• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दैनिक जागरण हल्द्वानी का सफर बदलावों का जीवंत दस्तावेज : CM धामी

Writer D by Writer D
25/05/2026
in Main Slider, उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हल्द्वानी | हल्द्वानी में दैनिक जागरण के 23वें स्थापना दिवस के अवसर पर ‘जागरण उत्सव’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने दैनिक जागरण परिवार को 23 वर्षों की गौरवपूर्ण, सशक्त और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता की यात्रा पूर्ण करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि दैनिक जागरण ने सदैव निष्पक्षता, संवेदनशीलता और राष्ट्रहित के मूल्यों के साथ पत्रकारिता कर समाज में जागरूकता, विश्वास और सकारात्मक परिवर्तन का वातावरण निर्मित किया है। देवभूमि उत्तराखंड की समृद्ध लोक-संस्कृति, परंपराओं और आम जनमानस की आवाज को राष्ट्रीय पटल तक पहुंचाने में समूह की भूमिका को उन्होंने विशेष रूप से सराहा।

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि दैनिक जागरण हल्द्वानी के 23 वर्षों का सफर भारत के पिछले दो दशकों के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक परिवर्तन का जीवंत दस्तावेज है। वर्ष 2014 के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने तुष्टिकरण की जगह संतुष्टिकरण और परिवार प्रथम की जगह राष्ट्र प्रथम की कार्यसंस्कृति को अपनाया है। आज भारत रक्षा, विज्ञान, कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, अंतरिक्ष और वैश्विक सम्मेलनों में सशक्त उपस्थिति दर्ज करा रहा है। स्टार्टअप इंडिया, वोकल फॉर लोकल, मेक इन इंडिया, स्किल इंडिया और डिजिटल इंडिया जैसी पहलों से देश आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से बढ़ रहा है और आज भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम बन चुका है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में कश्मीर से धारा 370 की समाप्ति, अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर का निर्माण, ट्रिपल तलाक की समाप्ति, नागरिकता संशोधन कानून और वक्फ संशोधन जैसे ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं। वहीं जन-धन योजना, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना और मुफ्त राशन योजना के माध्यम से अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जा रहा है। प्रधानमंत्री ने केदारनाथ से कहा था कि 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का दशक होगा, और राज्य सरकार इसी संकल्प को धरातल पर उतारने के लिए प्रतिबद्ध है। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, खेल, पेयजल और हवाई कनेक्टिविटी में आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने के साथ 30 से अधिक क्षेत्रों में विशिष्ट नीतियों के माध्यम से राज्य के सर्वांगीण विकास का रोडमैप तैयार किया गया है।

उन्होंने बताया कि देवभूमि को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनाने के लिए केदारखंड और मानसखंड के देवस्थलों का पुनर्निर्माण, हरिपुर कालसी स्थित यमुनातीर्थ का पुनरोद्धार, हरिद्वार-ऋषिकेश कॉरिडोर, विवेकानंद कॉरिडोर, गोल्ज्यू कॉरिडोर और शारदा कॉरिडोर पर तेजी से कार्य चल रहा है। शीतकालीन यात्रा की शुरुआत से 12 महीने पर्यटन की निरंतरता सुनिश्चित की गई है और राज्य धार्मिक पर्यटन के साथ वेलनेस, वेडिंग, एडवेंचर और फिल्म टूरिज्म के वैश्विक केंद्र के रूप में उभर रहा है। गढ़वाल और कुमाऊँ में स्पिरिचुअल इकोनॉमिक ज़ोन स्थापित करने तथा वन डिस्ट्रिक्ट, वन फेस्टिवल की अवधारणा को आगे बढ़ाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि औद्योगिक विकास के लिए 2023 में आयोजित ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट में प्राप्त 3.56 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्तावों में से 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक का निवेश धरातल पर उतारा जा चुका है। एक जनपद, दो उत्पाद योजना, हाउस ऑफ हिमालयाज ब्रांड, स्टेट मिलेट मिशन, फार्म मशीनरी बैंक, एप्पल मिशन, नई पर्यटन नीति, नई फिल्म नीति, होम स्टे योजना, वेड इन उत्तराखंड अभियान और सौर स्वरोजगार योजना से ग्रामीण अर्थव्यवस्था, कृषि और पर्यटन को मजबूती मिल रही है।

परिणामस्वरूप राज्य की अर्थव्यवस्था डेढ़ गुना से अधिक बढ़ी है, जीएसडीपी में 7.23 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, प्रति व्यक्ति आय 41 प्रतिशत बढ़ी है और बेरोजगारी दर में रिकॉर्ड 4.4 प्रतिशत की कमी आई है। राज्य का बजट 60 हजार करोड़ से बढ़कर 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो चुका है, 20 हजार से अधिक नए उद्योग स्थापित हुए हैं और स्टार्टअप्स की संख्या 700 से बढ़कर 1750 से अधिक हो गई है। हेलिपोर्ट्स 2 से बढ़कर 12 तथा हेलिपैड्स 60 से बढ़कर 118 हो चुके हैं, बिजली उत्पादन में तीन गुना से अधिक वृद्धि हुई है और 2 लाख 65 हजार से अधिक मातृशक्ति लखपति दीदी बन चुकी हैं। पर्यटन में होटलों में 25 प्रतिशत और नए होमस्टे में 50 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई है तथा रिवर्स पलायन में 44 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है।

उत्तराखंड आज विकास, सुशासन और नवाचार का मॉडल राज्य बनकर उभरा है। नीति आयोग के सतत विकास लक्ष्य इंडेक्स में राज्य देश में प्रथम, सार्वजनिक वित्तीय प्रबंधन सूचकांक में विशेष राज्यों की श्रेणी में दूसरे, इंडिया इनोवेशन इंडेक्स में हिमालयी राज्यों में दूसरे स्थान पर है। ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में एचीवर्स तथा स्टार्टअप्स में लीडर्स का गौरव प्राप्त हुआ है। लगातार चार वर्षों से उत्तराखंड को देश का मोस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट चुना गया है और मत्स्य पालन में श्रेष्ठ मत्स्य राज्य का राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त हुआ है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि सरकार केवल आर्थिक विकास तक सीमित नहीं है, बल्कि देवभूमि की सांस्कृतिक पहचान, पारंपरिक विरासत और जनसांख्यिकीय संतुलन की रक्षा के लिए भी प्रतिबद्ध है। उत्तराखंड देश का पहला राज्य बना जिसने समान नागरिक संहिता लागू की। सख्त धर्मांतरण विरोधी और दंगा विरोधी कानून लागू किए गए हैं। लैंड जिहाद, लव जिहाद और अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध कठोर कार्रवाई कर 12 हजार एकड़ से अधिक सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया है। प्रदेश की मूल पहचान की रक्षा के लिए सख्त भू-कानून और युवाओं के भविष्य के लिए देश का सबसे कठोर नकल विरोधी कानून लागू किया गया है, जिसके परिणामस्वरूप साढ़े चार वर्षों में 32 हजार से अधिक युवाओं को पारदर्शी तरीके से सरकारी नौकरियां मिली हैं। भ्रष्टाचार पर सरकार केवल बयान नहीं देती, बल्कि निर्णायक कार्रवाई करती है और यह अभियान पूरी दृढ़ता से जारी रहेगा।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि सरकार की दिशा स्पष्ट है और विकास, सुशासन व अंत्योदय की भावना के साथ आगे बढ़ा जाएगा। हर योजना का लाभ अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक बिना भेदभाव पहुंचे, यही प्रयास है। उन्हें विश्वास है कि जनता विकास के रिपोर्ट कार्ड पर मुहर लगाएगी। जनता अब भलीभांति समझ चुकी है कि कौन राष्ट्रहित और विकास की राजनीति कर रहा है और कौन भ्रम व तुष्टिकरण की राजनीति में लगा है। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और प्रदेशवासियों के सहयोग से उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने का विकल्प रहित संकल्प अवश्य पूरा होगा। उन्होंने दैनिक जागरण जैसे जिम्मेदार मीडिया संस्थानों से अपेक्षा की कि वे लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में सकारात्मक और जिम्मेदार लेखनी से समाज को जागरूक करते रहें तथा विकास के महाअभियान को नई दिशा दें।

इस अवसर पर देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए कविगणों को सम्मानित किया गया और कवियों द्वारा कविता पाठ भी किया गया।

कार्यक्रम में सांसद अजय भट्ट, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, रामसिंह कैड़ा, उत्तराखंड मीडिया सलाहकार समिति के अध्यक्ष प्रो. गोविन्द सिंह बिष्ट, हरिचैतन्य महाराज, विधायक सुमित हृदयेश, शिव अरोड़ा, तिलक राज बेहड़, दैनिक जागरण समूह के निदेशक संदीप गुप्ता, संपादक मनोज झा, विजय यादव, एजीएम विनय तिवारी, प्रबन्धक राघवेंद्र चड्ढा, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, मेयर रुद्रपुर विकास शर्मा, काशीपुर दीपक बाली, कुमाऊं आयुक्त व सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत, आईजी रिद्धिम अग्रवाल, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Tags: cm dhamiNational newsUttarakhand News
Previous Post

चौथी बार बढ़े ईंधन के दाम, पेट्रोल 2.61 रुपये, डीजल 2.71 रुपये हुआ महंगा

Next Post

JEE Advanced 2026 की आंसर-की जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
उत्तराखंड

CM Dhami ने फिल्म ‘बाला गौरिया’ के टीजर एवं पोस्टर का लोकार्पण किया

26/08/2026
CM Dhami
Main Slider

नेपाल बाढ़ : मुख्यमंत्री ने जताया दुख, उत्तराखंड के नागरिकों के लिए हेल्पलाइन जारी

26/08/2026
UPTET 2026
Main Slider

UPESSC ने घोषित किया UPTET 2026 का परिणाम, 13 लाख से अधिक अभ्यर्थी सफल

26/08/2026
1070 helpline issued to help citizens of Uttar Pradesh stranded in Nepal
Main Slider

नेपाल में फंसे उत्तर प्रदेश के नागरिकों की मदद के लिए 1070 हेल्पलाइन जारी

26/08/2026
CM Yogi
Main Slider

स्नातक में पढ़ने वाली 50 हजार बेटियों को स्कूटी अक्टूबर-नवंबर में: मुख्यमंत्री

26/08/2026
Next Post
answer key

JEE Advanced 2026 की आंसर-की जारी, ऐसे करें डाउनलोड

यह भी पढ़ें

Plants

पौधे को यहां रखने की न करें भूल, होती है धन हानि

25/07/2026
आपकी कार में दिखने लगे ABS अलर्ट तो हो जाएं सावधान, खतरे की घंटी है ये सिस्टम

कार में ABS अलर्ट दिखने लगे तो संभल जाएं, ये सिस्टम खतरे की घंटी का देता है संकेत

02/12/2025
Nothing Phone 4a

लॉन्च को तैयार Nothing Phone 4a! कीमत और फीचर्स लीक

22/11/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version