• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सड़क हादसे में फरसा वाले बाबा की मौत पर भीड़ ने किया पथराव, सेना ने संभाला मोर्चा

Writer D by Writer D
21/03/2026
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, मथुरा, राजनीति
0
Baba Farsa

Baba Farsa

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मथुरा। उत्तर प्रदेश में मथुरा जिले की कोसीकलां थाना क्षेत्र में फरसा वाले बाबा से मशहूर गौ सेवक चंद्र शेखर (Baba Farsa) की एक सड़क हादसे में मौत हो गई। उनके मौत के बाद बिगड़े तनावपूर्ण माहौल को शांत कराने के लिए सेना को बुलाना पड़ा। सेना के सूझबूझ से फिलहाल शहर के हालात काबू में है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लिया है। इसी बीच वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने शनिवार को अपना बयान जारी कर बताया कि गौरक्षक की सड़क हादसे में मौत हुई है।

एसएसपी ने बताया कि कोसीकलां थाना क्षेत्र में शुक्रवार की देर रात करीब तीन से चार बजे के बीच में चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा (Baba Farsa) ने एक वाहन को संदिग्ध मानकर रोका। घना कोहरा होने के कारण पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दिया। हादसे में उनकी मौत हो गई। बाबा ने जिस वाहन को रोका था, उसमें किराने का सामान पाया गया। वहीं, जिस ट्रक से हादसा हुआ है वो राजस्थान का नंबर है उसमें तार लदा हुआ था। हादसे में ट्रक के चालक और परिचालक अलवर के रहने वाले हैं। चालक हादसे में घायल हुआ है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एसएसपी ने स्पष्ट रूप से कहा है कि पुलिस की जांच में गोतस्करी की किसी प्रकार की बात नहीं आई है। जो कुछ लोग इस घटना को लेकर इकट्ठे हुए थे और उनके द्वारा थाना छाता में जाम लगाया गया। पथराव किया गया, जिसमें कई पुलिस कर्मी घायल हुए। वाहन क्षतिग्रस्त हुआ है। पुलिस ने आवश्यक बल प्रयोग करके जाम खुलवा दिया गया है।

बिगड़े हालात को देखते ही पुलिस ने लाठीचार्ज शुरू कर दिया। भीड़ को काबू में करने के लिए आंसू गैस भी दागे गए। मौके पर पहुंचे डीआईजी और अन्य अधिकारियों ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानें तो सेना की टुकड़ी को मौके पर बुलाया गया। उन्होंने बवालियों पर जमकर लाठियां फटकारी और खदेड़ दिया, जिसके बाद करीब तीन घंटे बाद जाम खुल सका।

एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया घटना के संबंध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। सुरक्षा दृष्टि से इलाके में फोर्स तैनात कर दिया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ में मथुरा की घटना पर संज्ञान लिया है, सीएम ने अफसरों की कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

Tags: Baba Farsa
Previous Post

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे उत्तराखंड, मुख्यमंत्री धामी ने किया स्वागत

Next Post

बुनियादी ढांचे पर हमला बर्दाश्त नहीं करेंगे… ईरान की कड़ी चेतावनी

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

CM भगवंत मान ने उप्र खाद्य प्रसंस्करण विभाग के स्टॉल पर उत्पादों का लिया स्वाद, योजनाओं की सराहना की

24/10/2026
Main Slider

सरकारी स्कूल के गार्ड रूम के पीछे मिली छात्रा, जली हालत में मिला शव

24/10/2026
Main Slider

UP Special TET की तारीख घोषित, जानें कब और कहां होगी परीक्षा

24/10/2026
Main Slider

‘उत्तराखंडियों का अपमान’, अखिलेश पर बरसे धामी

24/10/2026
Main Slider

अपराधी कितना भी डीपफेक का आवरण ओढ़े, उसे खोज निकालेंगे: CM योगी

24/10/2026
Next Post
Iran's Foreign Minister Abbas Araghchi

बुनियादी ढांचे पर हमला बर्दाश्त नहीं करेंगे... ईरान की कड़ी चेतावनी

यह भी पढ़ें

suspicious circumstances

अपार्टमेंट में काम कर रहे युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, भाई ने की जांच की मांग

28/01/2021
Temple

मिनी स्कर्ट, कटी-फटी जींस पहने श्रद्धालुओं की नो एंट्री, मंदिर में लगा नोटिस

19/06/2023
Vat Savitri Vrat

इस दिन रखा जाएगा वट सावित्री व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

23/05/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version