• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बद्रीनाथ को आध्यात्मिक स्मार्ट हिल टाउन के रूप में विकसित किया जाएगा: मुख्यमंत्री धामी

Writer D by Writer D
06/05/2026
in उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा कि बद्रीनाथ धाम के दिव्य स्वरूप को और अधिक भव्य और आकर्षक बनाने के लिए इसे एक आध्यात्मिक स्मार्ट हिल टाउन के रूप में विकसित किया जाएगा, जिसमें आस्था, आधुनिकता और पर्यावरण संरक्षण का संतुलित समावेश सुनिश्चित किया जाएगा।

सचिवालय में आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री (CM Dhami) के समक्ष पर्यटन विभाग ने बद्रीनाथ धाम के मास्टर प्लान के तहत चल रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। सचिव पर्यटन धीराज गर्ब्याल ने बताया कि यह योजना बहु-आयामी और चरणबद्ध तरीके से तैयार की गई है, जिसका उद्देश्य तीर्थयात्रियों को दिव्य और व्यवस्थित अनुभव के साथ आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों का विशेष विकास

मास्टर प्लान के तहत देव दर्शनी प्वाइंट को इस प्रकार विकसित किया जा रहा है कि श्रद्धालुओं को यहां से बद्रीनाथ धाम के प्रथम दर्शन भव्य रूप में हो सकें। वहीं बद्रीनारायण चौक को एक प्रमुख आध्यात्मिक और सांस्कृतिक केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा।

आईएसबीटी वॉल पर स्थानीय कला और धार्मिक विषयों पर आधारित भित्ति चित्रों के माध्यम से क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत को दर्शाया जाएगा, जबकि वसुधा वाटिका के जरिए प्रकृति और आध्यात्मिकता का सुंदर समावेश किया जाएगा।

भगवान विष्णु से जुड़े प्रतीकों का निर्माण

परियोजना में भगवान विष्णु से जुड़े प्रतीकों—पाञ्चजन्य शंख, कौमोदकी गदा, सुदर्शन चक्र और वैकुंठ द्वार—की भव्य कलाकृतियों का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही शेषनेत्र और पंचतत्व थीम पर आधारित संरचनाएं आध्यात्मिक ऊर्जा और भारतीय दर्शन को प्रदर्शित करेंगी।

रामायण और महाभारत कालीन प्रतीकों के साथ भगवान राम और कृष्ण से जुड़े तत्वों को भी योजना में शामिल किया गया है। इसके अलावा दिया आरती स्थल का विकास किया जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं को एक दिव्य अनुभव मिल सके।

आधुनिक सुविधाओं के साथ स्ट्रीटस्केप विकास

पूरे क्षेत्र में आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल स्ट्रीटस्केप विकसित किया जाएगा, जिसमें पैदल मार्ग, प्रकाश व्यवस्था, बैठने की सुविधा, साइनेज और सौंदर्यीकरण से जुड़े कार्य शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस परियोजना में स्थानीय संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि इस योजना के पूर्ण होने पर बद्रीनाथ धाम एक आदर्श स्थल के रूप में स्थापित होगा, जहां आस्था, पर्यटन और आधुनिक सुविधाओं का संतुलित संगम देखने को मिलेगा।

बैठक में सचिव शैलेश बगोली, अपर सचिव बंशीधर तिवारी, संयुक्त सचिव अनिल जोशी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Tags: cm dhami
Previous Post

जनगणना 2027 के लिए उत्तराखण्ड सरकार ने जारी किए दिशा-निर्देश, नागरिकों से सहयोग की अपील

Next Post

हमीरपुर में यमुना नदी में नाव पलटी, 6 लोगों के डूबने की आशंका; सर्च ऑपरेशन जारी

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तराखंड

राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों से रक्तदान की अपील की

30/09/2026
जम्मू कश्मीर

बडगाम मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी मूसा ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

30/09/2026
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री घोषणाओं पर मुख्य सचिव का सख्त रुख, 303 लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश

29/09/2026
Main Slider

विभिन्न राज्यों की संस्कृति, नवाचार और बेहतर कार्यप्रणालियों को जानें उत्तराखण्ड के युवा: मुख्यमंत्री

29/09/2026
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ की बेटी ने अपनी प्रतिभा और परिश्रम से देश-प्रदेश का मान बढ़ाया : मुख्यमंत्री साय

28/09/2026
Next Post
Boat capsizes

हमीरपुर में यमुना नदी में नाव पलटी, 6 लोगों के डूबने की आशंका; सर्च ऑपरेशन जारी

यह भी पढ़ें

सीएम योगी ने महिला को गाय देने और दिव्यांग की भूमि से अवैध कब्जा हटाने का दिया निर्देश

24/08/2026
pm modi, boris johnson

पीएम मोदी ने जॉनसन को खुर्जा में बना ‘टी सेट’ दिया गिफ्ट में

29/06/2022
cow smuggling

तस्करी के लिए ले जा रहे ट्रक में लदे 23 गौवंश मृत बरामद, चालक फरार

28/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version