• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

चारधाम यात्रा-2026 को लेकर सख्त एक्शन प्लान, सुरक्षा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता: CM धामी

Writer D by Writer D
09/04/2026
in Main Slider, उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि चारधाम यात्रा-2026 को हर दृष्टि से सुरक्षित, सुव्यवस्थित और श्रद्धालु हितैषी बनाया जाए। उन्होंने कहा कि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सरकार की “व्यक्तिगत जिम्मेदारी” है और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

सचिवालय स्थित वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली सभागार में आयोजित उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने यात्रा को “ग्रीन एवं क्लीन” बनाने के निर्देश देते हुए प्लास्टिक के पूर्ण प्रतिबंध और मार्गों पर कलेक्शन बॉक्स स्थापित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि यात्रा को जनभागीदारी से जनआंदोलन का रूप दिया जाए, जिसमें स्थानीय निकायों, स्वयंसेवी संगठनों और युवाओं की सक्रिय भूमिका हो।

फर्जी खबरों पर सख्ती, हेली सेवाओं पर विशेष निगरानी

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने स्पष्ट चेतावनी दी कि चारधाम यात्रा को लेकर भ्रामक सूचना या अफवाह फैलाने वालों पर तत्काल एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। हेलीकॉप्टर सेवाओं को लेकर उन्होंने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि सभी सेवाओं में निर्धारित एसओपी का पालन अनिवार्य होगा, नियमित मेंटेनेंस और फिटनेस जांच सुनिश्चित की जाए तथा ओवरलोडिंग से बचा जाए।

डिजिटल मॉनिटरिंग और स्लॉट सिस्टम से होगा भीड़ नियंत्रण

श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए स्लॉट मैनेजमेंट और रियल-टाइम डिजिटल मॉनिटरिंग सिस्टम लागू करने के निर्देश दिए गए। यात्रा मार्गों पर सीसीटीवी कैमरों के साथ एआई आधारित निगरानी व्यवस्था को भी मजबूत किया जाएगा। 24×7 कंट्रोल रूम और हेल्पलाइन के माध्यम से त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित की जाएगी।

स्वास्थ्य, पेयजल और मूलभूत सुविधाओं पर फोकस

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने निर्देश दिए कि यात्रा मार्गों पर पर्याप्त मेडिकल यूनिट्स, अस्थायी अस्पताल, पेयजल, शौचालय और विश्राम स्थलों की समुचित व्यवस्था की जाए। साथ ही पशु चिकित्सा सुविधाओं को भी बढ़ाने पर जोर दिया गया।

ट्रैफिक और आपदा प्रबंधन के लिए व्यापक तैयारी

ट्रैफिक जाम से बचाव के लिए वैकल्पिक मार्गों की पहचान और प्रभावी ट्रैफिक प्लान लागू करने के निर्देश दिए गए। संभावित आपदाओं को देखते हुए संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान कर SDRF और NDRF को अलर्ट मोड में रखने को कहा गया। मौसम आधारित रियल-टाइम मॉनिटरिंग सिस्टम को भी मजबूत किया जाएगा।

ओवररेटिंग पर सख्ती, हर दुकान पर रेट लिस्ट अनिवार्य

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने यात्रा मार्गों पर ओवररेटिंग रोकने के लिए सभी दुकानों पर रेट लिस्ट अनिवार्य रूप से प्रदर्शित करने के निर्देश दिए। साथ ही गैस, पेट्रोल, डीजल और अन्य आवश्यक वस्तुओं की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा गया।

नियमित समीक्षा और सड़कों की स्थिति पर विशेष ध्यान

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि यात्रा अवधि के दौरान नियमित समीक्षा बैठकें कर प्रगति की निगरानी की जाएगी। सड़क मार्गों को गड्ढामुक्त रखने और सभी व्यवस्थाओं को समय से दुरुस्त करने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस विभाग और संबंधित जनपदों के जिलाधिकारी उपस्थित रहे।

Tags: cm dhami
Previous Post

सैनिकों की वर्दी केवल परिधान नहीं, बल्कि जिम्मेदारी और गौरव का प्रतीक होती है: धामी

Next Post

समाज के सभी वर्गों को एक सूत्र में पिरोकर सामूहिक साधना करना उद्देश्य: उपमुख्यमंत्री

Writer D

Writer D

Related Posts

Tulsi
Main Slider

घर से दूर हो जाएगी पैसों की तंगी, ले आएं ये पौधे

16/07/2026
Paush Amavasya
Main Slider

इसके बिना अधूरी मानी जाती है पूजा, जानें नियम

16/07/2026
Rudraksha ki mala
Main Slider

रुद्राक्ष धारण करने से मिलती सभी कष्टों से मुक्ति, जानें माला पहनने के नियम

16/07/2026
Hair color
Main Slider

पहली बार हेयर कलर करते समय इन बातों का रखें ख्याल

16/07/2026
Makeup
Main Slider

बारिश में नहीं खराब होगा मेकअप, इन बातों का रखें ध्यान

16/07/2026
Next Post
Keshav Maurya

समाज के सभी वर्गों को एक सूत्र में पिरोकर सामूहिक साधना करना उद्देश्य: उपमुख्यमंत्री

यह भी पढ़ें

Ayodhya

रामनगरी में दिवाली पर फिर बनेगा वर्ल्ड रिकॉर्ड, 17 लाख दीयों से जगमगाएगी अयोध्या

20/10/2022
Bada Mangal

शनि ढैय्या या साढ़ेसाती से मुक्ति के लिए हनुमान जन्मोत्सव पर करें ये आसान उपाय

21/04/2024
Terrorist hideout demolished

सुरक्षाबलों ने ध्वस्त किया आतंकी ठिकाना, भारी मात्रा में हथियार बरामद

22/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version