• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुख्यमंत्री ने परोसा मिड-डे मील, बच्चों से कहा- रोज स्कूल आना

Writer D by Writer D
04/04/2026
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, वाराणसी
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने स्कूल चलो अभियान के शुभारंभ पर बच्चों को मिड-डे मील परोसा। उन्हें स्कूल बैग, पाठ्य पुस्तकों के साथ उपहार व चॉकलेट भी दी। सीएम ने निपुण विद्यालयों व बच्चों को पुरस्कृत भी किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत मंचस्थ अतिथियों ने ‘शैक्षिक नवाचार एवं उपलब्धियां’ पुस्तिका का विमोचन किया। इस दौरान अभियान से जुड़ी लघु फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया।

सीएम (CM Yogi) ने परोसा खाना, खिलखिलाए बच्चे

शिवपुर के कंपोजिट विद्यालय में ‘स्कूल चलो’ अभियान के शुभारंभ अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षारत बच्चों को मिड-डे मील परोसा। उन्होंने अत्यंत श्रद्धा भाव से बच्चों को भोजन कराया तो बच्चों ने भी खिलखिलाकर सीएम के प्रति आभार प्रकट किया। जब मुख्यमंत्री ने बच्चों से कहा कि रोज स्कूल आना और मेहनत से पढ़ना, तो बच्चों ने भी सिर हिलाकर हामी भरी। बच्चों ने मासूमियत से हाथ जोड़कर सीएम को अपना प्रणाम भी निवेदित किया। बच्चों को भोजन परोसने में सीएम के साथ उनके मंत्री व जनप्रतिनिधि भी शामिल रहे।

नए सत्र की पाठ्य पुस्तकों का वितरण

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने नए शैक्षणिक सत्र की पाठ्य पुस्तकों का भी वितरण किया। सीएम योगी के हाथों मंच पर कक्षा-1 के छात्र विकास, छात्रा अंशिका गुप्ता, कक्षा-2 की छात्रा श्रेया सोनकर, कक्षा-3 की छात्रा कजरी, कक्षा-4 की दीपशिखा, कक्षा-5 की रोली सोनकर, कक्षा-6 की श्रेया यादव, कली केसरी, कक्षा-7 की रूचि यादव, कक्षा-8 की साक्षी गुप्ता को स्कूल बैग, पाठ्य पुस्तकें, किट, उपहार व चॉकलेट मिली। इस दौरान बच्चों की सहज-सरल मुस्कान ने सभी का दिल जीत लिया।

निपुण विद्यालयों को वितरित किए प्रमाण-पत्र

सीएम (CM Yogi) के हाथों जनपद के पांच निपुण विद्यालयों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। प्राथमिक विद्यालय नयापुर सेवापुरी के प्रधानाचार्य कपिल देव लाल बहादुर, प्राथमिक विद्यालय शगुनहा बड़ागांव की प्रधानाध्यापिका सुष्मिता भारती, प्राथमिक विद्यालय फरीदपुर विकास क्षेत्र चिरईगांव के प्रधानाध्यापक शशिकांत सिंह, कंपोजिट विद्यालय भतसार अराजीलाइन की नीतू यादव, कंपोजिट विद्यालय महमूरगंज की प्रीति त्रिवेदी को प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया।

निपुण विद्यार्थियों को भी मिले प्रमाण-पत्र

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने जनपद के पांच निपुण विद्यार्थियों को भी प्रमाण पत्र प्रदान किए। सीएम ने ये प्रमाण पत्र कक्षा-1 के अभय कुमार पटेल (प्राथमिक विद्यालय, नयापुर सेवापुरी), कक्षा-2 की जाह्नवी (प्राथमिक विद्यालय शगुनहा, विकास क्षेत्र बड़ागांव), कक्षा-1 के श्रेयांश (प्रथामिक विद्यालय, फरीदपुर चिरईगांव), कक्षा-1 की नैन्सी (कंपोजिट विद्यालय भतसार, अराजी लाइन) व कक्षा-2 की सरस्वती (कंपोजिट विद्यालय महमूरगंज) को दिए।

कार्यक्रम की शुरुआत में बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया, जबकि आर्य महिला इंटर कॉलेज लहुराबीर की छात्राओं ने सरस्वती वंदना की मनभावन प्रस्तुति दी।

Tags: cm yogi
Previous Post

इंटीग्रेटेड अप्रोच से बदली व्यवस्था : नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री

Next Post

05 अप्रैल को CM योगी भारतेन्दु नाट्य अकादमी के नवीन भवन का करेंगे लोकार्पण

Writer D

Writer D

Related Posts

Major cyber attack on CBSE re-evaluation website
Main Slider

CBSE पोर्टल पर बड़ा साइबर अटैक, री-इवैल्यूएशन वेबसाइट पर एक मिनट में आए 15 लाख हिट

02/06/2026
Twisha Case: Samarth and Giribala sent to 14-day judicial custody
Main Slider

Twisha Case: समर्थ और गिरिबाला को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा, 10 सेकंड का झूठ पड़ा भारी

02/06/2026
Prateek Yadav's daughter got her father's tattoo made on her hand.
Main Slider

प्रतीक यादव की बेटी ने हाथ पर बनवाया खास टैटू! बोलीं— पापा हमेशा मेरे साथ

02/06/2026
Gyanesh Kumar
उत्तर प्रदेश

आगरा में सीईसी ज्ञानेश कुमार ने किए महादेव के दर्शन, बोले- शुद्ध मतदाता सूची ही निष्पक्ष चुनाव की नींव

02/06/2026
CM Yogi
Main Slider

फाजिलनगर का नाम होगा पावागढ़, कुशीनगर में मुख्यमंत्री योगी का ऐलान

02/06/2026
Next Post
CM Yogi

05 अप्रैल को CM योगी भारतेन्दु नाट्य अकादमी के नवीन भवन का करेंगे लोकार्पण

यह भी पढ़ें

CM Yogi

मोक्ष का मार्ग प्रशस्त करती है श्रीमद् भागवत महापुराण की कथा : योगी आदित्यनाथ

07/11/2024
Jacqueline Fernandes

जैकलीन फर्नांडीस उठा रही है घुड़सवारी का लुत्फ, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीरें

07/10/2020
Arms Factory

असलहा फैक्ट्री का पर्दाफाश, हथियारों के जखीरे के साथ चार बदमाश गिरफ्तार

15/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version