• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव का बलिदान इतिहास में स्वर्णाक्षरों में अंकित: केशव प्रसाद मौर्य

Writer D by Writer D
23/03/2026
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Keshav Maurya

Keshav Maurya

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Maurya) ने आज लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले अमर क्रांतिकारियों भगत सिंह, शिवराम राजगुरु एवं सुखदेव थापर के बलिदान दिवस पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार इन महान क्रांतिकारियों के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने और उनके सपनों का भारत बनाने के लिए अनेक महत्वपूर्ण कार्य कर रही है। सरकार द्वारा युवाओं में राष्ट्रभक्ति की भावना को सुदृढ़ करने, स्वतंत्रता संग्राम के नायकों के योगदान को पाठ्यक्रमों एवं विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से प्रचारित करने तथा स्मारकों एवं संग्रहालयों के विकास पर विशेष बल दिया जा रहा है।

इसके साथ ही ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ जैसे आयोजनों के माध्यम से देशभर में स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को व्यापक रूप से जनमानस तक पहुंचाया गया है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म, प्रदर्शनियों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जा रहा है, जिससे नई पीढ़ी इन महान क्रांतिकारियों के त्याग और बलिदान से परिचित हो सके। सरकार का उद्देश्य एक ऐसे सशक्त, आत्मनिर्भर और विकसित भारत का निर्माण करना है, जिसकी परिकल्पना इन वीर क्रांतिकारियों ने की थी। उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए राष्ट्र निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री (Keshav Maurya) ने महान क्रांतिकारियों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें कोटि-कोटि नमन किया तथा उनके अदम्य साहस, त्याग और देशभक्ति को स्मरण किया।

उन्होंने कहा कि इन वीर सपूतों का बलिदान भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में अंकित है। उनके त्याग और समर्पण ने देशवासियों में स्वतंत्रता के प्रति नई चेतना और प्रेरणा का संचार किया।

उप मुख्यमंत्री (Keshav Maurya) ने कहा कि शहीदों का जीवन हमें राष्ट्र सेवा, साहस और कर्तव्यनिष्ठा का संदेश देता है। आज का दिन हमें उनके आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने तथा राष्ट्र की एकता, अखंडता और समृद्धि के लिए कार्य करने का संकल्प लेने की प्रेरणा देता है।

Tags: Keshav maurya
Previous Post

भारत के इतिहास का स्वर्णिम अध्याय है बलिदानियों का त्याग: मुख्यमंत्री योगी

Next Post

सोशल मीडिया एक्स पर धामी सरकार के “चार साल बेमिसाल” कर रहा ट्रेंड

Writer D

Writer D

Related Posts

cm yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने भर्ती प्रक्रिया को बनाया स्मार्ट, ओटीआर से बढ़ेगी पारदर्शिता

14/07/2026
The aroma of UP's herbal tea reached America and Europe
उत्तर प्रदेश

यूपी की हर्बल टी की सुगंध पहुंची अमेरिका-यूरोप

14/07/2026
Vishwa Yuva Kaushal Diwas
उत्तर प्रदेश

विश्व युवा कौशल दिवस पर बुधवार को लखनऊ में सजेगा कौशल, रोजगार और नवाचार का महाकुंभ

14/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

गरीब कल्याण का मजबूत आधार बनी योगी सरकार की खाद्य सुरक्षा नीति

14/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

अयोध्या की आड़ में देश की अस्मिता व आस्था पर प्रहार: मुख्यमंत्री योगी

14/07/2026
Next Post
CM Dhami

सोशल मीडिया एक्स पर धामी सरकार के "चार साल बेमिसाल" कर रहा ट्रेंड

यह भी पढ़ें

नीतीश कुमार Nitish Kumar

दरभंगा एयरपोर्ट का नाम कवि कोकिल विद्यापति जी के नाम पर हो : नीतीश कुमार

23/12/2020

सुप्रीम कोर्ट ने अर्नब गोस्वामी को दी जमानत, महाराष्ट्र सरकार पर की टिप्पणी

11/11/2020
UPSC

CBSE ने क्लास 10वीं की कंपार्टमेंट एग्जाम का रिजल्ट घोषित, ऐसे करें चेक

30/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version