• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सहारा मीडिया का नोएडा ऑफिस होगा कुर्क, 3 इमारतों की होगी नीलामी

Sahara India Mass Communication और Sahara India TV Network से जुड़ी संपत्तियों को कुर्क करने का आदेश जारी

Writer D by Writer D
10/03/2026
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, नोएडा
0
Sahara Media's Noida office to be attached

Sahara Media's Noida office to be attached

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नोएडा/गौतमबुद्धनगर । कर्मचारियों के बकाया भुगतान के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने Sahara India Mass Communication और Sahara India TV Network से जुड़ी संपत्तियों को कुर्क करने का आदेश जारी किया है। दादरी तहसील प्रशासन द्वारा जारी सार्वजनिक सूचना के अनुसार, बकाया भुगतान न करने के कारण नोएडा सेक्टर-11 स्थित सहारा इंडिया कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स की कई संपत्तियां कुर्क की गई हैं।

आदेश Dadri के उपजिलाधिकारी कार्यालय से जारी किया गया है। इसमें बताया गया है कि कर्मचारियों के बकाये की वसूली के लिए फर्म की अचल संपत्तियों को राजस्व वसूली प्रक्रिया के तहत कुर्क किया गया है।

तीन बड़े प्लॉट नीलामी के लिए सूचीबद्ध

जारी नोटिस के मुताबिक, Noida के सेक्टर-11 में स्थित सहारा इंडिया कॉम्प्लेक्स के तीन प्लॉट नीलामी के लिए चिन्हित किए गए हैं—

प्लॉट C-2 – क्षेत्रफल लगभग 5126.50 वर्गफुट, न्यूनतम आधार मूल्य करीब 9.58 करोड़ रुपये
प्लॉट C-3 – क्षेत्रफल लगभग 5310.45 वर्गफुट, न्यूनतम आधार मूल्य करीब 9.89 करोड़ रुपये
प्लॉट C-4 – क्षेत्रफल लगभग 5525.57 वर्गफुट, न्यूनतम आधार मूल्य करीब 10.25 करोड़ रुपये
इन संपत्तियों की नीलामी 7 अप्रैल 2026 को दोपहर 11 बजे तहसील दादरी के सभा कक्ष में कराई जाएगी।

नायब तहसीलदार को बनाया गया नीलामी अधिकारी

प्रशासन ने कुर्क संपत्तियों की नीलामी की प्रक्रिया पूरी कराने के लिए नायब तहसीलदार को नीलामी अधिकारी नामित किया है। नीलामी उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता-2006 और उससे संबंधित नियमावली के तहत कराई जाएगी।

नीलामी में भाग लेने वाले बोलीदाताओं को बोली की राशि का 25 प्रतिशत बैंक ड्राफ्ट के रूप में तत्काल जमा करना होगा। शेष धनराशि निर्धारित अवधि में जमा करनी होगी, अन्यथा बोली निरस्त कर दी जाएगी।

कर्मचारियों के बकाये से जुड़ा मामला

प्रशासनिक कार्रवाई का कारण सहारा मीडिया समूह द्वारा कर्मचारियों का बकाया भुगतान न करना बताया गया है। इसी बकाये की वसूली के लिए राजस्व विभाग ने कंपनी की संपत्तियों को कुर्क करते हुए नीलामी की प्रक्रिया शुरू की है।

इस कार्रवाई के बाद मीडिया जगत में चर्चा तेज हो गई है, क्योंकि लंबे समय से सहारा मीडिया नेटवर्क के कर्मचारियों द्वारा बकाया वेतन और देनदारियों को लेकर शिकायतें सामने आती रही हैं।

Tags: Sahara Media
Previous Post

सिखों के आनंद विवाह रजिस्ट्रेशन के लिए नई नियमावली को कैबिनेट ने दी मंजूरी

Next Post

ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री

Writer D

Writer D

Related Posts

tasty snacks for kids using semolina
Main Slider

बच्चों को खिलाएं ये 4 हेल्दी स्नैक्स, टेस्टी भी हेल्दी भी

09/08/2026
Guru Brahaspati
Main Slider

12 अगस्त को उदित होंगे देवगुरु बृहस्पति, इन 6 राशियों की बदलेगी किस्मत!

09/08/2026
Kamika Ekadashi
Main Slider

आज रखा जाएगा कामिका एकादशी व्रत, जानें पूजा विधि और उपाय

09/08/2026
Raksha Bandhan
Main Slider

Raksha Bandhan 2026: बहन को दें ये शुभ तोहफे, घर आएगी खुशहाली

09/08/2026
Devshayani Ekadashi
Main Slider

कामिका एकादशी पर राशि अनुसार करें इन चीजों का दान, पापों से मिल जाएगी मुक्ति

09/08/2026
Next Post
CM Vishnu Dev Sai

ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री

यह भी पढ़ें

"Rajasthan PTET" exam

“राजस्थान पीटीईटी “ परीक्षा फिर हुई स्थगित, स्टूडेंट्स को करना पड़ सकता है इंतजार

10/08/2020
Noida traffic

अब जाम में नहीं फसेंगे नोएडावासी, इस दिन से खुल जाएगा सेक्टर-71 का अंडरपास

26/07/2021
UP Assembly By-election

‘अस्पतालों में न डाक्टर हैं और न ही दवाएं’, अखिलेश यादव ने जताई चिंता

06/09/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version