• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रामनवमी पर रामलला का हुआ भव्य ‘सूर्य तिलक’, PM मोदी ने टीवी के जरिए किया दर्शन

Writer D by Writer D
27/03/2026
in Main Slider, अयोध्या, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
PM Modi had a 'Surya Tilak' darshan of Ram Lalla through TV.

PM Modi had a 'Surya Tilak' darshan of Ram Lalla through TV.

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रामनवमी (Ram Navami) के अवसर पर आज शुक्रवार को अयोध्या के श्री राम जन्मभूमि मंदिर में राम लला का भव्य ‘सूर्य तिलक’ (Surya Tilak) किया गया, इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर में थे। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) भी इस अवसर पर ऑनलाइन के जरिए उपस्थित रहे। पीएम मोदी ने टेलीविजन के जरिए राम मंदिर में ‘सूर्य तिलक’ समारोह का दर्शन किया।

राम की नगरी अयोध्या में आज रामनवमी की काफी धूम रही। बड़ी संख्या में श्रद्धालु रामलला का जन्मोत्सव मनाने के लिए जुटे। हालांकि इस बार का उत्सव थोड़ा अलग रहा क्योंकि रामलला का ‘सूर्य तिलक’ किया जाना था। भगवान राम के बाल स्वरूप रामलला का ‘सूर्य तिलक’ (Surya Tilak) दोपहर 12 बजे किया गया। इस आयोजन के लिए खास तैयारी भी की गई थी।

4 मिनट तक मस्तक पर सूर्य की किरणें

‘सूर्य तिलक’ (Surya Tilak) के इस अलौकिक दृश्य को देखने के लिए दुनियाभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु अयोध्या आए। ‘सूर्य तिलक’ के दौरान गर्भगृह में रामलला के मस्तक पर सूर्य की किरणें चार मिनट तक रहीं। खुद प्रधानमंत्री मोदी ने भी दिल्ली में टीवी पर इस अद्भुत और अलौकिक नजारों को देखा और भाव-विभोर हो गए। इस अलौकिक दर्शन के दौरान पीएम मोदी लगातार हाथ जोड़े रहे।

रामलला के ‘सूर्य तिलक’ (Surya Tilak) को सही तरीके से कराने को लेकर काफी समय से प्रयास किए जा रहे थे। इसके लिए इंजीनियर लगातार काम में जुटे हुए थे। बताया जा रहा है कि राम नवमी को ‘सूर्य तिलक’ से पहले 2 से 3 बार इस बात का ट्रायल किया गया कि सूर्य की किरणें सीधे रामलला के मस्तक पर पड़े।

‘सूर्य तिलक’ के बारे में राम मंदिर ट्रस्ट का कहना है, अगले 20 साल तक लगातार ‘सूर्य तिलक’ (Surya Tilak)  होता रहेगा। ‘सूर्य तिलक’ का अपना धार्मिक महत्व है क्योंकि भगवान राम सूर्यवंशी थे। भगवान सूर्य उनके कुल देवता हैं।

Tags: ayodhya newspm modiRam Navamisurya tilak
Previous Post

लॉकडाउन की खबरों में कितनी सच्चाई? अफवाहों पर हरदीप पुरी ने तोड़ी चुप्पी

Next Post

कन्या पूजन अनुष्ठान: मुख्यमंत्री ने की मातृशक्ति की आराधना

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

विकास के लिए प्रदेश का कोना-कोना मथ रहे मुख्यमंत्री योगी, अनवरत पांचवें महीने सहारनपुर पहुंचे

01/07/2026
Ashish Chauhan
उत्तराखंड

औचक निरीक्षणः कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली पर भड़के डीएम, व्यवस्थाएं सुधारने के सख्त निर्देश

01/07/2026
125-year-old Gurdwara demolished in Pakistan
Main Slider

पाकिस्तान में ढहाया गया 125 साल पुराना गुरुद्वारा, भारत ने जताया कड़ा विरोध

01/07/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने डॉक्टर्स डे पर चिकित्सकों को बताया “देवभूमि के आरोग्य प्रहरी”, सेवा भावना को किया नमन

01/07/2026
Ashish Chauhan
उत्तराखंड

मानसून में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, जनसुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकताः डॉ0 आशीष चौहान

01/07/2026
Next Post
CM Yogi

कन्या पूजन अनुष्ठान: मुख्यमंत्री ने की मातृशक्ति की आराधना

यह भी पढ़ें

chitfund scam

सीबीआई को अब जांच से पहले केरल सरकार की अनुमति लेना अनिवार्य

04/11/2020
CM Dhami

भ्रष्टाचार पर धामी सरकार का वार: हरिद्वार में रिश्वत लेते जिला पूर्ति अधिकारी गिरफ्तार

16/01/2026
riya -gaurav aarya

सुशांत केस में रिया चक्रवर्ती के साथ क्यों आ रहा है इस शख्स का नाम

29/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version