• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शेयर बाजार में रौनक! सेंसेक्स-निफ्टी में जोरदार तेजी

Writer D by Writer D
27/04/2026
in Business
0
Share Market

Share Market

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पश्चिम एशिया में जारी तनाव को खत्म करने के लिए अमेरिका और ईरान के बीच दूसरे द्वारा की शांति वार्ता शुरू होने की उम्मीद ने आज दुनिया भर के बाजार में उत्साह का माहौल बना दिया है। घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में भी शांति वार्ता की उम्मीद की वजह से शुरुआती कारोबार के दौरान तेजी का रुख बना हुआ है। आज के कारोबार की शुरुआत भी मजबूती के साथ हुई थी। बाजार खुलने के कुछ देर बाद मुनाफा वसूली के चक्कर में मामूली बिकवाली भी हुई, लेकिन थोड़ी ही देर बाद खरीदारों ने दोबारा बाजार में अपना जोर बना दिया। खरीदारी के सपोर्ट से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों की चाल में तेजी का रुख बन गया। पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.78 प्रतिशत और निफ्टी 0.77 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।

शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट (Share Market) के दिग्गज शेयरों में से सन फार्मास्युटिकल्स, अदानी पोर्ट्स, जेएसडब्ल्यू स्टील, कोटक महिंद्रा और टेक महिंद्रा के शेयर 7.36 प्रतिशत से लेकर 1.99 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर, एक्सिस बैंक, श्रीराम फाइनेंस, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, कोल इंडिया और बजाज फाइनेंस के शेयर 3.96 प्रतिशत से लेकर 0.15 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार करते हुए नजर आ रहे थे।

अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,815 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 2,386 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 429 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 26 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर चार शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 42 शेयर हरे निशान में और आठ शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

बीएसई का सेंसेक्स आज 191.84 अंक की मजबूती के साथ 76,856.05 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होने के कुछ देर बाद बिकवाली का दबाव बनने की वजह से यह सूचकांक गिर कर 76,754.20 अंक के स्तर तक आ गया। इसके बाद खरीदारों ने लिवाली का जोर बना दिया, जिससे सेंसेक्स की चाल में तेजी आ गई। लगातार हो रही खरीदारी के सपोर्ट से सुबह 10 बजे के करीब यह सूचकांक 677.32 अंक उछल कर 77,341.53 अंक के स्तर तक पहुंच गया। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 596.07 अंक की मजबूती के साथ 77,260.28 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 47.50 अंक उछल कर 23,945.45 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलने के बाद कुछ देर तक इस सूचकांक की चाल में उतार-चढ़ाव होता रहा। बिकवाली के दबाव में निफ्टी गिर कर 23,936.20 अंक के स्तर तक आया। वहीं खरीदारी का सपोर्ट मिलने पर यह सूचकांक 24 हजार अंक के स्तर को पार कर 24,107.60 अंक तक पहुंच गया। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 186.75 अंक की तेजी के साथ 24,084.70 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

इसके पहले पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को सेंसेक्स 999.79 अंक यानी 1.29 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 76,664.21 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 275.10 अंक यानी 1.14 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,897.95 अंक के स्तर पर शुक्रवार के कारोबार का अंत किया था।

Tags: bse sensex newsbullish market trendintraday market updatemarket rally indianse nifty newssensex nifty gainshare market news indiastock market india today
Previous Post

डायरेक्ट सेलिंग युवाओं को ‘जॉब सीकर’ से ‘जॉब क्रिएटर’ बना रही है : मुख्यमंत्री धामी

Next Post

सोने की चमक पड़ी फीकी, चांदी भी हुई नरम

Writer D

Writer D

Related Posts

Gold
Business

सोने की चमक पड़ी फीकी, चांदी की रफ्तार पर लगा ब्रेक

12/06/2026
PM Kisan Samman Nidhi
Business

पीएम किसान निधि की 23वीं किस्त का इंतजार, अगर ये नहीं किया तो हो सकती है परेशानी

11/06/2026
Gold
Business

सोना-चांदी की चमक हुई फीकी, जानें आज के रेट

11/06/2026
Share Market
Business

बुल्स की रफ्तार पर लगा ब्रेक, सेंसेक्स और निफ्टी दोनों लुढ़के

09/06/2026
There was no change in the repo rate
Business

रेपो रेट में नहीं हुआ बदलाव, नहीं बढ़ेगी ईएमआई

05/06/2026
Next Post
Gold-Silver

सोने की चमक पड़ी फीकी, चांदी भी हुई नरम

यह भी पढ़ें

Yogendra Yadav

योगेंद्र यादव ने SKM की कॉर्डिनेशन कमेटी से दिया इस्तीफा

04/09/2022
RBI

‘होम लोन चुकाने के 30 दिन के अंदर लौटाएं रजिस्ट्री पेपर’, RBI का बैंकों को निर्देश

13/09/2023
Kangana Ranaut Dhruv Rathee

कंगना रनौत ने यूट्यूबर ध्रुव राठी पर साधा निशाना

02/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version