• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हरियाणा निकाय चुनाव: हुड्डा के गढ़ में बीजेपी की सेंध, सांपला में पार्टी को मिली जीत

Writer D by Writer D
13/05/2026
in Main Slider, राजनीति, राष्ट्रीय, हरयाणा
0
Haryana civic polls

BJP

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हरियाणा निकाय चुनाव (Haryana Civic Polls) के नतीजे आज बुधवार को घोषित किए जा रहे हैं। निकाय चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के गढ़ में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को बड़ी जीत हासिल हुई है। रोहतक जिले की सांपला नगर पालिका में पहली बार कमल खिला। रेवाड़ी जिले के धारूहेड़ा नगर पालिका में बीजेपी प्रत्याशी अजय जांगड़ा चेयरमैन का चुनाव जीत गए हैं।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के गढ़ में बीजेपी जीत का सिलसिला शुरू करने में कामयाब रही है। सांपला नगर पालिका चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी परवीन कोच को 687 वोटों से जीत हासिल हुई है। परवीन को 4391 वोट मिले जबकि निर्दलीय प्रत्याशी अंकित ओहल्याण के खाते में 3704 वोट आए।

परवीन कोच कुछ समय पहले ही कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल हुए थे। सांपला में बीजेपी को छोड़ सभी प्रत्याशी बतौर निर्दलीय ही चुनाव लड़ रहे थे। यहां पर चेयरमैन पद के लिए 10 तो पार्षद पद के लिए 44 प्रत्याशी मैदान में थे।

धारूहेड़ा नगर पालिका में बीजेपी की जीत

इसी तरह रेवाड़ी जिले के धारूहेड़ा नगर पालिका में बीजेपी के उम्मीदवार अजय जांगड़ा चेयरमैन का चुनाव जीत गए हैं। सोनीपत नगर निकाय चुनाव वार्ड नंबर 1 से कांग्रेस के जयकुवार खत्री को जीत मिली है। उन्होंने कड़े संघर्ष में बीजेपी प्रत्याशी हरिप्रकाश सैनी को 270 वोटों से हराया।

इससे पहले हरियाणा में अंबाला के साथ-साथ पंचकूला और सोनीपत नगर निगमों सहित स्थानीय निकाय चुनाव के लिए 10 मई (रविवार) को 54।5 फीसदी वोट डाले गए थे। पंचकूला, अंबाला और सोनीपत में मेयर और वार्ड पार्षद के चुनाव के अलावा, रेवाड़ी नगर परिषद में अध्यक्ष और पार्षद चुनाव और रोहतक जिले के सांपला, रेवाड़ी जिले के धारूहेड़ा और हिसार जिले के उकलाना की नगर समितियों में अध्यक्षों और पार्षदों के चुनाव के लिए वोट डाले गए।

राज्य के 3 नगर निगम को मिलेंगे नए मेयर

साथ ही झज्जर, टोहाना, तरावड़ी, राजौंद, कनीना और साढौरा में नगर परिषदों और नगर समितियों के एक-एक वार्ड के लिए उपचुनाव भी हुआ। अंबाला में 54।4 फीसदी, पंचकूला में 52।7 फीसदी और सोनीपत में 47।9 फीसदी वोट डाले गए।

अंबाला नगर निगम में मेयर पद के लिए बीजेपी की अक्षिता सैनी और कांग्रेस के कुलविंदर कौर के बीच मुकाबला है। सोनिया रानी निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान में हैं। वहीं पंचकूला में बीजेपी ने श्यामलाल बंसल तो कांग्रेस ने सुधा भारद्वाज को उम्मीदवार बनाया है। आम आदमी पार्टी की ओर से राजेश कुमार उम्मीदवार हैं, जबकि इंडियन नेशनल लोक दल के टिकट पर मनोज अग्रवाल ने चुनौती पेश की। इसी तरह सोनीपत में मेयर पद के लिए बीजेपी के राजीव जैन और कांग्रेस के कमल दीवान के बीच मुकाबला है।

Tags: Haryana civic polls
Previous Post

CBSE 12वीं का रिजल्ट घोषित, लड़कियों ने मारी बाजी

Next Post

घर लाया गया प्रतीक यादव का पार्थिव शरीर, सीएम योगी 3 बजे अपर्णा यादव के घर जाएंगे

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

विकसित भारत के निर्माण में सभी की भागीदारी जरूरी: CM Dhami

15/08/2026
CM Vishnudev Sai
छत्तीसगढ़

नक्सलवाद से मुक्त छत्तीसगढ़ अब शांति, विकास और समृद्धि की नई यात्रा पर: मुख्यमंत्री

15/08/2026
CM Vishnudev Sai honored officers and employees of police and city army.
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री साय ने पुलिस एवं नगर सेना के अधिकारी-कर्मचारियों को किया सम्मानित

15/08/2026
CM Vishnudev Sai inaugurated the photography exhibition
छत्तीसगढ़

देश की आजादी में छत्तीसगढ़ के वीर नायकों का योगदान नई पीढ़ी तक पहुंचाना हमारा दायित्व : मुख्यमंत्री साय

15/08/2026
Governor-CM Dhami released the book 'Devbhoomi Samvad' and 'The Governor'
उत्तराखंड

राज्यपाल-मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि संवाद’ और ‘द गवर्नर’ पुस्तक का किया विमोचन

15/08/2026
Next Post
Pratik Yadav

घर लाया गया प्रतीक यादव का पार्थिव शरीर, सीएम योगी 3 बजे अपर्णा यादव के घर जाएंगे

यह भी पढ़ें

PM Kisan Nidhi

किसानों के लिए खुशखबरी! इस दिन मिलेगी सम्मान निधि की 22वीं किस्त

16/02/2026
Bhojpuri songs 'Onion Chill Hare Hai' created panic, got millions of views

भोजपुरी गाने ‘प्याज छिल रहे है’ ने मचाया तहलका, मिले लाखों व्यूज

30/05/2021
cm yogi

आवास दिलाएंगे, इलाज भी कराएंगे : सीएम योगी

06/06/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version