• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

RBI में निकली बंपर भर्ती, इतने लाख मिलेगी सैलरी; फौरन करें अप्लाई

Writer D by Writer D
29/04/2026
in Main Slider, शिक्षा
0
RBI

RBI

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

RBI में नौकरी करने का सपना देख रहे हैं तो आपके लिए एक शानदार मौका है। आरबीआई ने सामान्य, डीएसआईएम और डीईपीआर विभागों में ग्रेड बी अधिकारियों की भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है, जिसके लिए 29 अप्रैल से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो रही है और आवेदन करने की आखिरी डेट 20 मई 2026 निर्धारित की गई है। योग्य और इच्छुक कैंडिडेट्स आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

RBI ने सामान्य, डीएसआईएम और डीईपीआर विभागों में कुल 60 पदों पर भर्तियां निकाली हैं, जिसमें ग्रेड B ऑफिसर (सामान्य) के 40 पद, डिपार्टमेंट ऑफ इकोनॉमी एंड पॉलिसी रिसर्च (DEPR) में ग्रेड B ऑफिसर के 10 पद और सांख्यिकी एवं सूचना प्रबंधन विभाग (DSIM) में ग्रेड B ऑफिसर के 10 पद शामिल हैं।

नोट कर लें ये डेट्स

आवेदन शुरू होने की तारीख: 29 अप्रैल 2026
आवेदन की आखिरी डेट: 20 मई 2026
चरण 1 परीक्षा (सामान्य): 13 जून 2026
चरण 1 परीक्षा (DEPR/ DSIM): 14 जून 2026
चरण 2 परीक्षा (सामान्य): 25 जुलाई 2026
चरण 2 परीक्षा (DEPR/ DSIM): 26 जुलाई 2026

पात्रता मानदंड क्या हैं?

शैक्षणिक योग्यता: आरबीआई ग्रेड B ऑफिसर (सामान्य) पद के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स के पास कम से कम 60 प्रतिशत अंकों के साथ ग्रेजुएशन की डिग्री या 55 प्रतिशत अंकों के साथ पोस्ट-ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। वहीं, डीएसआईएम (DSIM) और डीईपीआर (DEPR) विभागों में ग्रेड B ऑफिसर की भर्ती के लिए कैंडिडेट्स के पास अर्थशास्त्र/सांख्यिकी या संबंधित क्षेत्रों में पोस्ट-ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।
उम्र सीमा: अगर आवेदकों की उम्र सीमा की बात करें तो 21 से 30 साल तक के कैंडिडेट्स इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।

चयन प्रक्रिया

अगर चयन प्रक्रिया की बात करें तो आरबीआई में ग्रेड बी ऑफिसर की भर्ती के लिए होने वाली चयन प्रक्रिया में तीन चरण शामिल हैं, जिसकी शुरुआत प्रारंभिक परीक्षा से होगी, जिसमें पास करने वाले कैंडिडेट्स ही मुख्य परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। फिर मुख्य परीक्षा पास होने वाले कैंडिडेट्स को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा, जिसमें सफल होने वाले कैंडिडेट्स ही अंतिम रूप से चयनित घोषित किए जाएंगे। आरबीआई ग्रेड B ऑफिसर के पद पर चयनित होने वाले कैंडिडेट्स को 1।50 लाख रुपये महीना तक सैलरी मिलेगी।

Tags: rbi recruitmentrbi vacancy
Previous Post

उत्तर प्रदेश के विकास की नई जीवन रेखा बनेगा गंगा एक्सप्रेस-वे: नरेन्द्र मोदी

Next Post

मुख्यमंत्री से विधानसभा अध्यक्ष ने की शिष्टाचार भेंट

Writer D

Writer D

Related Posts

Tulsi
Main Slider

घर से दूर हो जाएगी पैसों की तंगी, ले आएं ये पौधे

16/07/2026
Paush Amavasya
Main Slider

इसके बिना अधूरी मानी जाती है पूजा, जानें नियम

16/07/2026
Rudraksha ki mala
Main Slider

रुद्राक्ष धारण करने से मिलती सभी कष्टों से मुक्ति, जानें माला पहनने के नियम

16/07/2026
Hair color
Main Slider

पहली बार हेयर कलर करते समय इन बातों का रखें ख्याल

16/07/2026
Makeup
Main Slider

बारिश में नहीं खराब होगा मेकअप, इन बातों का रखें ध्यान

16/07/2026
Next Post
Assembly Speaker met CM Dhami

मुख्यमंत्री से विधानसभा अध्यक्ष ने की शिष्टाचार भेंट

यह भी पढ़ें

accident

सड़क धसने से ईंट से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलटी, मज़दूर की दर्दनाक मौत

24/12/2020
राम नगरी में 2.30 घंटे रहेंगे पीएम मोदी

पीएम मोदी का 3 घंटे का अयोध्या शेड्यूल, जानें हनुमानगढ़ी में पूजा के बाद कब-कब क्या करेंगे

03/08/2020
रघुवर दास

झारखंड सरकार में जनता खुद को ठगा महसूस कर रही है : रघुवर दास

02/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version