे में बिल्कुल नहीं सोचती थीं लेकिन अब योगी सरकार हर मोर्चे पर हमारा साथ दे रही है। 

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों (Anganwadi Workers) को बीमा प्रीमियम की धनराशि स्थानांतरित-

योगी सरकार द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को बीमा प्रीमियम की 8.90 करोड़ रुपये की धनराशि स्थानातंरित की गई। इसके द्वारा सरकार का उद्देश्य कार्यकत्रियों को आर्थिक सुरक्षा और आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करना है। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, मिनी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को सामाजिक सुरक्षा देने के लिए उन्हें प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना से जोड़ा गया है। 18 से 50 वर्ष आयु वर्ग की पात्र कार्यकत्रियों को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत किसी भी कारण से मृत्यु होने पर 2 लाख रुपये का जीवन बीमा कवर मिलता है, जिसका वार्षिक प्रीमियम 436 रुपये है।

वहीं 18 से 59 वर्ष आयु वर्ग की पात्र कार्यकत्रियों को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के अंतर्गत दुर्घटना में मृत्यु या पूर्ण स्थायी विकलांगता होने पर 2 लाख रुपये तथा आंशिक स्थायी विकलांगता पर 1 लाख रुपये का बीमा कवर मिलता है, जिसका वार्षिक प्रीमियम 20 रुपये है। इन योजनाओं के तहत पात्र लाभार्थियों का प्रीमियम डीबीटी के माध्यम से सीधे भुगतान किया जाता है।

Tags: Yogi News
Previous Post

5 टी मॉडल बना यूपी: ट्रेडिशन, टेक्नोलॉजी, ट्रांसपेरेंसी व ट्रस्ट से किया ट्रांसफॉर्मेशनः मुख्यमंत्री

Next Post

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ‘लखनऊ दर्शन’ बस से महिलाओं ने की खुशियों की सैर

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

ज्ञान भारतम मिशन: यूपी की 15 हजार से ज्यादा पांडुलिपियां डिजिटल, स्कैनिंग पूरी

13/10/2026
उत्तर प्रदेश

सड़क हादसे में घायलों की मदद करने वालों को मिलेगा सम्मान, यूपी में 27 राहवीरों को पुरस्कृत करने की तैयारी

13/10/2026
Main Slider

दंगा किया तो बाप-दादाओं की कमाई से भी धोना पड़ेगा हाथ : मुख्यमंत्री योगी

13/10/2026
Main Slider

2017 से पहले जो सत्ता में थे, वही लूट-खसोट करते थे, जो रहनुमा थे वही चोर भी थे: सीएम योगी

13/10/2026
Main Slider

सपा को बड़ा झटका! तीन विधायक BJP में होंगे शामिल, पंकज चौधरी-स्मृति ईरानी रहेंगे मौजूद

13/10/2026
Next Post
Lucknow Darshan

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर 'लखनऊ दर्शन' बस से महिलाओं ने की खुशियों की सैर

यह भी पढ़ें

Sambhal Jama Masjid

संभल जामा मस्जिद में गूंजे हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे, नमाजियों ने लहराएं तिरंगा

25/01/2025
CM Vishnu Dev Sai

मुख्यमंत्री साय ने केंद्रीय रेल मंत्री से मुलाकात कर रेल विस्तार पर की चर्चा

17/07/2024
Meri Mati Mera Desh

मिट्टी को नमन, वीरों का वंदन कर युवाओं को प्रेरित करेगी योगी सरकार

29/07/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version