• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मदरसों में बाहरी बच्चों के वीडियो पर सरकार सख्त, जांच के आदेश

धामी बोले- बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, अनियमितता मिली तो होगी कठोर कार्रवाई

Writer D by Writer D
17/04/2026
in उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami)  ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा, पारदर्शिता और नियमों का पालन सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। यदि किसी भी स्तर पर अनियमितता पाई गई तो दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

उत्तराखंड शासन के संज्ञान में सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो आया है, जिसमें यह संकेत दिया गया है कि बाहरी राज्यों के बच्चों को राज्य के मदरसों में लाया जा रहा है। मामले को गंभीरता से लेते हुए शासन ने तत्काल जांच के निर्देश जारी किए हैं।

अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के विशेष सचिव डॉ. पराग मधुकर धकाते ने देहरादून, हरिद्वार, उधम सिंह नगर और नैनीताल के जिलाधिकारियों को अपने-अपने जनपदों में व्यापक सत्यापन अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों से वास्तविक स्थिति की विस्तृत रिपोर्ट शासन को उपलब्ध कराने को कहा गया है।

बच्चों के स्रोत और अभिभावकों की सहमति की होगी जांच

सरकार ने स्पष्ट किया है कि बच्चों के राज्य में आने के स्रोत, उनके अभिभावकों की सहमति तथा उन्हें लाने वाले व्यक्तियों की भूमिका की गहन जांच की जाएगी। इसके लिए प्रदेश के सभी मदरसों में सघन निरीक्षण और सत्यापन अभियान चलाया जाएगा।

प्रदेश में 452 पंजीकृत मदरसे संचालित

सरकारी आंकड़ों के अनुसार उत्तराखंड में वर्तमान में 452 पंजीकृत मदरसे संचालित हैं। शासन ने कहा है कि सभी संस्थानों को निर्धारित नियमों और मानकों का पालन करना होगा।

1 जुलाई 2026 से खत्म होगा मदरसा बोर्ड

सरकार ने बताया कि मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) के नेतृत्व में वर्ष 2025 में उत्तराखंड अल्पसंख्यक शिक्षा अधिनियम लागू किया गया था। इसके तहत 1 जुलाई 2026 से प्रदेश में मदरसा बोर्ड का अस्तित्व समाप्त हो जाएगा। इसके बाद सभी मदरसों को उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा बोर्ड से संबद्धता लेनी होगी तथा उत्तराखंड अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण से मान्यता प्राप्त करना अनिवार्य होगा।

Tags: dhami government
Previous Post

विजन के साथ विकास हमारी प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

Next Post

दुग्ध स्वर्ण महोत्सव-2026: योगी सरकार के विजन से डेयरी सेक्टर को नई रफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Ramesh Kumar Sudhanshu
उत्तराखंड

प्रमुख सचिव ने की चम्पावत विधान सभा क्षेत्र की सीएम घोषणाओं की समीक्षा

27/07/2026
CM Dhami
Main Slider

विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार विकसित उत्तराखंड की आधारशिला : मुख्यमंत्री

27/07/2026
Main Slider

सफलता का आधार केवल अंक नहीं, चरित्र और संस्कार भी जरूरी : बंशीधर तिवारी

27/07/2026
CM Dhami
Main Slider

प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, मुख्यमंत्री ने बढ़ाया उत्साह

27/07/2026
Indigo
गुजरात

दुबई से मुंबई आ रही इंडिगो फ्लाइट में धुआं, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

27/07/2026
Next Post
Dairy Sector

दुग्ध स्वर्ण महोत्सव-2026: योगी सरकार के विजन से डेयरी सेक्टर को नई रफ्तार

यह भी पढ़ें

Preaching of true devotion

सुख हो या दुख महात्मा अपने शिष्यों को सच्ची भक्ती का देते है उपदेश

26/08/2020
Pyaaz Kachori

नाश्ते में बनाएं प्याज की कचौड़ी, रोज होगी बनाने की डिमांड

01/06/2026
Priyanka's mother found her answer expensive, compared to Dipika

प्रियंका की मां को महंगा पड़ा उन्हीं का जवाब, दीपिका की थी तुलना

28/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version