• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

केशव प्रसाद मौर्य ने सम्राट अशोक के शिलालेखों की प्रतिलिपियों का किया लोकार्पण

Writer D by Writer D
14/03/2026
in उत्तर प्रदेश, प्रयागराज, राजनीति
0
Keshav Prasad Maurya

Keshav Prasad Maurya

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रयागराज/लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) ने आज जनपद प्रयागराज में आयोजित सम्राट अशोक महान के शिलालेखों की प्रतिलिपियों के लोकार्पण कार्यक्रम में सम्मिलित होकर उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने भारत की प्राचीन सांस्कृतिक विरासत, नैतिक मूल्यों तथा सम्राट अशोक के आदर्शों को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) ने अपने संबोधन में कहा कि सम्राट अशोक भारतीय इतिहास के महान सम्राटों में से एक थे, जिन्होंने शासन व्यवस्था में नैतिकता, धर्म, करुणा और जनकल्याण को सर्वोच्च स्थान दिया। उनके शिलालेख आज भी सत्य, अहिंसा, सहिष्णुता और मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि सम्राट अशोक के शिलालेखों की प्रतिलिपियों का लोकार्पण केवल एक सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं बल्कि हमारी गौरवशाली विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

उपमुख्यमंत्री (Keshav Prasad Maurya) ने महान मौर्य सम्राट अशोक के शिलालेखों की प्रतिकृतियों का अनावरण किया, जो प्राचीन भारतीय गौरव और धम्म के संदेशों को पुनर्जीवित करने का एक प्रयास है। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने महात्मा बुद्ध और बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। मंच पर विभिन्न बौद्ध भिक्षु, सामाजिक कार्यकर्ता और जन प्रतिनिधि उपस्थित रहे, जो इस आयोजन की सांस्कृतिक महत्ता को दर्शाते हैं। भारत की सभ्यता और संस्कृति विश्व की सबसे प्राचीन और समृद्ध संस्कृतियों में से एक है। सम्राट अशोक के विचार आज भी समाज में सद्भाव, भाईचारा और नैतिक मूल्यों को मजबूत करने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे ऐतिहासिक प्रतीकों और धरोहरों के संरक्षण तथा प्रचार-प्रसार से युवा पीढ़ी को अपने गौरवशाली अतीत की जानकारी मिलती है और उनमें राष्ट्र के प्रति गर्व की भावना प्रबल होती है।

उप मुख्यमंत्री श्री मौर्य (Keshav Prasad Maurya) ने आयोजकों को इस महत्वपूर्ण पहल के लिए बधाई देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन हमारी ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण और समाज में सकारात्मक विचारों के प्रसार के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सम्राट अशोक के आदर्श और उनके शिलालेखों में निहित संदेश आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करते रहेंगे।

इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्षगण राजेश शुक्ल एवं श्रीमती निर्मला पासवान, महापौर गणेश केसरवानी, विधायकगण पियूष रंजन निषाद एवं डॉ. वाचस्पति, सहित अन्य मा. जनप्रतिनिधिगण, पूज्य भिक्षुगण तथा अनेक प्रतिष्ठितजन की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों ने सम्राट अशोक के आदर्शों को समाज में आत्मसात करने का आह्वान किया।

Tags: Keshav Prasad Maurya
Previous Post

जहां उनकी सोच खत्म, वहां से हमारा काम शुरू… प्रधानमंत्री का कांग्रेस पर तीखा हमला

Next Post

संकट की घड़ी में सहारा बनी 181 हेल्पलाइन, 8.42 लाख से अधिक महिलाओं को मिली मदद

Writer D

Writer D

Related Posts

yogi government
उत्तर प्रदेश

समाज कल्याण के लिए तत्पर योगी सरकार, त्वरित कार्रवाई से बढ़ा भरोसा

02/05/2026
Ganga Expressway
उत्तर प्रदेश

एआई और स्विस तकनीक से लैस हो रहे यूपी के एक्सप्रेसवे, योगी सरकार बना रही ‘स्मार्ट रोड नेटवर्क’

02/05/2026
Rooftop Solar
उत्तर प्रदेश

प्रदेश में 5 लाख के पार हुई रूफटॉप सोलर संयंत्र की स्थापना

02/05/2026
CM Yogi
Main Slider

औद्योगिक विकास के लिए मिशन मोड में पूरा कराएं इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाएं: मुख्यमंत्री

02/05/2026
cm dhami
राजनीति

CM धामी नगाण गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में हुए शामिल

02/05/2026
Next Post
181 women helplines

संकट की घड़ी में सहारा बनी 181 हेल्पलाइन, 8.42 लाख से अधिक महिलाओं को मिली मदद

यह भी पढ़ें

CM Vishnu Dev Sai

पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ: मुख्यमंत्री साय

23/11/2024
Vikram

ऐश्वर्या राय के एक्टर को पड़ा दिल का दौरा, हॉस्पिटल में भर्ती

08/07/2022
neha kakkar

Rohanpreet ने रोमांटिक गाना गाकर Neha Kakkar को किया किया इम्प्रेस

03/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version