• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नहीं रहा कैमरे का जादूगर, फेमस फोटोग्राफर रघु राय ने दुनिया को कहा अलविदा

Writer D by Writer D
26/04/2026
in Main Slider, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
Raghu Rai

Raghu Rai

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भारत के मशहूर फोटो जर्नलिस्ट रघु राय (Raghu Rai) का रविवार को 83 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वो काफी लंबे समय से कैंसर और उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे। उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने आज अंतिम सांस ली। उनके निधन से पत्रकारिता और फोटोग्राफी जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

रघु राय (Raghu Rai) के बेटे नितिन राय, जो खुद भी एक फोटोग्राफर हैं उन्होंने बताया कि उनके पिता पिछले कुछ समय से गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे। उन्होंने कहा ‘पिताजी को दो साल पहले प्रोस्टेट कैंसर का पता चला था, लेकिन वो ठीक हो गए थे। फिर यह पेट में फैल गया जिसे भी नियंत्रित कर लिया गया। हाल ही में, कैंसर उनके मस्तिष्क में फैल गया और इसके अलावा उम्र संबंधी समस्याएं भी थीं’।

परिवार ने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी दी कि रघु राय का अंतिम संस्कार रविवार शाम 4 बजे नई दिल्ली के लोधी श्मशान घाट में किया जाएगा। उनके परिवार में पत्नी गुरमीत, बेटा नितिन और बेटियां लगन,अवनी और पुरवाई हैं।

23 साल की उम्र में शुरू की फोटोग्राफी

रघु राय (Raghu Rai) ने 23 साल की उम्र में 1965 में फोटोग्राफी शुरू की था। एक साल बाद, 1966 में, उन्होंने स्टेट्समैन अखबार में मुख्य फोटोग्राफर के रूप में काम शुरू किया और लगभग एक दशक तक इस प्रकाशन के साथ जुड़े रहे। इसके बाद उन्होंने कोलकाता में प्रकाशित होने वाली एक साप्ताहिक समाचार पत्रिका में चित्र संपादक के रूप में काम किया। 1971 में उनकी प्रतिभा को विश्व प्रसिद्ध फोटोग्राफर हेनरी कार्टियर-ब्रेसों ने पहचाना और उन्हें प्रतिष्ठित संस्था मैग्नम फोटोज के लिए नामांकित किया।

पद्म श्री समेत कई अवॉर्ड से सम्मानित

अगले साल, 1972 में, राय को 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध, बांग्लादेशी शरणार्थियों की दुर्दशा और संघर्ष में पाकिस्तान के आत्मसमर्पण से संबंधित उनके कार्यों के लिए भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म श्री से सम्मानित किया गया। इसके अलावा 1992 में उन्हें अमेरिका में फोटोग्राफर ऑफ द ईयर का पुरस्कार मिला। वहीं 2009 में फ्रांसीसी सरकार ने उन्हें ऑफिसियर डेस आर्ट्स एट लेटर्स सम्मान से नवाजा।

लगभग एक दशक बाद, 1982 में, राय ने अपने पेशेवर सफर में एक नया चरण शुरू किया जब उन्होंने इंडिया टुडे मैगज़ीन में पिक्चर एडिटर-कम-विज़ुअलाइज़र-कम-फोटोग्राफर के रूप में काम करना शुरू किया। इंडिया टुडे में, राय ने विशेष अंकों और डिज़ाइनों पर काम किया, और उस युग के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक विषयों पर कई प्रभावशाली फोटो निबंध तैयार किए, जो आज भी याद किए जाते हैं।

कई समाचार पत्रों में फोटो निबंध प्रकाशित

रघु राय फाउंडेशन (Raghu Rai Foundation ) की वेबसाइट के अनुसार, विश्व भर की कई प्रमुख पत्रिकाओं और समाचार पत्रों में राय के फोटो निबंध प्रकाशित हो चुके हैं। इनमें टाइम, लाइफ, जियो, ले फिगारो, ले मोंडे, डाई वेल्ट, द न्यूयॉर्क टाइम्स, न्यूजवीक, वोग, जीक्यू, डी मैगज़ीन, मैरी क्लेयर, द इंडिपेंडेंट और द न्यू यॉर्कर शामिल हैं।

Tags: famous photographerindia todayphotographer journalistRaghu Raithe newyork timestime life
Previous Post

स्विस एयर के इंजन में आग, यात्रियों में चीख-पुकार; दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा

Next Post

इस तरह से सब्जियां काटकर करें स्टोर, हफ्ते भर नहीं होंगी खराब

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तराखंड

सीएम धामी ने योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का किया आह्वान

21/06/2026
Main Slider

योग भारत की विरासत, स्वस्थ शरीर ही स्वस्थ राष्ट्र का आधार: सीएम योगी

21/06/2026
Father's Day
फैशन/शैली

आई लव यू डैडी से पापा कहते तक, ये गाने फादर्स डे को बनाते है और भी यादगार

21/06/2026
Raksha Bandhan Gifts
Main Slider

किसी को भी तोहफे में न दें ये चीजें, रिश्ते में आ जाएगी दरार

21/06/2026
Rain
Main Slider

सपने में बारिश में भीगना इस बात का संकेत, जानकर हो जाएंगे हैरान

21/06/2026
Next Post
Vegetables

इस तरह से सब्जियां काटकर करें स्टोर, हफ्ते भर नहीं होंगी खराब

यह भी पढ़ें

AK Sharma

देश और प्रदेश में सुशासन का दौर चल रहा, बहुत वर्षों बाद आता है ऐसा कालखंड : एके शर्मा

25/03/2025
Maha Kumbh

महाकुम्भ से खिले प्रयागराज में व्यापारियों के चेहरे

17/01/2025
CM Pushkar Dhami

सीएम पुष्कर धामी ने अपने जन्मदिन के अवसर पर टपकेशवर मंदिर में की पूजा अर्चना

16/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version