• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पूर्व मुख्यमंत्री खंडूड़ी को अंतिम विदाई देने उमड़ा जनसैलाब, उपराष्ट्रपति, राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

Writer D by Writer D
20/05/2026
in Main Slider, उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
A huge crowd gathered to bid farewell to former Chief Minister Khanduri.

A huge crowd gathered to bid farewell to former Chief Minister Khanduri.

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता भुवन चंद्र खंडूड़ी (Bhuvan Khanduri) को बुधवार को भावभीनी माहौल में अंतिम विदाई दी गई। राजधानी देहरादून स्थित उनके वसंत विहार आवास पर सुबह से ही श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा रहा। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने बुधवार काे शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की और अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्हाेंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान कई वरिष्ठ नेताओं की आंखें नम दिखाई दीं। प्रदेश सरकार के मंत्री, विधायक, पूर्व सैनिक, भाजपा पदाधिकारी, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में आम लोग अपने प्रिय नेता को अंतिम नमन करने पहुंचे। पूरे परिसर में शोक और संवेदना का वातावरण बना रहा। इसके बाद पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनके पार्थिव शरीर काे प्रदेश के भाजपा मुख्यालय ले जाया गया। पार्थिव शरीर के साथ उनके बेटे मनीष खंडूड़ी और बेटी एवं उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण मौजूद रहीं। रास्ते में विभिन्न स्थानों पर लोगों ने पुष्पवर्षा कर अपने प्रिय नेता को अंतिम विदाई दी। भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने हाथों में पुष्प लिए नम आंखों से अपने नेता को विदा किया। इस मौके पर वभाजपा कार्यकर्ताओं ने ‘खंडूड़ी अमर रहें’ के नारों के साथ अपने नेता को भावभीनी विदाई दी।

इसके बाद उनका पार्थिव शरीर हरिद्वार के खड़खड़ी घाट पर ले जाया जाएगा। इसके लिए प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। खड़खड़ी घाट पर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के विशेष इंतजाम किए गए

खंडूड़ी काे श्रद्धांजलि देने के बाद मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने कहा कि मेजर जनरल खंडूड़ी उत्तराखंड की राजनीति में ईमानदारी, अनुशासन और सादगी के प्रतीक थे। सार्वजनिक जीवन में पारदर्शिता और सुशासन के लिए खंडूड़ी के प्रयास हमेशा याद किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने राज्य के विकास, सड़क संपर्क, प्रशासनिक सुधार और जनहित के मुद्दों पर जो कार्य किए, वे आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बने रहेंगे। उन्होंने कहा कि खंडूड़ी का जीवन राष्ट्रसेवा और जनसेवा के प्रति पूर्ण समर्पण का उदाहरण था।

भाजपा मुख्यालय में मंत्री खजान दास ने खंडूड़ी के राजनीतिक, सामाजिक और सैन्य योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने राजनीति में स्वच्छ छवि और नैतिक मूल्यों की जो मिसाल पेश की, वह लंबे समय तक याद रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड और भाजपा के लिए यह अपूरणीय क्षति है। श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं ने भी दिवंगत नेता को याद करते हुए कहा कि खंडूड़ी जमीन से जुड़े और सरल व्यक्तित्व के धनी थे। लोगों ने कहा कि उन्होंने हमेशा आम जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके समाधान के लिए प्रयास किए। विभिन्न सामाजिक, व्यापारिक और पूर्व सैनिक संगठनों ने भी पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

भाजपा मुख्यालय में मंत्री धन सिंह रावत, खजान दास, भरत चौधरी, सांसद अजय भट्ट, संगठन महामंत्री अजय कुमार,मेयर सौरभ थपलियाल सहित पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेता, विधायक, मंत्री और कार्यकर्ता श्रद्धांजलि देने के लिए उपस्थित रहे।

Tags: National newsUttarakhand News
Previous Post

भूकंप से कांपी इस देश की धरती, भूकंप से कांपी धरती

Next Post

देहरादून के पैनेसिया हॉस्पिटल में भीषण आग, एक की मौत; दो की हालत गंभीर

Writer D

Writer D

Related Posts

Terrorist killed in Budgam encounter
Main Slider

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर; AK-राइफल समेत सामान बरामद

04/09/2026
Swatantra Bhardwaj was detained in Bulandshahr.
उत्तर प्रदेश

जंतर-मंतर मारपीट मामले में कार्रवाई, स्वतंत्र भारद्वाज बुलंदशहर से हिरासत में लिया गया

04/09/2026
CM Dhami watched the spiritual film ‘Hanuman Ansh’.
Main Slider

संत परंपरा के संदेश को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में ऐसी फिल्में महत्वपूर्ण : धामी

04/09/2026
CM Vishnudev Sai
Main Slider

नक्सलवाद के बाद अब बस्तर में विकास की नई इबारत लिखने का संकल्प : मुख्यमंत्री साय

04/09/2026
CM Dhami expresses grief over the demise of Virendra Bisht.
उत्तराखंड

सीएम धामी ने वीरेंद्र बिष्ट के निधन पर जताया शोक, अर्पित की श्रद्धांजलि

04/09/2026
Next Post
Fire breaksout at Panacea Hospital

देहरादून के पैनेसिया हॉस्पिटल में भीषण आग, एक की मौत; दो की हालत गंभीर

यह भी पढ़ें

LPG gas cylinder

आम आदमी पर फिर पड़ी महंगाई की मार, LPG गैस के दामों में हुई बढ़ोत्तरी

01/05/2022
Mamata Banerjee

मैं मेसी से माफी मांगती हूं…, सॉल्ट लेक स्टेडियम में बवाल पर ममता बनर्जी नाराज

13/12/2025
Shani Jayanti

इस दिन शनि देव को प्रसन्न करने का सुनहरा मौका, जानिए पूजा विधि

27/05/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version