• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अप्रैल में जिला योजना बैठकें अनिवार्य, कुंभ-2027 कार्यों में तेजी के निर्देश

Writer D by Writer D
13/04/2026
in उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Anand Bardhan

Anand Bardhan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून: मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन (Anand Bardhan) ने कहा कि सभी जिलों में जिला योजना समितियों की बैठकें अप्रैल माह के भीतर अनिवार्य रूप से आयोजित की जाएं। उन्होंने जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रभारी मंत्रियों से समन्वय कर बैठक की तिथियां शीघ्र तय कर योजनाओं को समयबद्ध गति दी जाए। साथ ही जनपद स्तरीय वनाग्नि समितियों और ग्रीष्मकालीन पेयजल समितियों की बैठकें भी जल्द आयोजित कर कार्ययोजना प्रस्तुत करने को कहा।

सोमवार को सचिवालय में आयोजित सचिव समिति की बैठक में मुख्य सचिव (Anand Bardhan) ने कुंभ-2027 की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने कुंभ क्षेत्र में प्रस्तावित सभी निर्माण कार्यों के शासनादेश शीघ्र जारी कर काम शुरू कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही यातायात प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था, रूट प्लान और जंक्शन इम्प्रूवमेंट पर विस्तार से चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मुख्य सचिव (Anand Bardhan) ने लोक निर्माण विभाग को कुंभ क्षेत्र सहित प्रमुख स्थलों पर साइनेज व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने पूंजीगत व्यय से जुड़े नए कार्यों की स्वीकृतियां 30 मई तक जारी करने का लक्ष्य तय किया। उन्होंने कहा कि मानसून से पहले सभी जरूरी स्वीकृतियां जारी कर दी जाएं, ताकि कार्य प्रभावित न हों। साथ ही परियोजनाओं की प्राथमिकता भी तय करने को कहा।

बैठक में प्रदेश में एलपीजी गैस वितरण व्यवस्था की भी समीक्षा की गई। मुख्य सचिव ने गैस सिलेंडरों की आपूर्ति बढ़ाने और कालाबाजारी रोकने के लिए कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए।

उन्होंने विभागों और जिलों में ई-ऑफिस व्यवस्था की प्रगति की समीक्षा करते हुए जनपद स्तरीय कार्यालयों में भी 100 प्रतिशत ई-ऑफिस लागू करने के निर्देश दिए। साथ ही फॉरेस्ट लैंड ट्रांसफर मामलों में तेजी लाने के लिए जिला स्तरीय समितियों की नियमित बैठकें आयोजित कर प्रस्ताव तत्काल शासन और वन विभाग को भेजने को कहा।

जनगणना कार्य की समीक्षा करते हुए मुख्य सचिव ने सभी निर्धारित कार्य समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। तकनीकी सहायकों की शीघ्र नियुक्ति, एचएलबी डिमार्केशन जल्द पूरा करने तथा भ्रामक अफवाहों को रोकने के लिए जनजागरूकता अभियान चलाने को कहा। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से भी आवश्यक जानकारी आमजन तक पहुंचाने के निर्देश दिए।

कृषि से जुड़े कार्यों की समीक्षा में मुख्य सचिव ने अंश निर्धारण, किसान पंजीकरण और डिजिटल क्रॉप सर्वे में तेजी लाने को कहा। अंश निर्धारण कार्य पूर्ण करने के लिए 30 अप्रैल 2026 की समयसीमा तय की गई। उन्होंने कहा कि किसान पंजीकरण सीएससी केंद्रों के माध्यम से भी कराया जा सकता है।

बैठक में प्रमुख सचिव एल फैनाई, आर मीनाक्षी सुंदरम, विशेष प्रमुख सचिव अमित सिन्हा, सचिव शैलेश बगौली, नितेश कुमार झा, डॉ. पंकज कुमार पांडेय सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Tags: Anand Bardhan
Previous Post

16 अप्रैल से संसद में ‘नारी शक्ति’ पर विशेष चर्चा, सीएम धामी ने जताई खुशी

Next Post

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुकमा को दी 308 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

Kolkata: दुर्गा पूजा की खुशियों में मातम, पंडाल ढहने से 17 की मौत; 40 घायल

17/10/2026
CM Nayab Singh Saini
राष्ट्रीय

स्वीडन से CM सैनी का एक्शन, धान भीगने पर अधिकारियों को फटकार

17/10/2026
पंजाब

‘गैंगस्टरां ते वार’ के 270वें दिन 500 ठिकानों पर छापे, 175 लोग काबू

17/10/2026
उत्तराखंड

महानवमी पर उत्तराखण्ड में 19 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश, सीएम धामी ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं

17/10/2026
उत्तराखंड

सीएम धामी ने विकास कार्यों और आपदा प्रभावित परिवारों के लिए दी वित्तीय स्वीकृति, संसारी माता मंदिर के जीर्णोद्धार को ₹49.95 लाख मंजूर

17/10/2026
Next Post
CM Vishnudev Sai

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुकमा को दी 308 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

यह भी पढ़ें

Police have mockdrill

दंगाईयों से निपटने के लिए राजधानी समेत ग्रामीण इलाकों में पुलिस ने की मॉकड्रिल

21/02/2021
diwali

दिवाली पर जरूर करना चाहिए ये मंगल कार्य

04/11/2021
Banwari Lal Kanchal

व्यापारी नेता बनवारी लाल कंछल हुए कोरोना पॉजिटिव, घर में हुए क्वारंटाइन

13/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version